एक्सप्लोरर

IND vs AUS 1st Test: नागपुर टेस्ट में 4 स्पिनर्स के साथ उतरेगी टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की उड़ी नींद!

IND vs AUS: नागपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम अश्विन और जडेजा के अलावा अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को भी प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकती है.

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले ही पिच के बर्ताव को लेकर लगातार बयानों का दौर देखने को मिल रहा है. ऐसे में अब एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. दरअसल, रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय टीम 9 फरवरी को नागपुर में खेले जाने वाले टेस्ट मैच में 4 स्पिन गेंदबाजों के साथ उतर सकती है.

ऑस्ट्रेलियाई टीम में भारतीय स्पिनरों का डर पहले से ही देखने को मिल रहा है. इसी कारण भारत आने के बाद उन्होंने अलूर क्रिकेट ग्राउंड में रविचंद्रन अश्विन की तरह गेंदबाजी करने वाले बड़ौदा के स्पिनर महेश पिथिया के सामने जमकर अभ्यास किया.

इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर के अनुसार नागपुर की पिच पर पहले दिन से टर्न देखने को मिल सकता है और इस वजह से भारतीय टीम रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा के अलावा कुलदीप यादव और अक्षर पटेल को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है.

कंगारू टीम के खिलाफ रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा का अभी तक काफी शानदार रिकॉर्ड देखने को मिला है. वहीं अक्षर पटेल और कुलदीप यादव भी यदि टीम में शामिल किए जाते हैं तो ऐसी स्थिति में ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए इन चारों स्पिनरों का सामना करना बिल्कुल भी आसान काम नहीं होने वाला है. साल 2017 में जब ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत दौरे पर आई थी तो उस समय जडेजा और अश्विन की गेंदों के सामने उनके बल्लेबाज काफी संघर्ष करते हुए दिखाई दिए थे.

रवींद्र जडेजा कर रहे टीम में लंबे समय के बाद वापसी

भारतीय टीम के शानदार हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा घुटने की सर्जरी के बाद पूरी तरह से फिट होकर लंबे समय के बाद मैदान पर वापसी कर रहे हैं. जडेजा ने अपनी फिटनेस को साबित करने के लिए रणजी ट्रॉफी में एक मुकाबला भी खेला था जिसमें उन्होंने एक ही पारी में 7 विकेट अपने नाम किए थे. वहीं दूसरी तरफ अश्विन का घरेलू पिचों पर अब तक काफी शानदार रिकॉर्ड देखने को मिला है जिसमें वह 300 से अधिक विकेट अपने नाम कर चुके हैं.

यह भी पढ़े...

IND vs AUS: नागपुर टेस्ट के लिए विराट कोहली ने अनोखे अंदाज में की प्रैक्टिस, पहले पिच खोदी और फिर की बल्लेबाजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PAK vs BAN: बांग्लादेश से हार के बाद पाकिस्तान पर बरसे अहमद शहजाद, बोले- ‘अब हम एसोसिएट टीम जैसे हो गए’
बांग्लादेश से हार के बाद पाकिस्तान पर बरसे अहमद शहजाद, बोले- ‘अब हम एसोसिएट टीम जैसे हो गए’
वो 5 दिग्गज क्रिकेटर, जिन्होंने बदला अपना धर्म, भारत और पाकिस्तान से एक-एक खिलाड़ी का नाम शामिल
वो 5 दिग्गज क्रिकेटर, जिन्होंने बदला अपना धर्म, भारत और पाकिस्तान से एक-एक खिलाड़ी का नाम शामिल
सचिन तेंदुलकर या धोनी नहीं, हार्दिक पांड्या ने इस खिलाड़ी को बताया अपना आइडल
सचिन तेंदुलकर या धोनी नहीं, हार्दिक पांड्या ने इस खिलाड़ी को बताया अपना आइडल
'गलतियां हुईं, मैं भी...', कोहली और रोहित संग मनमुटाव की अफवाहों पर गौतम गंभीर का चौंकाने वाला खुलासा
'गलतियां हुईं, मैं भी...', कोहली और रोहित संग मनमुटाव की अफवाहों पर गौतम गंभीर का चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
काबुल में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक का भयानक वीडियो वायरल, दहशत में लोग
काबुल में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक का भयानक वीडियो वायरल, दहशत में लोग
कुलदीप यादव के ग्रैंड रिसेप्शन में जुटेंगी दिग्गज हस्तियां, CM योगी समेत क्रिकेट स्टार्स होंगे शामिल
कुलदीप यादव के ग्रैंड रिसेप्शन में जुटेंगी दिग्गज हस्तियां, CM योगी समेत क्रिकेट स्टार्स होंगे शामिल
काबुल धुआं-धुआं, PAK आर्मी की एयरस्ट्राइक पर भड़के पाकिस्तानी मंजूर पश्तीन, बोले- 'शर्म करनी चाहिए'
काबुल धुआं-धुआं, PAK आर्मी की एयरस्ट्राइक पर भड़के पाकिस्तानी मंजूर पश्तीन, बोले- 'शर्म करनी चाहिए'
सचिन तेंदुलकर या धोनी नहीं, हार्दिक पांड्या ने इस खिलाड़ी को बताया अपना आइडल
सचिन तेंदुलकर या धोनी नहीं, हार्दिक पांड्या ने इस खिलाड़ी को बताया अपना आइडल
'धुरंधर द रिवेंज' के बाद आएगी ‘धुरंधर 3’? आदित्य धर कर रहे स्पाई यूनिवर्स को आगे बढ़ाने की तैयारी?
'धुरंधर द रिवेंज' के बाद आएगी ‘धुरंधर 3’? आदित्य धर कर रहे स्पाई यूनिवर्स को आगे बढ़ाने की तैयारी?
Rajya Sabha Election Result 2026: राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें, ओडिशा में क्रॉस वोटिंग से हो गया बड़ा खेल
राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें, ओडिशा में क्रॉस वोटिंग से हो गया बड़ा खेल
Statue Of Liberty: स्टेचू ऑफ लिबर्टी के टॉर्च सेक्शन में क्यों नहीं जा सकते पर्यटक, जानें क्यों है वहां जाना मना?
स्टेचू ऑफ लिबर्टी के टॉर्च सेक्शन में क्यों नहीं जा सकते पर्यटक, जानें क्यों है वहां जाना मना?
DM कितने प्रमोशन के बाद बन जाता है मुख्य सचिव, कितनी बढ़ जाती है सैलरी?
DM कितने प्रमोशन के बाद बन जाता है मुख्य सचिव, कितनी बढ़ जाती है सैलरी?
Embed widget