एक्सप्लोरर

MS Dhoni: धोनी की वो आदत जो छूट नहीं रही, मैदान-घर या टपरी; हर जगह इस देसी ड्रिंक के नशे में चूर रहते हैं 'थाला'

MS Dhoni: एमएस धोनी एक जमीन से जुड़े व्यक्ति हैं और उनकी एक ऐसी देसी आदत है जिससे चाहकर भी निजात पाना बहुत मुश्किल होता है.

MS Dhoni loves Tea: भारत का कोई भी क्षेत्र हो, वहां चाय के शौकीन मिल ही जाएंगे. अगर हम कहें कि भारत का एक दिग्गज और टीम के पूर्व कप्तान को भी चाय से अत्यधिक लगाव रहा है. यह नाम किसी और का नहीं बल्कि सबके प्रिय एमएस धोनी का है. आईपीएल 2024 में भी 'थाला' का एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था, जिसमें वो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के ड्रेसिंग रूम में मौजूद थे और चाय का कप लेकर खड़े थे. वो इसके अलावा खुद भी स्वीकार कर चुके हैं कि चाय के प्रति उनका प्रेम अतुलनीय है.

धोनी का एक पुराने इंटरव्यू का वीडियो समय-समय पर वायरल होता रहा है, जिसमें उन्होंने बताया था कि जब भी उन्हें कोई चाय ऑफर करता है तो वो मना नहीं कर पाते. 'थाला' बताते हैं कि चाय उनके दिल के बहुत करीब है. एक बार उनसे यह भी पूछा गया कि ऐसी कौन सी देसी चीज है, जिसकी उनके अंदर भूख कभी खत्म नहीं होती. इसके जवाब में पूर्व भारतीय कप्तान ने 'चाय' को एक आनंद का जरिया बताया था.

अब एक नया वीडियो सामने आया है, जहां एक शो पर चर्चा करते हुए सुरेश रैना ने बताया कि जब वो एमएस धोनी से पहली बार मिले तो उन्होंने साक्षी के लिए भी चाय बनाई थी. धोनी ने यह भी बताया कि ऐसा कभी नहीं हुआ है जब उनसे चाय कप में डालते समय बाहर फैली ना हो. ऐसी कई घटनाएं रही हैं जब चाय के प्रति धोनी का लगाव सबने देखा है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ✮⋆˙ (@simpsthetic._)

चर्चाओं में घिरे हैं धोनी

इन दिनों एमएस धोनी IPL 2025 में खेलने या ना खेलने के सवाल के कारण चर्चाओं में हैं. उन्होंने हाल ही में बताया था कि वो कुछ साल और क्रिकेट खेलने का आनंद लेना चाहते हैं. उनके इस बयान को ऐसे संकेत के रूप में देखा गया कि वो आईपीएल 2025 में धमाल मचाने वाले हैं. बताते चलें कि 31 अक्टूबर की शाम से पहले सभी आईपीएल टीमों को अपनी-अपनी रिटेंशन लिस्ट BCCI को सौंपनी है.

यह भी पढ़ें:

Watch: जब वाइफ साक्षी से भिड़ गए MS Dhoni, जानें क्रिकेट की बहस में पति-पत्नी में किसकी हुई जीत?

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
भारत-अफगानिस्तान सीरीज का बदलेगा शेड्यूल, तारीखों में होगा बदलाव!
भारत-अफगानिस्तान सीरीज का बदलेगा शेड्यूल, तारीखों में होगा बदलाव!
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget