एक्सप्लोरर

आज ही के दिन हुआ था Rishabh Pant का एक्सीडेंट, मौत को मात देकर 14 महीने में की थी वापसी; मेलबर्न में दिखा अलग रूप

Rishabh Pant Accident: ऋषभ पंत बहुत आक्रामक बैटिंग के लिए जाने जाते हैं, लेकिन मेलबर्न टेस्ट की दूसरी पारी में उन्होंने 30 से भी कम के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की है.

Rishabh Pant Car Accident Story: ऋषभ पंत का जीवन दूसरों के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा का स्रोत तब बन गया जब उन्होंने जानलेवा कार एक्सीडेंट के बावजूद 2024 में क्रिकेट मैदान में वापसी की थी. वो दिन था 30 दिसंबर 2022 का जब भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज गाड़ी से अपने निवास स्थान रुड़की का सफर कर रहे थे. उनकी मर्सेडीज कंपनी की गाड़ी काफी तेज रफ्तार से चल रही थी, लेकिन तभी वह रोड-डिवाइडर से जा टकराई और गाड़ी ने तुरंत आग पकड़ ली. वो तो भला हो रजत और निशू नाम के उन लोगों का जिन्होंने उस दिन पंत की जान बचाई और एम्बुलेंस की व्यवस्था भी करवाई थी.

ऋषभ पंत ने उन दोनों व्यक्तियों का धन्यवाद करने के लिए खास इंस्टाग्राम पोस्ट भी किया था. जब पंत की अस्पताल में भर्ती होने की तस्वीरें सामने आईं तो लगा जैसे वो दोबारा कभी क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे, लेकिन उनके अंदर दोबारा क्रिकेट खेलने की इच्छा उबाल मार रही थी. पंत की चोट इतनी भयानक थी कि शुरू में डॉक्टरों ने उनके पैर को काटने पर भी विचार किया था. वहीं डॉक्टरों ने यह भी सलाह दी थी कि पंत शायद कभी दोबारा क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे, मगर उसके 14 महीने ही उन्होंने क्रिकेट के मैदान में वापसी कर सबको हैरत में डाल दिया था. उन्होंने IPL 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए पूरा सीजन खेला था.

मेलबर्न टेस्ट में दिखाया अलग रूप

ऋषभ पंत को अपनी आक्रामक बैटिंग के लिए जाना जाता है और अक्सर आड़े-टेड़े शॉट्स लगाते हुए नजर आते हैं. मेलबर्न टेस्ट की ही बात करें तो पहली पारी में वो रैंप शॉट लगाने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे थे, जिसके लिए उन्हें भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर से डांट भी पड़ी थी. मगर दूसरी पारी में उन्होंने धैर्य दिखाया और मात्र 28.85 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की. पंत, जिनका टेस्ट करियर में स्ट्राइक रेट 74 से भी अधिक है, उन्हें 28 के स्ट्राइक रेट से खेलते देखना क्रिकेट फैंस के लिए संभव ही एक अनोखा लम्हा रहा होगा। उन्होंने दूसरी पारी में 104 गेंद खेल कर 30 रन बनाए.

यह भी पढ़ें:

सर रिचर्ड्स और गावस्कर के क्लब में शामिल नितीश रेड्डी, MCG विजिटर बोर्ड पर नाम दर्ज कर रचा इतिहास

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हाथों में राइफल लेकर पैदा हुआ हमास, नहीं छोड़ा हथियार तो कर देंगे तबाह', दावोस में बोले डोनाल्ड ट्रंप
'राइफल लेकर पैदा हुआ हमास, नहीं छोड़ा हथियार तो कर देंगे तबाह', दावोस में बोले ट्रंप
राहुल के दादा फिरोज गांधी के 88 साल पुराने ड्राइविंग लाइसेंस की होगी जांच! जानें- क्यों शुरू हुई ये चर्चा?
राहुल के दादा फिरोज गांधी के 88 साल पुराने ड्राइविंग लाइसेंस की होगी जांच! जानें- क्यों शुरू हुई ये चर्चा?
बांग्लादेश के बाद अब पाकिस्तान भी करेगा 2026 टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार! क्यों हो रही ऐसी चर्चा? इस रिपोर्ट से जुड़ा है मामला
बांग्लादेश के बाद अब पाकिस्तान भी करेगा 2026 टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार! क्यों हो रही ऐसी चर्चा?
वीकेंड को घर बैठे बनाना चाहते हैं मजेदार, तो इन 10 धांसू फिल्मों को वॉच लिस्ट में कर लें शामिल, हर सीन में मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट
वीकेंड को घर बैठे बनाना चाहते हैं मजेदार, तो इन 10 धांसू फिल्मों को वॉच लिस्ट में कर लें शामिल

वीडियोज

Modi Government: मोदी सरकार का 'गेमचेंजिंग' कदम, आपकी रिटायरमेंट की चिंता खत्म!
Tum se Tum Tak: Anu की जिंदगी में आई प्यार की बहार, Aryavardhan ने कश्मीर में किया इज़हार #sbs (22.01.2026)
Air Pollution से Economy को बड़ा झटका | Gita Gopinath की गंभीर चेतावनी | Paisa Live
Telangana News: 100 कुत्तों का कत्लेआम, 500 पहले मारे गए, किसने किया ये घिघौना कांड? ABPLIVE
Magh Mela 2026: धर्म की आड़ में साजिश...' अविमुक्तेश्वरानंद पर CM Yogi का करारा जवाब! |

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हाथों में राइफल लेकर पैदा हुआ हमास, नहीं छोड़ा हथियार तो कर देंगे तबाह', दावोस में बोले डोनाल्ड ट्रंप
'राइफल लेकर पैदा हुआ हमास, नहीं छोड़ा हथियार तो कर देंगे तबाह', दावोस में बोले ट्रंप
राहुल के दादा फिरोज गांधी के 88 साल पुराने ड्राइविंग लाइसेंस की होगी जांच! जानें- क्यों शुरू हुई ये चर्चा?
राहुल के दादा फिरोज गांधी के 88 साल पुराने ड्राइविंग लाइसेंस की होगी जांच! जानें- क्यों शुरू हुई ये चर्चा?
बांग्लादेश के बाद अब पाकिस्तान भी करेगा 2026 टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार! क्यों हो रही ऐसी चर्चा? इस रिपोर्ट से जुड़ा है मामला
बांग्लादेश के बाद अब पाकिस्तान भी करेगा 2026 टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार! क्यों हो रही ऐसी चर्चा?
वीकेंड को घर बैठे बनाना चाहते हैं मजेदार, तो इन 10 धांसू फिल्मों को वॉच लिस्ट में कर लें शामिल, हर सीन में मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट
वीकेंड को घर बैठे बनाना चाहते हैं मजेदार, तो इन 10 धांसू फिल्मों को वॉच लिस्ट में कर लें शामिल
'शैतान और राक्षसी ताकतें ज्यादा देर तक...', शंकराचार्य विवाद पर RSS ने क्यों दिया ऐसा बयान?
'शैतान और राक्षसी ताकतें ज्यादा देर तक...', शंकराचार्य विवाद पर RSS ने क्यों दिया ऐसा बयान?
'फांसी की जगह इंजेक्शन या इलेक्ट्रिक चेयर का हो इस्तेमाल', मौत की सजा के तरीके को लेकर दाखिल याचिका पर SC ने सुरक्षित रखा फैसला
'फांसी की जगह इंजेक्शन या इलेक्ट्रिक चेयर का हो इस्तेमाल', मौत की सजा के तरीके को लेकर दाखिल याचिका पर SC ने सुरक्षित रखा फैसला
लड़कियां हैं लड़ सकती हैं... बीच सड़क पर चोटी पकड़कर एक-दूसरे को पीट रही थीं पापा की परियां, वीडियो वायरल
लड़कियां हैं लड़ सकती हैं... बीच सड़क पर चोटी पकड़कर एक-दूसरे को पीट रही थीं पापा की परियां, वीडियो वायरल
Paracetamol During Pregnancy: क्या प्रेग्नेंसी में पैरासिटामोल खाने से बच्चे को हो जाती है दिमागी बीमारी, कितनी सच है ये बात?
क्या प्रेग्नेंसी में पैरासिटामोल खाने से बच्चे को हो जाती है दिमागी बीमारी, कितनी सच है ये बात?
Embed widget