एक्सप्लोरर

झारखंड से लेकर टीम इंडिया के लेजेंड बनने तक की कहानी, एमएस धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में पूरे किए 15 साल

धोनी के करियर का सबसे बड़ा मोमेंट साल 2011 वर्ल्ड कप फाइनल था जिसमें इस लेजेंड बल्लेबाज ने टीम को छक्का मारकर वर्ल्ड कप जितवाया था. धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया का एक अलग रूप देखने को मिला. धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में आज अपने 15 साल पूरे कर लिए हैं.

15 साल पहले आज ही के दिन झारखंड के एक विकेटकीपर ने टीम इंडिया के लिए वनडे में अपना डेब्यू किया था. नाम था महेंद्र सिंह धोनी. बांग्लादेश के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज में धोनी अपने पहले ही मैच में शून्य पर आउट होगए. लेकिन इसके बाद की कहानी भारतीय क्रिकेट के इतिहास में सुनहरे पन्नों में दर्ज हो गई. झारखंड से लेकर टीम इंडिया के लेजेंड बनने तक की कहानी, एमएस धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में पूरे किए 15 साल भारतीय टीम को दो बार वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान एमएस धोनी ने इन 15 सालों में हर वो मुकाम छूआ है जिसमें हर तारीफ कम पड़ जाए. हालांकि फिलहाल एमएस धोनी क्रिकेट एक्शन से दूर हैं. एमएस धोनी को आज भी दुनिया का सबसे बड़ा लीडर कहा जाता है. साल 2004 में धोनी ने रांची से लंबी छलांग लगाते हुए सौरभी गांगुली की कप्तानी में अपना डेब्यू किया और आज इस क्रिकेटर ने भारत के लिए हर फॉर्मेट में 17266 रन बना दिए हैं. 38 साल के इस विकेटकीपर ने 350 वनडे, 90 टेस्ट, 98 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इस दौरान धोनी ने विकेट के पीछे 829 कैच भी लिए हैं. धोनी के करियर का सबसे बड़ा मोमेंट साल 2011 वर्ल्ड कप फाइनल था जिसमें इस लेजेंड बल्लेबाज ने टीम को छक्का मारकर वर्ल्ड कप जितवाया था. धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया का एक अलग रूप देखने को मिला. वहीं धोनी इस दौरान इकलौते ऐसे कप्तान बने जिनके नाम तीनों आईसीसी ट्रॉफी है. इसमें वर्ल्ड कप 2011, टी20 वर्ल्ड कप 2007 और चैम्पियंस ट्रॉफी 2013. धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया आईसीसी टेस्ट रैंकिंग और वनडे रैंकिंग में नंबर 1 टीम भी बनी. झारखंड से लेकर टीम इंडिया के लेजेंड बनने तक की कहानी, एमएस धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में पूरे किए 15 साल धोनी ने अपनी कप्तानी में आईपीएल में भी चेन्नई सुपर किंग्स को तीन बार चैंपियन बनाया और दो बार चैंपियंस लीग का खिताब दिलाया. ऐसे में कुछ महीनों से लगातार धोनी के रिटायरमेंट की बात हो रही है. धोनी को आखिरी बार वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ ब्लू जर्सी में देखा गया था जहां माही ने शानदार अर्धशतक भी मारा लेकिन टीम इंडिया ये सेमीफाइनल हार गई और वर्ल्ड कप से बाहर हो गई. रिटायरमेंट को लेकर धोनी से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जनवरी तक मुझसे कुछ मत पूछो. ऐसे में अब ये कयास लगाए जा रहे हैं कि वो वर्ल्ड टी20 वर्ल्ड और आईपीएल सीजन 2020 में दिख सकते हैं. झारखंड से लेकर टीम इंडिया के लेजेंड बनने तक की कहानी, एमएस धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में पूरे किए 15 साल धोनी से जुड़ीं कुछ खास बातें: 23 दिसंबर 2004- डेब्यू 2005- 183 रन- किसी विकेटकीपर द्वारा सबसे ज्यादा रन 2006- नंबर एक वनडे बल्लेबाज 2007- वर्ल्ड कप 2007, खेल रत्न अवार्ड 2008- सीबी सीरीज, आईसीसी वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर 2009- पद्म श्री, आईसीसी प्लेयर ऑफ द ईयर 2010- एशिया कप, आईपीएल, सीएलटी20 2011- वर्ल्ड कप, आईपीएल, लेफ्टेनेंट, डॉक्टरेट 2012- कप्तान के तौर पर 100 इंटरनेशनल जीत 2013- चैंपियंस ट्रॉफी 13, पीपल च्वॉइस अवार्ड 2014- सीएल टी20, भारतीय वनडे कप्तान द्वारा सबसे ज्यादा जीत 2015- 100 वनडे जीत 2016- बायोपिक 2017- 100 वनडे स्टम्पिंग्स 2018- आईपीएल, पद्मविभूषण, 10 हजार वनडे रन, 800 कैच आउट 2019- मैन ऑफ द सीरीज ऑस्ट्रेलियाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
IPL 2027 रिटेंशन की डेडलाइन आई सामने, 16 दिसंबर को गोवा में होगी ऑक्शन
IPL 2027 रिटेंशन की डेडलाइन आई सामने, 16 दिसंबर को गोवा में होगी ऑक्शन
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget