एक्सप्लोरर

MI vs DC: मुंबई और दिल्ली के बीच खेला जाएगा कल का पहला मुकाबला, हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी रोहित की टीम, ऐसी होगी Playing 11

Mumbai vs Delhi: शनिवार को पहले मुकाबले में मुबंई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के टीमें आमने-सामने होंगी. यह मैच शारजाह में दोपहर साढ़े तीन बजे से खेला जाएगा.

Mumbai Indians vs Delhi Capitals: आईपीएल 2021 में कल यानी शनिवार को दो मुकाबले खेले जाएंगे. कल के पहले मुकाबले में मुबंई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के टीमें आमने-सामने होंगी. यह मैच शारजाह में दोपहर साढ़े तीन बजे से खेला जाएगा. पिछले मैच में मिली हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स की नजरें मुंबई के खिलाफ जीत की राह पर लौटने पर लगी होंगी जबकि खराब फॉर्म से जूझ रही गत चैम्पियन मुंबई इंडियंस एक जीत के बाद लय बनाए रखने की फिराक में होगी. 

आठ जीत के बाद प्लेऑफ में लगभग अपनी जगह पक्की कर चुकी दिल्ली कैपिटल्स को अपने पिछले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. वहीं मुंबई ने अपने पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स को मात दी थी.

शारजाह में खेले जाने वाले इस मुकाबले में पिच स्पिनर्स के लिए मददगार साबित हो सकती है. ऐसे में दिल्ली की स्पिन तिकड़ी रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल और ललित यादव छाप छोड़ने की कोशिश करेंगे. वहीं दूसरी तरफ मुंबई ने आईपीएल के यूएई चरण में लगातार तीन हार के बाद पिछले मैच में पहली जीत दर्ज की. हालांकि, मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव की खराब फॉर्म चिंता का विषय है. वह चार मैचों में 0 , 8 , 5 और 3 रन ही बना सके हैं.

मुंबई के लिए अच्छी बात यह रही कि पंजाब किंग्स के खिलाफ छह विकेट से मिली जीत में सौरभ तिवारी (45) और हार्दिक पंड्या (नाबाद 40) फॉर्म में नज़र आए. कीरन पोलार्ड ने सात गेंद में नाबाद 15 रन बनाकर फिनिशर की भूमिका निभाई. तिवारी अपनी शानदार पारी के दम पर टीम में बने रह सकते हैं और देखना यह है कि खराब फॉर्म में चल रहे ईशान किशन को एक और मौका मिलता है या नहीं. 

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, हार्दिक पांड्या, कीरन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, नाथन कुल्टर नाइल, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट.

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- स्टीव स्मिथ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, ललित यादव, अक्षर पटेल, आर अश्विन, कगीसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे और आवेश खान.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Live Score: भारत बनाम श्रीलंका पहले टेस्ट के आखिरी दिन का खेल शुरू, भारत जीत से 6 विकेट दूर
Live Score: IND vs SL पहले टेस्ट के आखिरी दिन का खेल शुरू, भारत जीत से 6 विकेट दूर
IND vs SL 1st Test Day 4 Highlights: टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 372 रनों का लक्ष्य, इतने रन कभी नहीं हुए चेज
LIVE: टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 372 रनों का लक्ष्य, इतने रन कभी नहीं हुए चेज
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget