एक्सप्लोरर

IPL 2024: मुंबई इंडियंस ने रोहित को पहले ही बता दिया था अपना फैसला, पांड्या की कप्तानी में खेलने के लिए राजी हो गए थे हिटमैन

Mumabi Indians: मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाए जाने का फैसला काफी पहले ही रोहित शर्मा को बता दिया था. यहां रोहित हार्दिक की कप्तानी में खेलने के लिए राजी भी हुए थे.

Hardik Pandya MI Captain: IPL 2024 के लिए मुंबई इंडियंस में जिस बड़े बदलाव की संभावना थी, वह शुक्रवार (15 दिसंबर) को सामने आया. आखिरकार हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस का कप्तान चुन लिया गया. रोहित शर्मा को अब हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खेलना होगा. भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए यह फैसला ज्यादा चौंकाने वाला नहीं था. ऐसा इसलिए क्योंकि जब हार्दिक पांड्या की एंट्री गुजरात टाइटंस से मुंबई इंडियंस में हुई थी, तभी से इस बात के कयास लगाए जा रहे थे. रोहित शर्मा के लिए भी यह एलान झटके वाला नहीं था, क्योंकि उन्हें काफी पहले ही इस फैसले के बारे में जानकारी दे दी गई थी.

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि रोहित शर्मा को वर्ल्ड कप 2023 के पहले ही मुंबई इंडियंस ने अपने फैसले के बारे में जानकारी दे दी थी. रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से यह भी कहा गया है कि रोहित शर्मा ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खेलने के लिए हामी भी भर दी थी. इसी के बाद फ्रेंचाइजी ने हार्दिक का ट्रेड किया और रोहित को भी टीम में बनाए रखा.

हार्दिक की कप्तान बनने की शर्त
IPL 2023 के बाद से ही हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के संपर्क में थे. उनकी एकमात्र शर्त थी कि अगर वह मुंबई में वापस लौटते हैं तो उन्हें ही टीम का कप्तान बनाया जाए. मुंबई इंडियंस हर हाल में हार्दिक को अपनी स्क्वाड का हिस्सा बनाना चाहती थी, फिर हार्दिक का कप्तानी रिकॉर्ड भी लाजवाब था, ऐसे में मुंबई फ्रेंचाइजी ने इस शर्त को स्वीकार किया और रोहित को अपने फैसले के बारे में जानकारी दी.

हार्दिक का सबसे अच्छा दौर
हार्दिक पांड्या पिछले डेढ़ साल से खेल के हर विभाग में उम्दा रहे हैं. वह अपनी तेज गेंदबाजी से लगातार जरूरत के वक्त विकेट निकालते हैं. बल्लेबाजी में उनका बल्ला खूब चल रहा है. और फील्डिंग में वह हमेशा ही मुस्तैद रहे हैं. कप्तानी भी उनकी लाजवाब रही है. ऐसे में मुंबई इंडियंस के लिए हार्दिक की एंट्री बहुत कुछ सकारात्मकर परिवर्तन ला सकती है. बता दें कि मुंबई इंडियंस की टीम पिछले तीन आईपीएल सीजन से फाइनल नहीं खेली है.

यह भी पढ़ें...

PAK vs AUS Perth Test: तीसरे दिन ढेर हो गए पाक बल्लेबाज, ऑस्ट्रेलिया ने कस दिया है शिकंजा; कंगारुओं की बढ़त 300 पार

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गौतम गंभीर कैसे इंसान हैं? सवाल सुनकर हैरान रह गए हरभजन सिंह
गौतम गंभीर कैसे इंसान हैं? सवाल सुनकर हैरान रह गए हरभजन सिंह
इसलिए गौतम गंभीर को बर्खास्त नहीं करेगा BCCI, सामने आई 2 बहुत बड़ी वजह
इसलिए गौतम गंभीर को बर्खास्त नहीं करेगा BCCI, सामने आई 2 बहुत बड़ी वजह
AUS vs BAN: बांग्लादेश ने तोड़ा कंगारुओं का घमंड, ऑस्ट्रेलिया ने टेके घुटने
बांग्लादेश ने तोड़ा कंगारुओं का घमंड, ऑस्ट्रेलिया ने टेके घुटने
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग, जल्द एक्शन
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget