एक्सप्लोरर
KL Rahul Marriage: अगले साल शादी करेंगे केएल राहुल, अथिया शेट्टी के साथ लेंगे सात फेरे
KL Rahul Weds Athiya Shetty: केएल राहुल और अथिया शेट्टी लंबे वक्त से साथ हैं. अब जनवरी में यह कपल शादी के बंधन में बंधने जा रहा है.
केएल राहुल और अथिया शेट्टी (सोर्स: इंस्टाग्राम/अथिया)
1/7

टीम इंडिया के स्टार ओपनर केएल राहुल अगले साल जनवरी में शादी करने जा रहे हैं. वह एक्ट्रेस अथिया शेट्टी के साथ महाराष्ट्र में सात फेरे लेंगे. BCCI सूत्र के हवाले से यह रिपोर्ट सामने आई है.
2/7

BCCI सूत्र के मुताबिक, 'केएल ने मुझे कुछ दिन पहले बताया था कि वह अगले साल अथिया के साथ शादी करने जा रहे हैं. इसके बाद लड़की पक्ष के एक सदस्य ने भी मुझे यह बात बतलाई. टी20 वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी और इसके बाद महाराष्ट्र में दोनों की शादी होगी.'
Published at : 07 Sep 2022 09:07 AM (IST)
और देखें


























