एक्सप्लोरर

World Cup 2019: 'यूनीवर्स बॉस' क्रिस गेल ने गेंदबाजों को दी खुली चेतावनी

इंग्लैंड में 30 मई से शुरू हो रहे विश्व कप से पहले वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज क्रिस गेल ने सभी विपक्षी टीम के गेंदबाजों को चेतावनी दी है.

इंग्लैंड में 30 मई से शुरू हो रहे विश्व कप से पहले वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज क्रिस गेल ने सभी विपक्षी टीम के गेंदबाजों को चेतावनी दी है. अपना पांचवां विश्व कप खेलने जा रहे गेल का कहना है कि गेंदबाजों को अच्छी तरह से पता है कि वह क्या करने में सक्षम हैं और इसलिए गेंदबाज उनसे डरते हैं, हालांकि वे इसे मानेंगे नहीं.

गेल इस साल सितंबर में 40 साल के हो जाएंगे. खुद को 'यूनीवर्स बॉस' कहने वाले गेल ने इस साल की शुरुआत में विश्व कप के मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ चार मैचों में 424 रन बनाए थे.

गेल ने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा, "युवा अब मेरे सिर पर चढ़े आ रहे हैं. अब यह इतना आसान नहीं रहा जितना पहले हुआ करता था."

उन्होंने कहा, "लेकिन, वे (गेंदबाज) सतर्क रहेंगे. उन्हें पता है कि 'यूनिवर्स बॉस' क्या करने में सक्षम है. मुझे विश्वास है कि उनके दिमाग में यह होगा कि यह सबसे खतरनाक बल्लेबाज है जिसे उन्होंने क्रिकेट में अब तक देखा है."

यह पूछे जाने पर कि क्या विपक्षी टीम अब भी उससे डरती हैं, गेल ने कहा, "क्या आप नहीं बता सकते? जाइये, आप उन्हीं से पूछ लीजिए. जाइये उनसे कैमरे के सामने पूछिए, वें कहेंगे कि नहीं, वे डर नहीं रहे हैं. लेकिन आप उनसे कैमरे से हटकर पूछेंगे तो वे कहेंगे, 'हां, वह तो है, हां वह तो है."

गेल ने कहा, " लेकिन, मैं इसका आनंद ले रहा हूं. मैं हमेशा तेज गेंदबाजों के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी का आनंद लेता रहा हूं और यह अच्छा है. कभी-कभी वे चीजें वास्तव में आपको बल्लेबाज के रूप में अतिरिक्त ड्राइव देती हैं. जब आपका मुकाबला होता है तो मैं उन चुनौतियों को पसंद करता हूं."

2015 के विश्व कप के बाद दो साल तक वनडे मैच नहीं खेलने के बावजूद गेल को विश्व कप के लिए वेस्टइंडीज टीम में शामिल किया गया है.

गेल ने कहा, "मैं अभी भी अच्छे फॉर्म में हूं. इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के बाद मेरा आईपीएल खराब नहीं था."

उन्होंने कहा, "अच्छी बात यह है कि मैं क्रिकेट खेल रहा हूं. मेरे लिए यह जरूरी है कि मैं खेलता रहूं और इंग्लैंड में आकर कुछ प्रैक्टिस मैचों के साथ-साथ यह भी देखूं कि आप कहां है."

विश्व कप में वेस्टइंडीज को 31 मई को ट्रेंटब्रिज में अपना पहला मैच खेलना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget