एक्सप्लोरर

भारतीय लड़की से शादी पर हसन अली ने कहा, अभी कुछ तय नहीं, बातचीत जारी

लड़की का नाम शामिया आरजू है. इनका संबंध हरियाणा से है और यह दोनों दुबई में एक करीबी दोस्त के यहां मिले थे. शामिया ने इंग्लैंड से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और वह दुबई में अपने परिवार के साथ रहती हैं.

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि उनकी और भारत की लड़की शामिया आरजू की शादी को लेकर अभी कुछ भी तय नहीं है और जब भी ऐसा होगा इस बात का औपचारिक ऐलान किया जाएगा. अली ने ट्वीट किया, "मैं यह बात साफ कर देना चाहता हूं कि मेरी शादी भी तक तय नहीं हुई है. हमारे परिवार अभी सिर्फ मिले हैं और इस पर बात कर रहे हैं. अगर ऐसा होता है तो जल्दी औपचारिक ऐलान किया जाएगा." पाकिस्तान के उर्दू अखबार एक्सप्रेस न्यूज की रिपोर्ट में बताया गया है कि पाकिस्तानी गेंदबाज हसन अली हरियाणा की एक लड़की को दिल दे बैठे हैं. अखबार ने बताया है कि इनकी शादी कराने के लिए दोनों परिवार एक दूसरे के संपर्क में हैं. अखबार ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि अगर लड़की वालों की तरफ से 'हां' हो गई तो अगस्त के तीसरे हफ्ते में हसन भारतीय लड़की से शादी की डोर में बंध जाएंगे. रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की भारतीय एयरलाइन में फ्लाइट इंजीनियर है. जियो न्यूज ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि लड़की का नाम शामिया आरजू है. इनका संबंध हरियाणा से है और यह दोनों दुबई में एक करीबी दोस्त के यहां मिले थे. इस रिपोर्ट में कहा गया कि दोनों का निकाह 20 अगस्त को दुबई में होगा. अखबार ने बताया कि शामिया ने इंग्लैंड से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और वह दुबई में अपने परिवार के साथ रहती हैं. इससे पहले पाकिस्तानी आलराउंडर शोएब मलिक की शादी भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से हो चुकी है. अपने समय के मशहूर बल्लेबाज मोहसिन खान ने भारतीय अभिनेत्री रीना रॉय से शादी की थी, हालांकि बाद में दोनों का तलाक हो गया था.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI ने बता दिया, रोहित शर्मा लॉर्ड्स ODI के बाद खेलेंगे या नहीं? सच से उठाया पर्दा
BCCI ने बता दिया, रोहित शर्मा लॉर्ड्स ODI के बाद खेलेंगे या नहीं? सच से उठाया पर्दा
रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर बवाल, आर अश्विन ने गंभीर-अगरकर पर साधा निशाना; पूछे तीखे सवाल
रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर बवाल, आर अश्विन ने गंभीर-अगरकर पर साधा निशाना
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
रोहित का आखिरी मैच! खूंखार बॉलर लेगा चोटिल वाशिंगटन सुंदर की जगह! आखिरी ODI के लिए टीम इंडिया की संभावित XI
रोहित का आखिरी मैच! खूंखार बॉलर को मिलेगा मौका! तीसरे ODI के लिए टीम इंडिया की संभावित XI

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget