एक्सप्लोरर

Watch: विराट को चैलेंज पसंद, तो रोहित शर्मा को लगता है डर; भारतीय तेज गेंदबाज के बयान ने लूटी महफिल

Mohammed Shami on Virat Kohli and Rohit Sharma: जब नेट्स में मोहम्मद शमी का विराट कोहली और रोहित शर्मा से सामना होता है, तब परिस्थिति कैसी रहती है?

Mohammed Shami on Virat Kohli and Rohit Sharma: मोहम्मद शमी फिलहाल चोट से रिकवर कर रहे हैं, जो उन्हें 2023 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान आई थी. शमी को पिछले दिनों नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) में नेट्स में पसीना बहाते हुए देखा गया था. शमी ने पिछले साल वर्ल्ड कप की महज 7 पारियों में 24 विकेट झटके थे. खैर अब उन्होंने अपने साथी खिलाड़ियों रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) के बारे में बात की है. शमी ने नेट्स में गेंदबाजी को लेकर अहम खुलासा किया है.

अब एक इंटरव्यू में शमी ने खुलासा किया है कि नेट्स में विराट कोहली को चैलेंज स्वीकार करना पसंद है. दूसरी ओर रोहित शर्मा उनका सामना करने से भागते हैं. शमी ने बताया, "विराट से तो मेरा हमेशा रहता है कि हम एक-दूसरे को चैलेंज देते हैं. उन्हें अच्छे शॉट्स लगाना तो मुझे उनको आउट करना पसंद है. ऐसा करने में अच्छी बॉन्डिंग और दोस्ती की झलक नजर आती है. इससे आपको फील्डिंग पोजीशन को समझने में मदद मिलती है. मैं विराट को अपने खिलाफ ज्यादा रन स्कोर करने के लिए चैलेंज करता हूं. हमें ऐसा करने में मजा आता है."

रोहित पर क्या बोले शमी

एक तरफ मोहम्मद शमी को विराट कोहली के साथ प्रतिद्वंदिता पसंद है. दूसरी ओर जब रोहित शर्मा की बात आई तो शमी कहते हैं कि 'हिटमैन' पहले ही मना कर देते हैं. शमी ने बताया, "रोहित तो पहले ही कहता है कि, 'मैं इसको खेलना पसंद नहीं करता.' वो तो पहले ही मना कर देता है."

मोहम्मद शमी चोट से काफी हद तक रिकवर कर चुके हैं. इसी चोट के कारण वो IPL 2024 और टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं बन पाए थे. अब उम्मीद की जा रही है कि वो इसी साल बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में वापसी कर सकते हैं. शमी आखिरी बार 2023 वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में मैदान में उतरे थे.

यह भी पढ़ें:

MOHAMMED SHAMI: 3 मैच में 13 विकेट, फिर भी ड्रॉप हुए थे मोहम्मद शमी; यूं बयां किया वर्ल्ड कप मैच ना खेलने का दर्द

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गौतम गंभीर कैसे इंसान हैं? सवाल सुनकर हैरान रह गए हरभजन सिंह
गौतम गंभीर कैसे इंसान हैं? सवाल सुनकर हैरान रह गए हरभजन सिंह
इसलिए गौतम गंभीर को बर्खास्त नहीं करेगा BCCI, सामने आई 2 बहुत बड़ी वजह
इसलिए गौतम गंभीर को बर्खास्त नहीं करेगा BCCI, सामने आई 2 बहुत बड़ी वजह
AUS vs BAN: बांग्लादेश ने तोड़ा कंगारुओं का घमंड, ऑस्ट्रेलिया ने टेके घुटने
बांग्लादेश ने तोड़ा कंगारुओं का घमंड, ऑस्ट्रेलिया ने टेके घुटने
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget