एक्सप्लोरर

Asia Cup 2023: दुष्कर्म के आरोपी संदीप लामिछाने के बिना नेपाल टीम हुई पाकिस्तान रवाना, सामने आई यह बड़ी वजह

Nepal Team: आगामी एशिया कप में हिस्सा लेने के लिए नेपाल की टीम पाकिस्तान पहुंच चुकी है, लेकिन टीम के स्टार लेग स्पिनर संदीप लामिछाने अभी नहीं गए हैं. नेपाल पहली बार इस टूर्नामेंट में खेल रही है.

Sandeep Lamichhane Asia Cup: एशिया कप 2023 की शुरुआत होने में अब अधिक समय नहीं बचा है. पहली बार इस टूर्नामेंट में खेलने जा रही नेपाल क्रिकेट टीम भी पाकिस्तान के लिए 22 अगस्त को रवाना हो गई. हालांकि टीम के साथ स्टार लेग स्पिनर संदीप लामिछाने नहीं गए. दरअसल संदीप पर नेपाल में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगने के बाद अदालत में इस मामले की सुनवाई चल रही है.

संदीप लामिछाने को इस मामले की सुनवाई के लिए अदालत में पेश होना पड़ता है. यह मामला उस समय सामने आया था जब काठमांडू में एक 17 साल की नाबालिग लड़की ने संदीप के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था. वहीं संदीप ने इस मामले में खुद को निर्दोष बताने के साथ सभी आरोपों को झूठा बताया था. कोर्ट में इस मामले की अगली सुनवाई 27 अगस्त को होगी.

नेपाल की टीम के पाकिस्तान रवाना होने से पहले नेपाल क्रिकेट एसोसिएशन के मैनेजर प्रदीप मजगइयन ने मीडिया से बात करते हुए संदीप को लेकर जानकारी दी कि उनके खिलाफ कोर्ट में मामला चल रहा है और उन्हें पेश होना है इसलिए वह हमारे साथ नहीं जा रहे हैं. इसके अलावा संदीप को कुछ स्वास्थ्य समस्या भी है.

पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी नेपाल अपना पहला मुकाबला

आगामी एशिया कप में कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसमें मेजबान पाकिस्तान के अलावा भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नेपाल की टीम शामिल है. टूर्नामेंट में टीमों को 3-3 के ग्रुप में बांटा गया है. नेपाल की टीम को अपना पहला मुकाबला 30 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है वहीं दूसरा मैच टीम को 4 सितंबर को भारत के खिलाफ श्रीलंका में खेलना है.

एशिया कप के लिए नेपाल की टीम:

कुशल भुर्तेल, भीम सार्की, संदीप जोरा, रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, ललित राजबंशी, कुशल मल्ला, आरिफ शेख, प्रतीस जीसी, अर्जुन सऊद, आसिफ शेख, करण केसी, गुलसन झा, सोमपाल कामी, संदीप लामिछाने.

 

यह भी पढ़ें...

World Cup 2023: बुमराह-प्रसिद्ध को विश्व कप से पहले मिलने चाहिए थे ज्यादा मैच, टीम इंडिया कोच ने बताया कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस खिलाड़ी ने जीता ICC 'प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड, दावेदारों में भारतीय कप्तान शुभमन गिल भी थे शामिल
इस खिलाड़ी ने जीता ICC 'प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड, दावेदारों में भारतीय कप्तान शुभमन गिल भी थे शामिल
ब्रिटेन दौरे पर 10 मैच में एक जीत, अब गौतम गंभीर नहीं रहेंगे टीम इंडिया के कोच! इस दिग्गज को मिलेगी कमान
ब्रिटेन दौरे पर 10 मैच में एक जीत, अब गौतम गंभीर नहीं रहेंगे टीम इंडिया के कोच! इस दिग्गज को मिलेगी कमान
इंग्लैंड सीरीज खत्म, अब जिम्बाब्वे में धमाल मचाएंगे वैभव सूर्यवंशी? जानिए टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
इंग्लैंड सीरीज खत्म, अब जिम्बाब्वे में धमाल मचाएंगे वैभव सूर्यवंशी? जानिए टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
क्रिकेट का पहला विश्व विजेता, जिसे बदहाली में लेना पड़ा 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का लोन
क्रिकेट का पहला विश्व विजेता, जिसे बदहाली में लेना पड़ा 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का लोन

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके हुए बेहोश, हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 पुलिसवाले घायल
LIVE: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके हुए बेहोश, हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 पुलिसवाले घायल
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Embed widget