एक्सप्लोरर

Mohammed Shami: टी20 वर्ल्ड कप में नहीं खेलेंगे शमी, ऋषभ पंत के लिए खुले हैं दरवाज़े; जय शाह ने किया कंफर्म

T20 World Cup 2024: इस साल जून में 2024 टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है. BCCI सचिव जय शाह ने कंफर्म कर दिया है कि तेज गेंदबाज शमी इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे.

T20 World Cup 2024: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी आईपीएल 2024 और इस साल जून में खेले जाने वाले 2024 टी20 वर्ल्ड कप में नहीं खेल पाएंगे. BCCI सचिव जय शाह ने इसकी पुष्टि की है. शमी फिलहाल अपने टखने की चोट से उबर रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, वह बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज से वापसी करेंगे. 

शमी के अलावा ऋषभ पंत को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है. पंत 2024 टी20 वर्ल्ड खेल सकते हैं. पंत को लेकर BCCI सचिव जय शाह ने कहा कि वह अच्छी बल्लेबाजी कर रहा है. उसकी तबीयत ठीक है. हम जल्द ही उन्हें फिट घोषित कर देंगे. अगर वह हमारे लिए टी20 विश्व कप खेल सके तो यह हमारे लिए बड़ी बात होगी. 

बता दें कि शमी 2023 वनडे वर्ल्ड कप के बाद से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं. हाल ही में शमी अपने टखने की सर्जरी कराने के लिए यूके गए थे. शमी को लेकर जय शाह ने कहा, "शमी की सर्जरी हो गई है. वह भारत वापस आ गए हैं. बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए शमी की वापसी की संभावना है. केएल राहुल को इंजेक्शन की जरूरत है, उन्होंने रिहैब शुरू कर दिया है और एनसीए में हैं."

जय शाह का मानना है कि ऋषभ पंत के लिए टी20 वर्ल्ड कप टीम के दरवाज़े खुले हैं. उन्होंने कहा, "अगर वह विकेटकीपिंग कर सकता है, तो वह विश्व कप खेल सकता है. पहले देखते हैं कि वह आईपीएल 2024 में कैसा प्रदर्शन करता है."

पंत की वापसी से जितेश शर्मा को लगेगा झटका 

गौरतलब है कि जितेश शर्मा पिछले कुछ वक्त से भारत के लिए लगातार टी20 क्रिकेट खेल रहे हैं. कुछ वक्त पहले तक जितेश का टी20 वर्ल्ड कप खेलना तय माना जा रहा था. जितेश पहली गेंद से ही बड़े शॉट्स खेलने में माहिर हैं, और यही वजह है कि उन्हें लगातार टी20 टीम में शामिल किया जा रहा था. हालांकि, अगर पंत पूरी तरह से फिट हो जाते हैं तो जितेश के लिए यह किसी झटके से कम नहीं होगा. 

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget