एक्सप्लोरर

ICC Rankings: 39 से नंबर 1... कैसे सिर्फ 3 सीरीज में वनडे के 'सरताज' बने सिराज, नामुमकिन को किया मुमकिन

ICC की वनडे रैंकिंग में मोहम्मद सिराज नंबर-1 गेंदबाज बन चुके हैं. पिछली तीन वनडे सीरीज में लाजवाब प्रदर्शन कर उन्होंने कुल 38 स्थानों की छलांग लगाई है.

Mohammed Siraj: भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) वनडे क्रिकेट में गेंदबाजी के 'सरताज' बन गए हैं. बुधवार को जारी हुई गेंदबाजों की ताजा वनडे रैंकिंग में उन्हें नंबर-1 पायदान मिला. यहां खास बात यह कि सिराज नवंबर 2022 तक इस रैंकिंग में 39वें पायदान पर थे, महज तीन वनडे सीरीज में उन्होंने 38 स्थानों का फासला तय कर यह मुकाम हासिल किया है.

मोहम्मद सिराज ने साल 2019 में वनडे डेब्यू किया था लेकिन इसके बाद तीन साल तक वह वनडे टीम में जगह नहीं बना सके. फरवरी 2022 से उन्होंने इस फॉर्मेट में वापसी की. इसके बाद इस गेंदबाज ने नियमित तौर पर अपनी परफॉर्मेंस में सुधार किया. नतीजा यह हुआ कि एक साल के भीतर यह खिलाड़ी अब वर्ल्ड का नंबर-1 वनडे गेंदबाज बन गया है. सिराज ने इस एक साल में 20 वनडे मैच खेले और कुल 37 विकेट चटकाए. इस दौरान उन्होंने बेहद कसी हुई गेंदबाजी की. उनका इकोनॉमी रेट 5 से अंदर रहा. पिछली तीन वनडे सीरीज तो उनके लिए सबसे बेहतर रही.

पिछली तीन वनडे सीरीज में लाजवाब प्रदर्शन
दिसंबर 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों में 22 की गेंदबाजी औसत और 5.28 के इकोनॉमी रेट से 6 विकेट चटकाए. इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ साल की शुरुआत में खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में वह 9 विकेट चटकाकर 'प्लेयर ऑफ दी सीरीज' रहे. इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के दो मुकाबलों में इस गेंदबाज ने 5 विकेट झटकते हुए अपने परफॉर्मेंस को बरकरार रखा. इस तरह इन तीन सीरीज में धारदार प्रदर्शन की बदौलत यह गेंदबाज 39वीं रैंकिंग से नंबर-1 पायदान पर पहुंच गया.

ये हैं टॉप-10
मोहम्मद सिराज अब 729 रेटिंग पॉइंट के साथ वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में टॉप पर काबिज़ हैं. यहां दूसरे पायदान पर जोश हेजलवुड (727) और तीसरे स्थान पर ट्रेंट बोल्ट (708) मौजूद हैं. मिचेल स्टार्क (665) और राशिद खान (659) टॉप-5 की लिस्ट में मौजूद हैं. टॉप-10 में एडम जम्पा, शाकिब अल हसन, शाहीन अफरीदी, मुस्ताफिजुर रहमान और मूजीब उर रहमान शामिल हैं. टॉप-20 में भारत के दूसरे गेंदबाज कुलदीप यादव हैं.

यह भी पढ़ें...

ODI Batting Rankings: वनडे रैंकिंग में शुभमन गिल ने लगाई 20 स्थानों की छलांग, कोहली को भी पछाड़ा; टॉप-10 में तीन भारतीय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास, बाबर ने खेला विनिंग शॉट
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक
खलिन जोशी ने J&K ओपन में सात शॉट की बनाई मजबूत बढ़त, 129 हुआ टोटल स्कोर
खलिन जोशी ने J&K ओपन में सात शॉट की बनाई मजबूत बढ़त, 129 हुआ टोटल स्कोर

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
Embed widget