एक्सप्लोरर

Watch: 3 साल बाद किसी गेंदबाज ने ली हैट्रिक, भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट के बीच वेलिंग्टन में रचा गया इतिहास

NZ vs ENG Test: इस समय बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के अलावा और भी कई देशों के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट के बीच वेलिंगटन में एक गेंदबाज ने हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया है.

NZ vs ENG Test Gus Atkinson Takes Hat-trick: न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. पहला टेस्ट मैच इंग्लैंड ने 8 विकेट से जीत लिया. अब दोनों के बीच 6 दिसंबर से वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस टेस्ट मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड के गेंदबाज गस एटकिंसन ने अपनी गेंदबाजी से न्यूजीलैंड पर कहर बरपाया. एटकिंसन ने हैट्रिक लेकर 3 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक का सूखा तोड़ा. इसके साथ ही वह हैट्रिक लेने वाले इंग्लैंड के 15वें गेंदबाज भी बन गए.

कैसे पूरी हुई हैट्रिक?
शनिवार, 7 दिसंबर 2024 को गस एटकिंसन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी पहली टेस्ट हैट्रिक ली. एटकिंसन ने 8.5 ओवर के अपने स्पेल में 31 रन देकर कुल 4 विकेट लिए. उनकी हैट्रिक में न्यूजीलैंड के नाथन स्मिथ, मैट हेनरी और पूर्व कप्तान टिम साउथी शामिल थे. इससे पहले उन्होंने न्यूजीलैंड के ओपनर डेवोन कॉनवे को भी 11 रन पर पवेलियन भेजा था.

गस एटकिंसन ने अपनी हैट्रिक की शुरुआत नाथन स्मिथ को आउट करके की, जब एक उठती हुई गेंद उनके दस्तानों को छूती हुई स्टंप्स से जा टकराई. इसके बाद मैट हेनरी एक तेज बाउंसर का शिकार हुए और गली में खड़े बेन डकेट को आसान कैच थमा बैठे. तीसरा विकेट टिम साउथी का था, जो एक शानदार इनस्विंगर पर क्लीन बोल्ड हो गए.

एटकिंसन ने रचा इतिहास, पिछली हैट्रिक का सूखा तोड़ा
गस एटकिंसन की यह हैट्रिक टेस्ट क्रिकेट के इतिहास की 50वीं हैट्रिक है. इसमें पुरुषों के टेस्ट क्रिकेट में 47 हैट्रिक और महिलाओं के टेस्ट क्रिकेट में 3 हैट्रिक शामिल हैं. एटकिंसन का यह प्रदर्शन इंग्लैंड के लिए काफी अहम साबित हुआ और न्यूजीलैंड के बल्लेबाजी क्रम को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया.

गस एटकिंसन से पहले टेस्ट क्रिकेट में आखिरी हैट्रिक जून 2021 में दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज ने ली थी. महाराज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार गेंदों पर किरण पॉवेल, जेसन होल्डर और जोशुआ डा सिल्वा को आउट किया था. इंग्लैंड की तरफ से आखिरी टेस्ट हैट्रिक जुलाई 2017 में द ओवल में मोईन अली ने ली थी, जब उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के डीन एल्गर, कैगिसो रबाडा और मोर्ने मोर्कल को पवेलियन भेजा था.

यह भी पढ़ें:
Watch: श्रीलंकाई बॉलर की गेंद ने उगली 'आग', टूट गया दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज का बल्ला; वीडियो कर देगा हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
OMG! 27 छक्के वाली पारी, 36 गेंद में ठोक दिए 135 रन, ऑस्ट्रेलिया ने मचाया कोहराम
OMG! 27 छक्के वाली पारी, ऑस्ट्रेलिया ने 36 गेंद में ठोक दिए 135 रन
150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget