एक्सप्लोरर

'धोनी के मन में 'चोर' है वो...', इस पूर्व क्रिकेटर के बयान से मचा बवाल, कहा कुछ ऐसा जो फैन्स को नहीं आएगा पसंद

इरफान पठान का 5 साल पुराना वीडियो वायरल होते ही महेंद्र सिंह धोनी पर विवाद छिड़ गया है. इस बीच युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने भी पूर्व कप्तान पर हमला बोला और कहा कि धोनी के मन में ‘चोर’ है.

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है. इस बार युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने मोर्चा खोला है. इरफान पठान का एक पांच साल पुराना वीडियो वायरल होने के बाद योगराज सिंह ने धोनी को निशाने पर लेते हुए कहा कि उनके फैसलों से कई बड़े खिलाड़ियों का करियर प्रभावित हुआ और यहां तक कि टीम इंडिया को भी नुकसान उठाना पड़ा है.

इरफान ने इस वायरल वीडियो में कहा, “मेरी आदत नहीं है की मै किसी के कमरे में हुक्का लगाने के लिए या फालतू  बात करने के लिए जाऊं. कभी-कभी आपका चुप रहना ही सही होता है. मेरा काम मैदान पर प्रदर्शन करना था और मैं उसी पर ध्यान देता था.” हालांकि इस वायरल वीडियो में उन्होंने सीधे तौर पर किसी का नाम नहीं लिया था, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे धोनी से जोड़ दिया गया और विवाद गहराता चला गया.

योगराज सिंह का बड़ा हमला 

इरफान के पुराने वीडियो के वायरल होते ही पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने धोनी पर सीधा हमला बोल दिया. उन्होंने इनसाइड स्पोर्ट से बातचीत में कहा, "यह केवल इरफान पठान की कहानी नहीं है. गौतम गंभीर भी इस बारे में बात कर चुके हैं, वीरेंद्र सहवाग ने भी साफ तौर पर कहा था.  हरभजन सिंह ने भी बताया था कि उन्हें कैसे एक मक्खी की तरह बाहर कर दिया गया. यह सब केवल एक खिलाड़ी की बात नहीं है. इसकी जांच होनी चाहिए कि आखिर ऐसा क्यों किया गया."

योगराज यहीं नहीं रुके. उन्होंने आगे कहा कि धोनी इस मुद्दे पर कभी जवाब नहीं देंगे क्योंकि “जिसके मन में चोर होता है, वही चुप रहता है.” इतना ही नहीं, उन्होंने यह तक कह दिया कि धोनी ने भारतीय टीम को बर्बाद किया है.

इरफान का करियर और धोनी से जुड़ा विवाद

इरफान पठान ने भारत के लिए आखिरी मैच 2012 में खेला था, जिसमें उन्होंने पांच विकेट लेने का कारनामा किया था. इसके बावजूद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था और फिर दोबारा वापसी का मौका नहीं मिला. उस समय टीम इंडिया की कप्तानी धोनी के पास थी. तब से लगातार आरोप लगते रहे हैं कि इरफान को टीम से बाहर करने में धोनी की अहम भूमिका रही है.

पहले भी लगा चुके हैं आरोप

यह पहली बार नहीं है जब योगराज सिंह ने धोनी पर आरोप लगाए हों. इससे पहले भी वह कई बार कह चुके हैं कि धोनी ने युवराज सिंह, गौतम गंभीर, हरभजन सिंह और वीरेंद्र सहवाग जैसे खिलाड़ियों को टीम से बाहर करवाया था. योगराज ने यहां तक कहा था कि धोनी की वजह से कई दिग्गजों का करियर समय से पहले खत्म हो गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्रिकेट में बड़ी अनहोनी, डायरेक्ट छक्के के लिए गई वाइड गेंद; सिर चकरा देगा वीडियो
क्रिकेट में बड़ी अनहोनी, डायरेक्ट छक्के के लिए गई वाइड गेंद; सिर चकरा देगा वीडियो
सूर्यकुमार यादव को बड़ा झटका, टीम इंडिया के बाद मुंबई की रणजी टीम से भी छुट्टी!
सूर्या को बड़ा झटका, टीम इंडिया के बाद मुंबई की रणजी टीम से भी हुई छुट्टी!
2026 में टीम इंडिया ने छोड़े इतने कैच, आंकड़ा देख हो जाएंगे शर्मिंदा
2026 में टीम इंडिया ने छोड़े इतने कैच, आंकड़ा देख हो जाएंगे शर्मिंदा
WCL के लिए पाकिस्तान को NOC देने के लिए तैयार PCB, लेकिन भारत से माफी की रखी शर्त!
WCL के लिए पाकिस्तान को NOC देने के लिए तैयार PCB, लेकिन भारत से माफी की रखी शर्त!

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गैर जाटव दलित, गैर यादव OBC…, यूपी चुनाव से पहले BJP ने चला 'तुरुप का इक्का'!
गैर जाटव दलित, गैर यादव OBC…, यूपी चुनाव से पहले BJP ने चला 'तुरुप का इक्का'!
चुनाव आयोग को SC के नोटिस पर बोले फारूक अब्दुल्ला, 'मुझे खुशी है कि...'
चुनाव आयोग को SC के नोटिस पर बोले फारूक अब्दुल्ला, 'मुझे खुशी है कि...'
Drishyam 3 BO Day 4: 'दृश्यम 3' मंडे टेस्ट में फेल हुई या पास? जानें पहले सोमवार का कलेक्शन
'दृश्यम 3' मंडे टेस्ट में फेल हुई या पास? जानें पहले सोमवार का कलेक्शन
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा उलटफेर, अचानक बदला कप्तान; इस दिग्गज से छिनी कमान
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा उलटफेर, अचानक बदला कप्तान; इस दिग्गज से छिनी कमान
दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने कूड़े के पहाड़ के साथ क्यों ली सेल्फी? बोलीं- 'ये आखिरी...'
दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने कूड़े के पहाड़ के साथ क्यों ली सेल्फी? बोलीं- 'ये आखिरी...'
साथ दिखे प्रियंका गांधी और संजय सिंह, सियासी अटकलों पर AAP नेता ने दी सफाई
साथ दिखे प्रियंका गांधी और संजय सिंह, सियासी अटकलों पर AAP नेता ने दी सफाई
एक दिन में कितना प्रोटीन जरूरी, उम्र के हिसाब से जानें यहां
एक दिन में कितना प्रोटीन जरूरी, उम्र के हिसाब से जानें यहां
राजस्थान 10वीं बोर्ड में हुआ बड़ा बदलाव, अब साल में 2 बार होगी परीक्षा
राजस्थान 10वीं बोर्ड में हुआ बड़ा बदलाव, अब साल में 2 बार होगी परीक्षा
Embed widget