एक्सप्लोरर

इस गेंदबाज ने बताया विराट कोहली और एमएस धोनी के बीच अंतर, सुनाया 10 साल पुराना किस्सा

Neil Wagner On Virat Kohli and MS Dhoni: नील वैगनर ने बताया कि कैसे 2014 में हुए एक टेस्ट के दौरान वह अपनी रणनीति से कोहली को परेशान करने में सफल रहे जबकि धोनी ने उन्हें अच्छी तरह खेला.

एमएस धोनी भारत के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक हैं, जिनकी कप्तानी में भारत ने दो वर्ल्ड कप (2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2011 ओडीआई वर्ल्ड कप) और एक चैंपियंस ट्रॉफी (2013) का खिताब जीता. बतौर कप्तान टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली ने भी खूब प्रभावित किया, उन्हें इस फॉर्मेट को जिंदा रखने का भी क्रेडिट दिया जाता है. वनडे क्रिकेट में दोनों ने ही 10 हजार से अधिक रन बनाए. हालांकि ये मानना होगा कि टेस्ट में विराट का पलड़ा थोड़ा भारी है. धोनी ने कभी भी टेस्ट में शतक नहीं लगाया जबकि विराट के 30 टेस्ट शतकों में से 14 विदेशी जमीं पर आए.

हालांकि शुरुआत में ऐसा नहीं था. कोहली के टेस्ट करियर के शुरुआती समय में एमएस धोनी विदेशी जमीं पर, खासकर SENA देशों (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में कोहली से बेहतर थे. न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज नील वैगनर ने बताया कि कैसे 2014 में हुए एक टेस्ट के दौरान वह अपनी रणनीति से कोहली को परेशान करने में सफल रहे जबकि धोनी ने उन्हें अच्छी तरह खेला.

वैगनर ने रेड इंकर क्रिकेट पॉडकास्ट में कहा, "मुझे याद है कि इस टेस्ट मैच में विकेट काफी सपाट था, लेकिन पिच पर गति और उछाल थी. सीधी रेखा में ईडन पार्क ग्राउंड काफी छोटा है, लेकिन चौकोर बाउंड्रीज़ मददगार हैं. मुझे याद है कि मैंने कुछ बाउंसर गेंदें डाली थी, और उन्होंने इसे कैसे खेला. खासकर विराट कोहली थोड़े अस्थिर लग रहे थे. उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि उन्हें इन गेंदों पर कैसे खेलना चाहिए. खेलना चाहिए भी या इन गेंदों को छोड़ देना चाहिए."

उन्होंने आगे कहा, "मैंने ये सोचा था कि गेंद को क्रॉस करते हुए आंखों की दिशा से आउटसाइड डाली जाए. विराट कोहली ने पुल करते हुए फ्रंट ऑफ स्कायर पर मारने की कोशिश की क्योंकि वहां फील्डर नहीं था. इस कोशिश में गेंद उनके पैर के अंगूठे में लगी, जो बिजे वाटलिंग के पास गई."

वैगनर जिस मैच की बात कर रहे हैं, वह ऑकलैंड में 2014 फरवरी में खेला गया था. न्यूजीलैंड ने भारत के लिए चौथी पारी में 407 रनों का लक्ष्य रखा था. विराट कोहली ने 67 रनों की अच्छी पारी खेली थी, शिखर धवन ने भी शतक लगाकर अच्छी शुरुआत दिलाई थी. धवन ने 115 रन बनाए थे. एमएस धोनी ने 39 रन बनाए थे. धोनी और कोहली को नील वैगनर ने ही आउट किया था. न्यूजीलैंड इस मैच को 40 रनों से जीत गई थी. 270 पर 6 इसके गिरने के बाद रविंद्र जडेजा और धोनी के बीच 54 रनों की साझेदारी ने भारत की जीत की उम्मीद बनाए रखी थी, लेकिन इस जोड़ी के टूटने के बाद स्थिति फिर बदल गई.

वैगनर ने आगे कहा, "फिर ऐसा लग रहा था कि धोनी और जडेजा इस लक्ष्य का पीछा करके एक शानदार पारी खेलेंगे. ऐसा नहीं लग रहा था कि धोनी को हमारी गेंदें खेलने में ज्यादा परेशानी हो रही है. मैं ऐसा सोच रहा था कि मैं धोनी को एक धीमी बाउंसर गेंद डालूंगा. मैंने ऐसा किया और उन्होंने जिस तरह इसे आगे बढ़ाया, मैं इससे हैरान रह गया."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा
Watch: रोहित शर्मा के शतक पर गौतम गंभीर का रिएक्शन वायरल? वीडियो देख नहीं होगा यकीन
रोहित शर्मा के शतक पर गौतम गंभीर का रिएक्शन वायरल? वीडियो देख नहीं होगा यकीन
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में जड़ा 'ऐतिहासिक' शतक, संन्यास की बात करने वालों को 15 बाउंड्री से दिया जवाब
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में जड़ा 'ऐतिहासिक' शतक, संन्यास की बात करने वालों को दिया जवाब
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget