एक्सप्लोरर

कौन हैं ICC के नए CEO Sanjog Gupta, 2500 उम्मीदवारों में से हुआ सिलेक्शन

Who is New ICC CEO Sanjog Gupta: आईसीसी ने संजोग गुप्ता को CEO (चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर) नियुक्त किया. संजोग ने आज (7 जुलाई) से अपना कार्यभार संभाल लिया है. जानिए संजोग गुप्ता कौन हैं?

आईसीसी ने संजोग गुप्ता को मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त करने की घोषणा की. संजोग वैश्विक मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र में जाना माना चेहरा हैं. उन्होंने आज, 7 जुलाई से अपना कार्यभार संभाल लिया है. वह आईसीसी इतिहास के 7वें सीईओ हैं. उनकी नियुक्ति पर आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने कहा, "संजोग के पास खेल रणनीति और व्यावसायीकरण का व्यापक अनुभव है, जो ICC के लिए अमूल्य होगा."

संजोग की नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल किया गया है. उनका भी मानना है कि ओलंपिक में शामिल होने से क्रिकेट को वैश्विक स्तर पर और प्रसिद्धि मिलेगी, ये इस खेल के लिए अच्छी बात है. इस पद के लिए 25 देशों से 2,500 से ज्यादा आवेदन आए थे. ICC की एचआर और रेम्यूनरेशन कमेटी ने 12 उम्मीदवारों को सेलेक्ट किया. इस पद के लिए अंतिम चयन नॉमिनेशन कमेटी ने किया. बोर्ड ने सभी की सहमति से संजोग गुप्ता को नया सीईओ नियुक्त किया.

संजोग गुप्ता ने क्या कहा

नियुक्ति पर संजोग ने कहा, "यह अवसर पाना सौभाग्य की बात है, खासकर ऐसे समय में जब क्रिकेट अभूतपूर्व विकास के लिए तैयार है और दुनिया भर में लगभग 2 बिलियन प्रशंसकों का समर्थन प्राप्त है. खेल के लिए यह रोमांचक समय है क्योंकि प्रमुख आयोजनों का कद बढ़ रहा है, व्यावसायिक रास्ते बढ़ रहे हैं और महिलाओं के खेल जैसे अवसर लोकप्रियता के पैमाने पर बढ़ रहे हैं. लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक खेलों में क्रिकेट का शामिल होना दुनिया में क्रिकेट को और ऊंचाई पर ले जाएगा. मैं क्रिकेट के विकास के अगले चरण में योगदान देने, इसके वैश्विक पदचिह्न का विस्तार करने, प्रशंसक अनुभव को बढ़ाने और हमारी मजबूत नींव पर निर्माण करने के लिए ICC सदस्य बोर्डों के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं."

कौन हैं संजोग गुप्ता?

इससे पहले संजोग जियो स्टार में स्पोर्ट्स एंड एक्सपीरियंस के सीईओ थे. उन्हें इस क्षेत्र में 20 साल से ज्यादा का अनुभव है. वह पत्रकार रह चुके हैं. 2004 में वह स्टार न्यूज इंडिया से जुड़े थे. इसके बाद उन्होंने कई मीडिया संस्थानों में काम किया. 2020 में वह डिज्नी स्टार के स्पोर्ट्स हेड बने, 2024 में डिज्नी स्टार और वाइकाम-18 के मर्ज होने के बाद वह जियो स्टार के सीईओ बने.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
26 साल के हसन महमूद के आगे ऑस्ट्रेलिया ढेर, बन गया शर्मनाक रिकॉर्ड
26 साल के हसन महमूद के आगे ऑस्ट्रेलिया ढेर, बन गया शर्मनाक रिकॉर्ड
गौतम गंभीर कैसे इंसान हैं? सवाल सुनकर हैरान रह गए हरभजन सिंह
गौतम गंभीर कैसे इंसान हैं? सवाल सुनकर हैरान रह गए हरभजन सिंह

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget