एक्सप्लोरर

Mitchell McClenaghan: चार बार के IPL चैंपियन को मुंबई इंडियंस ने दी बड़ी जिम्मेदारी, ILT20 में निभाएंगे यह भूमिका

MI Emirates: ILT20 का नया सीजन 19 जनवरी से शुरू हो रहा है. इससे ठीक पहले एमआई एमिरेट्स ने मिचेल मैक्लाघन को अपना गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है.

MI Emirates Bowling Coach: मुंबई इंडियंस ने अपने पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल मैक्लाघन को यूएई की टी20 लीग (ILT20) में अपनी फ्रेंचाइजी में अहम जिम्मेदारी दी है. मैक्लाघन को एमआई एमिरेट्स का बॉलिंग कोच बना दिया गया है. बतौर कोच मैक्लाघन के लिए यह पहली बड़ी भूमिका होगी.

मैक्लाघन ने IPL में मुंबई इंडियंस के लिए खूब क्रिकेट खेला है. वह मुंबई इंडियंस के साथ चार बार आईपीएल टाइटल जीत चुके हैं. मैक्लाघन ने साल 2015 में आईपीएल डेब्यू किया था. आखिरी बार वह साल 2019 में आईपीएल खेले थे. इन पांच साल में चार बार उन्होंने मुंबई इंडियंस को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई. मैक्लाघन ने आईपीएल में 56 मुकाबले खेले और 25 की बॉलिंग एवरेज के साथ 71 विकेट चटकाए. इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 8.49 रहा.

मुंबई इंडियंस के लिए IPL में मैक्लाघन ने कई बार मैच जिताऊ गेंदबाजी की. वह पावरप्ले और डेथ ओवर्स में दमदार गेंदबाज साबित होते रहे. यही कारण है कि फ्रेंचाइजी ने अब उन्हें ILT20 की अपनी टीम में गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है.

मैक्लाघन साल 2021 में आखिरी बार प्रोफेशनल क्रिकेट खेलते हुए नजर आए थे. न्यूजीलैंड के लिए उन्होंने 48 वनडे मैचों में 82 विकेट चटकाए हैं. उनके नाम टी20 इंटरनेशनल में भी 30 विकेट दर्ज हैं.

रॉबिन सिंह हेड कोच, अजय जडेजा को भी मिला खास रोल
एमआई एमिरेट्स के लिए मैक्लाघन ने अपनी नई जिम्मेदारी संभाल ली है. 19 जनवरी से शुरू हो रही ILT20 के लिए वह एक्शन मोड में आ चुके हैं. वह टीम के हेड कोच रॉबिन सिंह की लीडरशिप में काम करेंगे. ILT20 के पहले सीजन में रॉबिन सिंह एमआई एमिरेट्स के जनरल मैनेजर थे. पिछले साल तक वह यूएई की पुरुष टीम के कोच भी थे. दो अन्य पूर्व भारतीय क्रिकेटर भी एमआई एमिरेट्स में बड़ी भूमिकाएं निभा रहे हैं. अजय जडेजा बल्लेबाजी कोच बनाए गए हैं वहीं विनय कुमार सहायक कोच की भूमिका में है. जेम्स फ्रेंकलिन बतौर फील्डिंग कोच अपना रोल आगे भी निभाते रहेंगे.

यह भी पढ़ें...

IND vs AFG: रन आउट के बाद शुभमन गिल पर बरस पड़े थे रोहित शर्मा, जानें मैच के बाद अपने गुस्से पर क्या कहा

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक सीरीज में बिना आउट हुए सबसे ज्यादा रन, जो रूट ने बनाया गजब का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'; भारत के खिलाफ रचा इतिहास
एक सीरीज में बिना आउट हुए सबसे ज्यादा रन, जो रूट ने बनाया गजब का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
IND vs ENG: लॉर्ड्स पर आसानी से चेज हो जाएंगे 388 रन? जानें वनडे में कितना है भारत का सबसे बड़ा रन चेज
लॉर्ड्स पर आसानी से चेज हो जाएंगे 388 रन? जानें वनडे में कितना है भारत का सबसे बड़ा रन चेज
एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले तीसरे गेंदबाज बने गुरनूर बराड़, लॉर्ड्स वनडे में खूब हुई पिटाई
एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले तीसरे गेंदबाज बने गुरनूर बराड़, लॉर्ड्स में हुई पिटाई
लॉर्ड्स वनडे में बेन डकेट की ऐतिहासिक पारी, इंग्लैंड ने भारत को दिया 388 रनों का लक्ष्य, कौन जीतेगा सीरीज?
लॉर्ड्स में बेन डकेट की ऐतिहासिक पारी, इंग्लैंड ने भारत को दिया 388 का लक्ष्य, कौन जीतेगा सीरीज?

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
IND vs ENG: लॉर्ड्स पर आसानी से चेज हो जाएंगे 388 रन? जानें वनडे में कितना है भारत का सबसे बड़ा रन चेज
लॉर्ड्स पर आसानी से चेज हो जाएंगे 388 रन? जानें वनडे में कितना है भारत का सबसे बड़ा रन चेज
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget