एक्सप्लोरर

5वें टेस्ट को जिताने वाले मोहम्मद सिराज की कमाई में इजाफा! BCCI अब कितना पैसा एक्सट्रा देगा जान लीजिए

Mohammed Siraj Five-Wicket Haul: इंग्लैंड के खिलाफ 5वें टेस्ट में मोहम्मद सिराज जीत के हीरो रहे, जिन्होंने आखिरी दिन इंग्लैंड के बचे 4 में से 3 विकेट चटकाए. BCCI की ओर से उन्हें अतिरिक्त राशि भी मिली.

मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड खिलाफ 5वें टेस्ट में कुल 9 विकेट लिए, दूसरी पारी में उन्होंने 5 विकेट हॉल किया. इसके लिए सिराज को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया, हालांकि इस अवार्ड के लिए इंग्लैंड में कोई इनामी राशि नहीं होती लेकिन BCCI की तरफ से उन्हें इस शानदार गेंदबाजी के लिए एक्स्ट्रा रुपये मिले हैं.

'द ओवल' में खेले गए 5वें टेस्ट के आखिरी दिन इंग्लैंड को जीत के लिए सिर्फ 35 रन बनाने थे, जबकि भारत जीत से 4 विकेट दूर था. मोहम्मद सिराज ने 4 में से 3 विकेट चटकाए, गस एटकिंसन को बोल्ड कर उन्होंने भारत की जीत पर मुहर लगाई. विराट कोहली ने अपने पोस्ट में खास मोहम्मद सिराज का नाम लिया और उनके इस प्रदर्शन पर उनकी तारीफ़ की.

मोहम्मद सिराज को एक्स्ट्रा रुपये देगी BCCI

बीसीसीआई टेस्ट की प्लेइंग 11 में शामिल होने वाले प्लेयर्स को 15-15 लाख रुपये मैच फीस देती है. सिराज ने इस सीरीज के सभी मैच खेले. 5वें टेस्ट के लिए सिराज को सभी खिलाड़ियों से ज्यादा रुपये मिलेंगे, BCCI उन्हें 5 लाख रुपये एक्स्ट्रा देगी. इसके पीछे एक खास वजह हैं.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जब कोई भारतीय गेंदबाज एक पारी में 5 या इससे अधिक विकेट लेता है तो उसे बीसीसीआई 5 लाख रुपये एक्स्ट्रा देती है. सिराज ने दूसरी पारी में 5 विकेट लिए और इस अतिरिक्त राशि के हकदार बने.

मोहम्मद सिराज ने की बुमराह के रिकॉर्ड की बराबरी

मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में कुल 23 विकेट लिए हैं. वह इंग्लैंड में एक सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले संयुक्त रूप से पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं, उन्होंने बुमराह के रिकॉर्ड की बराबरी की. बुमराह ने 2021-22 में इंग्लैंड में 23 विकेट लिए थे.

प्रसिद्ध कृष्णा ने 5वें टेस्ट में टीम इंडिया को वापसी कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. उन्होंने चौथे दिन का खेल खत्म होने से पहले जैकब बेथेल (5) और जो रुट (105) के रूप में 2 बड़े विकेट चटकाए थे. यहां से इंग्लैंड पर दबाव और बढ़ गया, जो हैरी ब्रूक (111) के विकेट के साथ शुरू हुआ था. ब्रूक आकाश दीप की गेंद पर बड़ा शॉट खेलते हुए कैच आउट हुए थे, उनके हाथ से बल्ला छूट गया था. 5वां टेस्ट जीतकर टीम इंडिया सीरीज को 2-2 से ड्रा कराने में सफल रही.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
140 किलो के खिलाड़ी ने डाइव लगाकर पकड़ा कैच, होश उड़ा देगा वीडियो
140 किलो के खिलाड़ी ने डाइव लगाकर पकड़ा कैच, होश उड़ा देगा वीडियो

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget