एक्सप्लोरर

मोहम्मद सिराज ने खोला आलीशान रेस्टोरेंट, मुगलई और अरबी खाने का मिलेगा स्वाद, जानिए सबकुछ

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज अब किचन में भी कमाल दिखाने को तैयार हैं. उन्होंने हैदराबाद के बंजारा हिल्स में अपना पहला रेस्टोरेंट ‘जोहारफा’ लॉन्च किया है.

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने क्रिकेट के मैदान से बाहर भी एक नई पारी की शुरुआत की है. उन्होंने अपने शहर हैदराबाद के बंजारा हिल्स इलाके में अपना पहला रेस्टोरेंट खोल लिया है.उन्होंने इस रेस्टोरेंट का नाम ‘जोहारफा’ रखा है. इस शानदार रेस्टोरेंट का उद्घाटन 24 जून को किया गया था.

पारंपरिक स्वाद में घुला सिराज का तड़का

जोहारफा में कई अलग-अलग जायको का लुफ्त उठाने को मिलेगा. इस रेस्टोरेंट में मेहमानों को मुगलई, पारसी, अरबी और चाइनीज डिशेज परोसे जाएंगे. सिराज ने कहा, “हैदराबाद शहर ने मुझे बहुत कुछ दिया है, अब मैं अपने शहर को कुछ लौटाना चाहता हूं. ‘जोहारफा’ सिर्फ एक रेस्टोरेंट नहीं, एक अनुभव होगा, जहां लोगों को घर जैसा स्वाद और माहौल मिलेगा.”

इस रेस्टोरेंट में अनुभवी शेफ की टीम काम करेगी और खाने की क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. रेस्टोरेंट में परंपरागत जायके को खास अहमियत दी गई है. यह उन लोगों के लिए एक खास जगह हो सकती है जो देसी फ्लेवर के साथ ग्लोबल स्वाद की तलाश में हैं.

सिराज से पहले सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, विराट कोहली और जहीर खान जैसे बड़े क्रिकेटर्स भी रेस्टोरेंट बिजनेस में कदम रख चुके हैं. अब सिराज ने भी अपना रेस्टोरेंट खोलकर इस क्लब में जगह बना ली है.

सिराज का अबतक का क्रिकेट का सफर

37 वर्षीय मोहम्मद सिराज का क्रिकेट करियर लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है, लेकिन अब उन्होंने अपने प्रोफेशनल सफर में एक नया अध्याय जोड़ लिया है,बिजनेस का. सिराज ने अब तक भारत के लिए 37 टेस्ट मैचों में 102 विकेट, 44 वनडे में 71 विकेट और 16 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 14 विकेट चटकाए हैं. इस समय सिराज भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं.जसप्रीत बुमराह के बाद फिलहाल वह भारतीय टीम के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाजों में गिने जाते हैं. हालांकि, क्रिकेट के मैदान पर गेंदबाजी से फैंस का दिल जीतने के बाद अब सिराज 'जोहारफा' के जरिए हैदराबाद के लोगों का स्वाद भी जीतना चाहते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gautam Gambhir Birthday: भारतीय क्रिकेटरों ने लुटाया गौतम गंभीर पर प्यार, युवराज-इरफान ने भेजी शुभकामनाएं
भारतीय क्रिकेटरों ने लुटाया गौतम गंभीर पर प्यार, युवराज-इरफान ने भेजी शुभकामनाएं
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
IND vs WI: बल्लेबाजी के लिए स्वर्ग है हैदराबाद, आज चौथे टी20 में टूटेंगे 3 बड़े रिकॉर्ड
बल्लेबाजी के लिए स्वर्ग है हैदराबाद, आज चौथे टी20 में टूटेंगे 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक दूसरे से बात नहीं कर पाएंगे आशुतोष रांका और सौरव दास, तिहाड़ जेल में अलग-अलग रहेंगे
एक दूसरे से बात नहीं कर पाएंगे आशुतोष रांका और सौरव दास, तिहाड़ जेल में अलग-अलग रहेंगे
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
Delhi Road Accidents 2026: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
दिल्ली रोड एक्सीडेंट: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Embed widget