एक्सप्लोरर

Kane Williamson: केन विलियमसन ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए 9000 रन; बना डाला 'विराट' रिकॉर्ड

Most Test Runs for NZ: न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने का बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. साथ ही वह 9000 रन बनाने वाले पहले कीवी खिलाड़ी हैं.

9000 Test Runs for New Zealand Kane Williamson: न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का पहला मैच 28 नवंबर को शुरू हुआ था, जो 2 नवंबर तक खेला जाना है. यह टेस्ट मैच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जा रहा है. इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज केन विलियमसन ने पहली पारी में शानदार पारी खेली. जिसकी बदौलत विलियमसन ने एक बड़ा इतिहास रच दिया है, जो आज तक न्यूजीलैंड का कोई भी खिलाड़ी नहीं कर पाया है.

इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के अनुभवी बल्लेबाज केन विलियमसन ने 9000 रन पूरे कर इतिहास रच दिया. विलियमसन यह उपलब्धि हासिल करने वाले न्यूजीलैंड के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने दूसरी पारी में 26वां रन बनाते ही यह उपलब्धि हासिल की.

न्यूजीलैंड के टॉप स्कोरर
9000 रन पूरे करके केन विलियमसन न्यूजीलैंड के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. दूसरे नंबर पर रॉस टेलर हैं. उन्होंने 112 टेस्ट मैचों में 44.66 की औसत से 7683 रन बनाए हैं. इसके बाद तीसरे नंबर पर स्टीफन फ्लेमिंग हैं. फ्लेमिंग ने 111 टेस्ट मैचों में 40.06 की औसत से 7172 रन बनाए हैं.

विलियमसन सबसे तेज 9000 रन बनाने वाले खिलाड़ियों में शामिल
केन विलियमसन ने 182 पारियों में यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की. ​​टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 9000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में वे आठवें नंबर पर हैं. पहले नंबर पर कुमार संगकारा हैं. उन्होंने 172 पारियों में 9000 टेस्ट रन बनाए हैं. दूसरे नंबर पर स्टीव स्मिथ हैं, जिन्होंने 174 टेस्ट पारियों में यह उपलब्धि हासिल की है. तीसरे नंबर पर राहुल द्रविड़ हैं. उन्होंने 176 टेस्ट पारियों में 9000 रन बनाए हैं.

यह भी पढ़ें:
ICC ने PCB को दिया अल्टीमेटम, अब पाकिस्तान में नहीं होगी चैंपियंस ट्रॉफी? जानें लेटेस्ट अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया टीम का एलान, इस 'भारतीय' को मिला मौका
भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया टीम का एलान, इस 'भारतीय' को मिला मौका
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
टीम इंडिया का बदला कोच, रोहित शर्मा की आई प्रतिक्रिया; जानें क्या बोले
टीम इंडिया का बदला कोच, रोहित शर्मा की आई प्रतिक्रिया; जानें क्या बोले

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
Opinion: गजब होई गवा! Gen Z ने बदल दी विरोध की भाषा
Opinion: गजब होई गवा! Gen Z ने बदल दी विरोध की भाषा
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
Embed widget