एक्सप्लोरर

PAK vs AUS Perth Test: पर्थ टेस्ट में पाकिस्तान की हुई बुरी गत, ऑस्ट्रेलिया से मिली शर्मनाक हार; चौथे दिन ही टेक दिए घुटने

AUS vs PAK: पर्थ में खेले गए टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को बुरी तरह हराया. पाकिस्तान ने यहां चौथे दिन ही घुटने टेक दिए.

AUS vs PAK Test: पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलियाई दौरे के अपने पहले मुकाबले में बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा है. पर्थ टेस्ट में उसने चौथे दिन ही घुटने टेक दिए. ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को जीत के लिए 450 रन का टारगेट दिया था. जवाब में पाक टीम महज 89 रन पर ढेर हो गई. इस तरह तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला पाकिस्तान टीम 360 रन से हार गई.

पर्थ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. यहां ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 487 रन बनाए. जवाब में पाकिस्तान की पहली पारी 271 पर खत्म हुई. पहली पारी में 216 रन की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को फॉलोऑन न देते हुए दोबारा बल्लेबाजी शुरू की. यहां ऑस्ट्रेलिया ने चौथे दिन के दूसरे सेशन में 5 विकेट खोकर 233 रन पर पारी घोषित की.

7 बल्लेबाज नहीं छू पाए दहाई का अंक
450 रन के टारगेट का पीछा करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही. पहले ही ओवर में अब्दुल्ला शफीक (2) पवेलियन लौट गए. पहले ओवर से विकेट गिरने का जो सिलसिला शुरू हुआ तो 31वें ओवर तक नियमित रूप से चलता रहा. इमाम उल हक (10), बाबर आजम (14) और सऊद शकील (24) ही केवल दहाई का अंक छू सके. इनके अलावा अन्य कोई भी बल्लेबाज 5 रन से आगे नहीं बढ़ पाया. पूरी पाक टीम महज 89 रन पर ऑलआउट हो गई.

मिचेल मार्श 'प्लेयर ऑफ दी मैच'
इस मुकाबले के प्लेयर ऑफ दी मैच मिचेल मार्श रहे. उन्होंने पहली पारी में 90 और दूसरी पारी में नाबाद 63 रन बनाए. मार्श ने यहां एक विकेट भी चटकाया. डेविड वॉर्नर ने पहली पारी में 164 रन बनाए. वहीं उस्मान ख्वाजा ने दूसरी पारी में 90 रन जड़े. पाकिस्तान के लिए एकमात्र अर्धशतक इमाम उल हक (62) ने बनाया. पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा विकेट आमेर जमाल (6) और खुर्रम शहजाद (5) ने लिए.

यह भी पढ़ें...

IND vs SA 1st ODI: अर्शदीप-आवेश के बाद भारतीय बल्लेबाजों का तूफान, एकतरफा मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से हराया

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 2nd ODI Pitch Report: कैसी पिच पर होगा भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे, रनों का लगेगा अंबार या गेंदबाज मचाएंगे कहर; जानें
कैसी पिच पर होगा IND vs ENG दूसरा वनडे, रनों का लगेगा अंबार या गेंदबाज मचाएंगे कहर; जानें
267 रन का टारगेट 18.4 ओवर में चेज, MI की टीम की चौंकाने वाली हार, वाशिंगटन फ्रीडम ने रचा इतिहास
267 रन का टारगेट 18.4 ओवर में चेज, MI की टीम की चौंकाने वाली हार, वाशिंगटन फ्रीडम ने रचा इतिहास
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
बदल गई IND vs ENG दूसरे वनडे की टाइमिंग, 3 बजे शुरू नहीं होगा मैच; जानिए कहां देखें LIVE स्ट्रीमिंग
बदल गई IND vs ENG दूसरे वनडे की टाइमिंग, 3 बजे शुरू नहीं होगा मैच; जानिए कहां देखें LIVE स्ट्रीमिंग

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
आजम खान की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर के नोटिस के बाद भड़के अखिलेश यादव, कर दी RSS का दफ्तर गिराने की मांग!
आजम की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर के नोटिस के बाद भड़के अखिलेश, कर दी RSS का दफ्तर गिराने की मांग!
Explained: 4 दिन बाद मानसून सत्र शुरू! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सदन का अंकगणित क्या?
4 दिन बाद मानसून सत्र! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सीट गेम क्या?
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
US Exit Iraq: 23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ISRO Scientist Job: ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
Embed widget