एक्सप्लोरर

धोनी की भरपाई मुश्किल है: साहा

धोनी की भरपाई मुश्किल है: साहा



धोनी की भरपाई मुश्किल है: साहा




बेंगलुरू: भारत के विशेषज्ञ टेस्ट विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा ने कहा है कि पांच दिवसीय प्रारूप से महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास के कारण पैदा हुई कमी की भरपाई मुश्किल है क्योंकि यह पूर्व कप्तान लंबे समय तक मैच विजेता रहा.



चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारतीय टीम के ट्रेनिंग सत्र के बाद साहा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘धोनी भाई के संन्यास के बाद विकेटकीपर के रूप में उनकी जगह लेना आसान नहीं था क्योंकि उन्होंने हमारे लिए कई मैच जीते हैं. विश्व क्रिकेट में उनका दबदबा रहा है.’’ साहा ने कहा कि वह धोनी की तरह टीम के लिए योगदान देने का प्रयास कर रहे हैं.



उन्होंने कहा, ‘‘मैं वही करने का प्रयास कर रहा हूं जो धोनी भाई ने हमारे लिए किया- यह बल्ले से योगदान देने के अलावा अहम लम्हों पर कैच लेकर और स्टंपिंग करके योगदान देते हुए मैच जिताना है.’’ साहा ने कहा कि उन्हें जब भी मौका मिलेगा वह धोनी से बात करके उनकी सलाह लेंगे.



उन्होंने कहा, ‘‘प्रत्येक संभव मौके पर हम हमेशा एक दूसरे से बात करते हैं. हम एक दूसरे से बात करते हैं जैसे हमने आईपीएल और भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान किया. उन्होंने मुझे अहम गुर सिखाए कि कैसे उछाल लेती पिचों पर विकेटकीपिंग करनी है और बल्लेबाजी करते हुए दबाव से निपटना है. धोनी ही नहीं मैं अन्य खिलाड़ियों से भी बात करता हूं.’’ 



साहा ने एक सवाल के जवाब में कहा कि वह वेस्टइंडीज दौरे पर बल्ले से बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे क्योंकि पिछली सीरीज में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं था. टीम ने पिछले एक साल में अच्छा प्रदर्शन किया है. हमने ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन मेरी व्यक्तिगत प्रगति बेहतर हो सकती थी और वेस्टइंडीज में मौके का पूरा फायदा उठाउंगा.



साहा ने कहा कि वह टीम में अपनी जगह पक्की करने के लिए टीम के लिए लगातार 70 रन के आसपास का अच्छा स्कोर बनाने की कोशिश करेंगे.



इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा कि उन्हें निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ बल्लेबाजी करना पसंद है क्योंकि इससे टीम को कुछ अहम रन जुटाने और अच्छा स्कोर खड़ा करने में मदद मिली है.



उन्होंने कहा, ‘‘मुझे निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ बल्लेबाजी करना पसंद है क्योंकि अहम समय में जरूरी रन जुटाने से अच्छा स्कोर खड़ा करने में मदद मिलती है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

6,6,6,6,6..., 20 साल के खिलाड़ी ने MI के खिलाफ रचा इतिहास, 144 के टारगेट में जड़ा शतक
6,6,6,6,6, 20 साल के खिलाड़ी ने MI के खिलाफ रचा इतिहास, 144 के टारगेट में जड़ा शतक
IND vs ENG 4th T20I: 14 साल में पहली बार टूट सकता है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, चौथे टी20 में सीरीज बचाने की चुनौती
IND vs ENG 4th T20I: 14 साल में पहली बार टूट सकता है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, चौथे टी20 में सीरीज बचाने की चुनौती
कब, कहां और कैसे 'फ्री' में लाइव देखें भारत-इंग्लैंड का चौथा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे 'फ्री' में लाइव देखें भारत-इंग्लैंड का चौथा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND vs ENG 4th T20 Weather: बारिश बनेगी विलेन? जानिए आज भारत बनाम इंग्लैंड चौथे T20 में कैसा रहेगा ब्रिस्टल का मौसम
बारिश बनेगी विलेन? जानिए आज IND vs ENG 4th T20 में कैसा रहेगा ब्रिस्टल का मौसम

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Embed widget