एक्सप्लोरर

'पूरा खोल दिए पाशा', असदुद्दीन ओवैसी ने मोहम्मद सिराज के लिए कही ये बात तो क्रिकेटर ने दिया ये जवाब

Mohammed Siraj - Asaduddin Owaisi: 5वें टेस्ट में मोहम्मद सिराज को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का अवार्ड मिला. असदुद्दीन ओवैसी ने उनकी तारीफ में पोस्ट किया तो सिराज ने भी जवाब दिया.

भारत को 'द ओवल' में खेले गए 5वें टेस्ट के आखिरी दिन जीत के लिए 4 विकेट चाहिए थे और सिर्फ 35 रनों को डिफेंड करना था, मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए और भारत ने 6 रनों से इस मैच को जीतकर सीरीज 2-2 से बराबर पर समाप्त की. इसके बाद AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने उनकी तारीफ में पोस्ट किया तो सिराज ने भी इसका जवाब दिया.

मोहम्मद सिराज को 5वें टेस्ट का सर्वश्रेष्ठ प्लेयर चुना गया था, उन्होंने कुल 9 विकेट चटकाए. दूसरी पारी में उन्होंने 5 विकेट हॉल किया. सिराज ने इंग्लैंड दौरे पर पूरे 5 मैच खेले, आखिरी समय तक उनका उत्साह और जोश कम नहीं दिखा. इस बात की तारीफ तो विरोधी टीम से प्लेयर ऑफ़ द सीरीज जीतने वाले हैरी ब्रूक ने भी की.

असदुद्दीन ओवैसी के पोस्ट पर मोहम्मद सिराज की प्रतिक्रिया

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने सोशल मीडिया पर लिखा, "मोहम्मद सिराज आप हमेशा एक मैच विनर हो. जैसे हम हैदराबादी में कहते हैं, पूरा खोल दिए पाशा!"

इस पोस्ट का जवाब देते हुए मोहम्मद सिराज ने लिखा, "हमेशा मेरा समर्थन करने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया सर." सिराज ने इस दौरे पर खेले गए 5 टेस्ट में कुल 23 विकेट चटकाए, जो इंग्लैंड में किसी भारतीय गेंदबाज द्वारा एक सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट हैं.

सिराज से पहले 2021 में जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड में खेली गई टेस्ट सीरीज में कुल 23 विकेट लिए थे, जो इंग्लैंड में एक टेस्ट सीरीज में किसी भारतीय गेंदबाज द्वारा सबसे ज्यादा विकेट हैं. सिराज ने इस रिकॉर्ड की बराबरी की. आखिरी टेस्ट जीतकर टीम इंडिया सीरीज 2-2 से ड्रा पर समाप्त करने में सफल रही.

5वें टेस्ट में शानदार गेंदबाजी का फायदा सिराज को आईसीसी रैंकिंग में भी हुआ. बुधवार, 6 अगस्त को जारी हुई रैंकिंग में सिराज ने 12 स्थान ऊपर छलांग लगाई. वह टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में 15वें नंबर पर आ गए हैं, पहले उनका स्थान 27वां था.

एशिया कप 2025 में खेलेंगे मोहम्मद सिराज?

भारत लौटे सिराज के स्वागत में एयरपोर्ट पर भी फैंस उन्हें देखने पहुंचे थे. माना जा रहा है कि सिराज को एशिया कप 2025 के स्क्वॉड में भी जगह मिल सकती है, हालांकि उन्हें टी20 में ज्यादा मौके मिले नहीं है इसलिए इस पर सस्पेंस बना हुआ है. सिराज ने आखिरी टी20 जुलाई 2024 में खेला था. एशिया कप का आयोजन 9 सितंबर से 28 सितंबर के बीच यूएई में होगा.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'विराट-रोहित-सचिन की कप्तानी में भी भारत हारा है', श्रेयस अय्यर की बहन ने भाई को किया डिफेंड
'विराट-रोहित-सचिन की कप्तानी में भी भारत हारा है', श्रेयस अय्यर की बहन ने भाई को किया डिफेंड
सौरव गांगुली से पहले कितने भारतीय क्रिकेटर ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल, लिस्ट में 11 दिग्गजों के नाम
सौरव गांगुली से पहले कितने भारतीय क्रिकेटर ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल, लिस्ट में 11 दिग्गजों के नाम
सौरव गांगुली को जय शाह ने दिया स्पेशल बर्थडे गिफ्ट, ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होंगे 'दादा'
सौरव गांगुली को जय शाह ने दिया स्पेशल बर्थडे गिफ्ट, ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होंगे 'दादा'
पाकिस्तान में चल रहा गजब का मजाक, जिस बाबर आजम को टी20 टीम से भगाया, अब फिर उसे मिलेगी कप्तानी
पाकिस्तान में चल रहा गजब का मजाक, जिस बाबर आजम को टी20 टीम से भगाया, अब फिर उसे मिलेगी कप्तानी

वीडियोज

Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir
Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
US-ईरान की नई टेंशन से गर्त में जाएगा पाकिस्तान! एक्सपर्ट का बड़ा दावा, कहा- 'अब शहबाज के सामने...'
यूएस-ईरान की नई टेंशन से गर्त में जाएगा पाकिस्तान! एक्सपर्ट का बड़ा दावा, कहा- 'अब शहबाज के सामने...'
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget