एक्सप्लोरर

MS Dhoni: बाइक से प्रैक्टिस के लिए रांची स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, क्या आपने देखा वायरल वीडियो?

MS Dhoni: आईपीएल 2023 सीजन को लेकर धोनी ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है और इसी बीच वह रांची स्टेडियम अपनी टीवीएस बाइक से पहुंचे. इसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

MS Dhoni: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के मौजूदा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का बाइकों के प्रति प्रेम हमेशा दिखाई दिया है. इसी कारण उनके पास एक से एक शानदार क्लासिक बाइकों के अलावा सुपरबाइक्स का भी कलेक्शन देखने को मिलता है. आईपीएल के आगामी सीजन को लेकर धोनी ने अभी से प्रैक्टिस करना भी शुरू कर दिया है और इसी बीच वह रांची स्टेडियम में अपनी टीवीएस अपाचे आरआर310 के साथ पहुंचे जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

दरअसल धोनी को पहली बार टीवीएस की इस बाइक को चलाते हुए देखा गया है. इस दौरान वह एजीवी हेलमेट भी लगाए हुए थे. इस बाइक के इस मॉडल को बीएमडब्लू और टीवीएस ने मिलकर बनाया है. बाइक को लेकर बात की जाए तो यह 313 सीसी की है जिसमें सिंगल सिलेंडर के अलावा लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है. अपने इंजन की वजह से यह बाइक दूसरे बाइकों के मुकाबले काफी अलग है. यह बाइक सिर्फ 7.13 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार को छू सकती है.

महेंद्र सिंह धोनी के पास बाइकों के कलेक्शन को लेकर बात की जाए तो उनके पास यामहा की आरडी 350 के अलावा आरएक्स 100 भी मौजूद है. वहीं उनके पास सुजुकी शोगन, हार्ले डेविडसन फैटबॉय और कावासाकी निंजा जेडएक्स-14आर भी है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by MS Dhoni Fans Club ❤ (50k) (@msdhoni.zealot)

धोनी का यह आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है

आईपीएल 2023 का सीजन महेंद्र सिंह धोनी के प्रोफेशनल क्रिकेट का आखिरी सीजन हो सकता है. साल 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद से धोनी सिर्फ आईपीएल में ही खेलते हुए दिखाई दिए हैं. पिछले सीजन में उन्होंने पहले रवींद्र जडेजा को कप्तानी सौंपी थी लेकिन टीम के प्रदर्शन को देखते हुए बीच सीजन में वह फिर से इस जिम्मेदारी को निभाते हुए दिखे.

अब सभी की नजरें आगामी आईपीएल सीजन पर हैं जहां धोनी की टीम फिर से अपने उसी पुराने अंदाज में खेलते हुए दिख सकती है. आईपीएल 2023 के सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में बेन स्टोक्स भी खेलते हुए दिखेंगे जिससे टीम इस बार काफी मजबूत दिखाई दे रही है.

यह भी पढ़े...

IND vs AUS 1st Test: नागपुर टेस्ट में 4 स्पिनर्स के साथ उतरेगी टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की उड़ी नींद!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को टी20 में मौका मिलना चाहिए? आंकड़ों में जानिए जवाब
क्या अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को टी20 में मौका मिलना चाहिए? आंकड़ों में जानिए जवाब
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
टी20 में नंबर-1 बनने के बाद टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे का किया क्लीन स्वीप; तीसरा टी20 35 रनों से जीता
टी20 में नंबर-1 बनने के बाद टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे का किया क्लीन स्वीप; तीसरा टी20 35 रनों से जीता
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Mumbai News: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
मुंबई: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
पूर्व सीएम करुणानिधी की पोती ने मैनेजर से की मारपीट? सामने आए वीडियो को देख आग बबूला हुए यूजर्स
पूर्व सीएम करुणानिधी की पोती ने मैनेजर से की मारपीट? सामने आए वीडियो को देख आग बबूला हुए यूजर्स
Embed widget