एक्सप्लोरर

विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने के बाद किए 'टेक्स्ट मैसेज' पर धोनी ने अब किया ये हैरान करने वाला खुलासा

विराट कोहली ने कप्तानी छोड़ने के कुछ महीनों बाद कहा था, "मैं आपको एक बात बता दूं. जब मैंने टेस्ट कप्तानी छोड़ी थी, मुझे केवल एक व्यक्ति का मैसेज आया था, जिसके साथ मैंने पहले खेला था. वह एमएस धोनी थे.

MS Dhoni on Virat Kohli Statement: टीम इंडिया अभी दुबई में हैं जहां वह चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy 2025) अभियान में जुटी हुई है. सेमीफाइनल में जगह बना चुकी रोहित शर्मा एंड टीम इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ एक महत्वपूर्ण मुकाबला खेलेगी. विराट कोहली फॉर्म में लौट आए हैं, उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मैच जिताऊ शतक जड़ा है. भारत ने अपना आखिरी चैंपियंस ट्रॉफी खिताब 2013 में एमएस धोनी की कप्तानी में जीता था.

एमएस धोनी ने विराट कोहली को किए गए उस टेक्स्ट मैसेज पर खुलासा किया, जो उन्होंने विराट कोहली को कप्तानी छोड़ने के बाद किया था. आपको बता दें कि विराट कोहली ने कप्तानी छोड़ने के बाद बताया था कि उन्हें लोगों ने टीवी के माध्यम सलाह तो दी लेकिन सिर्फ कोहली थे जिनका उनके पास फोन में मैसेज आया था.

विराट कोहली ने क्या बताया था

कोहली ने कप्तानी छोड़ने के कुछ महीनों बाद कहा था, "मैं आपको एक बात बता दूं. जब मैंने टेस्ट कप्तानी छोड़ी थी, तो मुझे केवल एक व्यक्ति का मैसेज आया था, जिसके साथ मैंने पहले खेला था. वह एमएस धोनी थे. कई लोगों के पास मेरा नंबर है. टीवी पर लोग बहुत सारे सुझाव देते हैं, लोगों के पास कहने के लिए बहुत कुछ होता है. लेकिन जिन लोगों के पास मेरा नंबर था, उनमें से किसी ने भी मुझे संदेश नहीं भेजा."

क्या बोले एमएस धोनी

जियोहॉटस्टार पर एमएस धोनी से विराट कोहली को भेजे मैसेज को लेकर सवाल किया था जिस पर उन्होंने कहा, "हाल ही में मुझसे ऐसा ही सवाल पूछा गया था. आईपीएल के दौरान इसका जवाब आपको मिलेगा. जब लोगों से कनेक्शन की बात आती है तो मैं इस चीज में बहुत अच्छा नहीं हूं, लेकिन हां, कभी-कभी जब किसी को आपकी जरूरत होती है तो आप बस एक संदेश भेज देते हैं।"

विराट कोहली ने उस दौरान कहा था कि, "एमएस धोनी के प्रति वह सम्मान, किसी के साथ आपका वह जुड़ाव, जब वह वास्तविक होता है, तो यह इस तरह से दिखता है, क्योंकि हम दोनों में से किसी के प्रति कोई असुरक्षा की भावना नहीं है. धोनी को मुझसे कुछ चाहिए, और न ही मुझे उससे कुछ चाहिए. हम दोनों में से कोई भी असुरक्षा की भावना से ग्रस्त नहीं है. मैं केवल इतना कह सकता हूं कि अगर मैं किसी से कुछ कहना चाहता हूं, तो मैं उस व्यक्ति से व्यक्तिगत रूप से संपर्क करता हूं, अगर मैं उसकी मदद करना चाहता हूं.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
Highlights: भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget