एक्सप्लोरर

Mohammed Shami: 3 मैच में 13 विकेट, फिर भी ड्रॉप हुए थे मोहम्मद शमी; यूं बयां किया वर्ल्ड कप मैच ना खेलने का दर्द

Mohammed Shami on World Cup: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने 2019 वर्ल्ड कप के कई मुकाबलों में ड्रॉप होने पर बहुत बड़ा बयान दिया है.

Mohammed Shami on World Cup: मोहम्मद शमी को वनडे वर्ल्ड कप में लगातार अच्छे प्रदर्शन के लिए वाहवाही मिलती रही है. शमी 2023 के वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे और उससे चार साल पहले 2019 वर्ल्ड कप में मौका मिलने पर तहलका मचा दिया था. मगर टीम इंडिया के मैनेजमेंट ने उन्हें अहम मौकों पर प्लेइंग इलेवन में जगह तक नहीं दी थी. अब शमी ने उस विषय पर चुप्पी तोड़ते हुए बहुत बड़ा बयान दिया है.

याद दिला दें कि मोहम्मद शमी ने 2019 के वनडे वर्ल्ड कप में केवल चार मैच खेलकर 14 विकेट चटका लिए थे. उन्होंने उसी प्रदर्शन को याद करते हुए बताया, "2019 वर्ल्ड कप में मैंने पहले 4-5 मैच नहीं खेले थे. मैंने अगले ही मैच में हैट्रिक लगाई और उसके बाद 5 विकेट हॉल लिया और उससे अगले मैच में 4 विकेट चटकाए. 2023 में भी कुछ ऐसा ही हुआ. मैं पहले कुछ मैचों में नहीं खेला, लेकिन आते ही एक मैच में 5 विकेट झटके. उसके बाद चार और उससे अगले मैच में फिर से 5-विकेट हॉल लिया.

मैं इससे ज्यादा क्या करूं

मोहम्मद शमी ने यह भी कहा, "वो अक्सर सोचते हैं कि हर एक टीम को ऐसे प्लेयर्स की जरूरत होती है जो बढ़िया प्रदर्शन कर सकें. मैंने 3 मैचों में 13 विकेट ले लिए थे. मैं इससे ज्यादा और क्या करूं?" बता दें कि शमी ने अपनी कहर बरपाती गेंदबाजी के दम पर 4 मैचों में 14 विकेट झटक लिए थे. फिर भी उन्हें श्रीलंका के खिलाफ आखिरी लीग मैच और फिर सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भिड़ंत में ड्रॉप कर दिया गया था.

शमी का वर्ल्ड कप रिकॉर्ड ऐतिहासिक

मोहम्मद शमी वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उन्होंने मात्र 18 वर्ल्ड कप मुकाबलों में 55 विकेट लिए हैं. वो वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा 5-विकेट हॉल लेने वाए गेंदबाज भी हैं. सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में शमी के बाद दूसरे स्थान पर जहीर खान हैं, जिन्होंने 23 मैचों में 44 विकेट लिए थे.

यह भी पढ़ें:

MS DHONI: धोनी पर पूछा अजीबोगरीब सवाल, तो भड़क उठे हरभजन सिंह; पाकिस्तानी को सरेआम किया बेइज्जत

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
WTC Points Table: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की दौड़ से बाहर पाकिस्तान? जानें पॉइंट्स टेबल में कहां भारत
WTC फाइनल की दौड़ से बाहर पाकिस्तान? जानें पॉइंट्स टेबल में कहां भारत
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
EXCLUSIVE: 'इंग्लैंड-आयरलैंड से हार पर टीम मैनेजमेंट से जवाब मांगे BCCI', मोहम्मद कैफ ने क्या कहा
'इंग्लैंड-आयरलैंड से हार पर टीम मैनेजमेंट से जवाब मांगे BCCI', मोहम्मद कैफ ने क्या कहा

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
प्रियंका गांधी के बयान का सपा ने किया विरोध, कहा- PM को अधिकार है...
प्रियंका गांधी के बयान का सपा ने किया विरोध, कहा- PM को अधिकार है...
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
Embed widget