एक्सप्लोरर

PAK vs AFG: मियांदाद के 'लास्ट बॉल सिक्स' से हो रही नसीम शाह के छक्कों की तुलना, दोनों बार बिगड़ा भारत का खेल

AFG vs PAK: एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को एक विकेट से शिकस्त दी. आखिरी ओवर में नसीम शाह ने लगातार दो छक्के जड़कर पाक टीम को जीत दिलाई.

Naseem Shah and Javed Miandad: एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) में बुधवार को पाकिस्तान के नसीम शाह (Naseem Shah) ने अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी ओवर में दो गेंद पर दो छक्के जड़कर अपनी टीम को मैच में जीत दिलाई. इस जीत के साथ ही पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट के फाइनल में भी पहुंच गई. वहीं, अफगानिस्तान के साथ-साथ भारतीय टीम के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो गई. ऐसा ही कुछ आज से 36 साल पहले भी हुआ था, जब इसी मैदान पर जावेद मियांदाद (Javed Miandad) ने छक्का जड़कर पाकिस्तान टीम को जीत दिलाई थी. तब भी भारत का ही खेल बिगड़ा था. 

1986 में शारजाह में ऑस्ट्रेल-एशिया कप खेला गया था. इस टूर्नामेंट के फाइनल में भारत और पाकिस्तान पहुंचे थे. फाइनल मैच बेहद रोचक रहा था. आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को जीत के लिए 4 रन की दरकार थी और उसके पास महज एक विकेट बाकी था. यहां जावेद मियांदाद ने आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर पाकिस्तान को जीत दिलाई थी. इस बार एशिया कप 2022 में भी पाकिस्तान की कुछ ऐसी ही स्थिति थी. शारजाह का ही मैदान था और पाक टीम को आखिरी ओवर में 11 रन की दरकार थी और महज एक विकेट बाकी था. यहां नसीम शाह ने शुरुआती दो गेंदों पर ही दमदार दो छक्के जड़कर पाक टीम को जीत दिला दी.

नसीम शाह के इन छक्कों की तुलना अब जावेद मियांदाद से हो रही है. मैच के बाद कप्तान बाबर आजम ने खुद कहा कि नसीम के छक्कों ने उन्हें जावेद मियांदाद के छक्के की याद दिला दी. पूर्व पाक कप्तान वसीम अकरम ने भी एक ट्वीट में नसीम के इन छक्कों की तुलना जावेद मियादांद के लास्ट बॉल सिक्स से की. पाकिस्तानी फैंस ने भी नसीम शाह को दूसरा जावेद मियांदाद बताया. देखें रिएक्शंस...

पाकिस्तान-अफगानिस्तान का यह मुकाबला रोमांच की सारी हदें पार कर गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 129 रन बनाने के बावजूद अफगान टीम ने पाकिस्तान को जबरदस्त टक्कर दी. हालत यह थी कि एक समय अफगानिस्तान जीत की दहलीज पर आ चुका था लेकिन नसीम शाह ने आखिरी ओवर में बाजी पलट दी.

यह भी पढ़ें...

KL Rahul Marriage: अगले साल शादी करेंगे केएल राहुल, अथिया शेट्टी के साथ लेंगे सात फेरे 

Asia Cup से बाहर होने की कगार पर क्यों खड़ी है टीम इंडिया, कहां हुई गलतियां? जानें 5 बड़ी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RR vs RCB: वैभव सूर्यवंशी ने जिस बल्ले से गेंदबाजों की जमकर की कुटाई, वो किसको देने का किया वादा, कहा- 'IPL के बाद आपका'
वैभव सूर्यवंशी ने जिस बल्ले से गेंदबाजों की जमकर की कुटाई, वो किसको देने का किया वादा, कहा- 'IPL के बाद आपका'
IPL 2026: KKR को हराकर LSG ने 'प्वाइंट टेबल' में लगाई छलांग, ऑरेंज और पर्पल कैप किसके पास?
IPL 2026: KKR को हराकर LSG ने 'प्वाइंट टेबल' में लगाई छलांग, ऑरेंज और पर्पल कैप किसके पास?
IPL 2026 के बीच आई दुखद खबर, पूर्व भारतीय क्रिकेटर का निधन; BCCI अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि
IPL 2026 के बीच आई दुखद खबर, पूर्व भारतीय क्रिकेटर का निधन; BCCI अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि
KKR की हार का जिम्मेदार कौन? मैच के बाद अजिंक्य रहाणे ने दिया बड़ा बयान, मुकुल चौधरी को लेकर कही ये बात
KKR की हार का जिम्मेदार कौन? मैच के बाद अजिंक्य रहाणे ने दिया बड़ा बयान, मुकुल चौधरी को लेकर कही ये बात

वीडियोज

Sansani: सीजफायर पर इजरायल का U-Turn? | Iran US-Israel Ceasefire | Middle East War | Trump
Nitish Kumar के बाद Samrat Choudhary बनेंगे सीएम? | Bihar Politics | BJP | Tejashwi Yadav
Chitra Tripathi: 4 किरदार, 4 रुख… क्या फिर भड़केगी जंग? | Iran Vs US-Israel | Trump
Iran US-Israel Ceasefire: ईरान vs इजरायल...सीजफायर को Netanyahu तोड़ने पर क्यों तुले? | Trump
Sandeep Chaudhary : SIR में हेरा-फेरी...TMC के साथ खेला? | Derek O'Brien |TMC Vs ECI | BJP | Bengal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, असम के CM की पत्नी ने दर्ज कराई थी FIR
कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, असम के CM की पत्नी ने दर्ज कराई थी FIR
Bihar CM Nitish Kumar: नीतीश कुमार ने ली राज्यसभा की शपथ, अब बिहार के CM पद से देंगे इस्तीफा?
नीतीश कुमार ने ली राज्यसभा की शपथ, अब बिहार के CM पद से देंगे इस्तीफा?
इस्लामाबाद में इधर जंग रोकने पर बड़ी बैठक, उधर भारत और अमेरिका के बीच हो गई बड़ी डील, जानें क्या है
इस्लामाबाद में इधर जंग रोकने पर बड़ी बैठक, उधर भारत और अमेरिका के बीच हो गई बड़ी डील, जानें क्या है
IPL 2026: KKR को हराकर LSG ने 'प्वाइंट टेबल' में लगाई छलांग, ऑरेंज और पर्पल कैप किसके पास?
IPL 2026: KKR को हराकर LSG ने 'प्वाइंट टेबल' में लगाई छलांग, ऑरेंज और पर्पल कैप किसके पास?
'आप हमसे पूछ तो लेते', IVF की खबरों पर अपनी तस्वीर देख भड़के दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया
'आप हमसे पूछ तो लेते', IVF की खबरों पर अपनी तस्वीर देख भड़के दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया
Explained: सरप्राइज नेता चुनकर खेला करेगी BJP! बिहार CM की रेस में सम्राट, मंगल पांडे समेत 5 बड़े नामों का क्या होगा?
सरप्राइज नेता चुनकर खेला करेगी BJP! बिहार CM की रेस में 5 बड़े नामों का क्या होगा?
बॉम्बे हाई कोर्ट ने दी EVM चेक करने की इजाजत, मशीन के किन पार्ट्स की होगी जांच?
बॉम्बे हाई कोर्ट ने दी EVM चेक करने की इजाजत, मशीन के किन पार्ट्स की होगी जांच?
CRPF Recruitment 2026: सीआरपीएफ में निकली कांस्टेबल पदों पर बंपर भर्ती, जानें कब से कर सकते हैं अप्लाई?
सीआरपीएफ में निकली कांस्टेबल पदों पर बंपर भर्ती, जानें कब से कर सकते हैं अप्लाई?
Embed widget