एक्सप्लोरर

Mohammed Shami: मिचेल मार्श की हरकत से नाराज हुए मोहम्मद शमी, वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर पैर रखने का है मामला

Mitchell Marsh With WC Trophy: वर्ल्ड कप 2023 फाइनल के बाद मिचेल मार्श की एक तस्वीर सामने आई थी, जिसमें वह वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर पैर रखकर बैठे हुए नजर आ रहे थे.

Mohammed Shami On Mitchell Marsh: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने मिचेल मार्श की उस तस्वीर पर निराशा जाहिर की है, जिसमें यह ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर पैर रखे हुए नजर आ रहा है. शमी ने कहा है कि उन्हें यह तस्वीर देखकर बेहद दुख हुआ.

दरअसल, वर्ल्ड कप 2023 चैंपियन बनने के बाद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के जश्न की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रही थी. उसी में एक तस्वीर ऐसी भी थी, जिसमें मिचले मार्श वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर पैर रखे हुए नजर आ रहे थे. इस तस्वीर ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी थी. भारतीय फैंस ने इसे लेकर मिचेल मार्श को खूब ट्रोल भी किया था.

जब कुछ रिपोटर्स ने गुरुवार को मोहम्मद शमी से बातचीत करते हुए इस तस्वीर पर उनका रिएक्शन मांगा तो भारतीय तेज गेंदबाज ने कहा, 'मुझे ठेस पहुंची. वह ट्रॉफी जिसके लिए दुनियाभर की टीमें लड़ रही थी, ट्रॉफी जिसे आप अपने सिर पर रखकर उठाना चाहते हैं, उस पर पैर रखना वाकई दुखी करने वाला था.'

शमी ने इस दौरान वर्ल्ड कप के शुरुआती चार मुकाबलों में प्लेइंग-11 में जगह न बना पाने को लेकर पूछे गए सवाल का भी जवाब दिया. उन्होंने कहा, 'जब आप चार मैचों के लिए बाहर बैठ रहे हो तो आपको मानसिक तौर पर मजबूत होना पड़ता है. कई बार आप बहुत ज्यादा दबाव में भी जा जाते हो लेकिन जब टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही होती है तो आप खुश रहते हैं.'

वर्ल्ड कप में सुपरहिट रहे थे मोहम्मद शमी
मोहम्मद शमी इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे. उन्होंने महज 7 मुकाबलों में 24 विकेट चटकाए. इस दौरान वह तीन बार 'प्लेयर ऑफ दी मैच' चुने गए. सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ तो उन्होंने 7 विकेट झटके थे. शमी की इस दमदार वर्ल्ड कप परफॉर्मेंस ने उन्हें फिलहाल भारत के सबसे चहेते क्रिकेटर्स की लिस्ट में शामिल कर दिया है.

यह भी पढ़ें...

IND vs AUS 1st T20I: क्रिकेट के इस दिलचस्प नियम के चलते बर्बाद गया रिंकू सिंह का छक्का, जानें विशाखापट्टनम में आखिरी गेंद का किस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जीते हुए मैच क्यों हार रही टीम इंडिया, क्या है सबसे बड़ी गलती? सुनील गावस्कर ने खोल दी पोल
जीते हुए मैच क्यों हार रही टीम इंडिया, क्या है सबसे बड़ी गलती? सुनील गावस्कर ने खोल दी पोल
शेफाली वर्मा ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, स्मृति मंधाना को पछाड़ बनीं नंबर-1
शेफाली वर्मा ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, स्मृति मंधाना को पछाड़ बनीं नंबर-1
PAK vs SL: पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया
पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया
17 छक्के 19 चौके, संजू सैमसन ने ठोके 89, जब भारत-न्यूजीलैंड में हुई टी20 की महाटक्कर
17 छक्के 19 चौके, संजू सैमसन ने ठोके 89, जब भारत-न्यूजीलैंड में हुई टी20 की महाटक्कर

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- 'अभी सामने आना...'
बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- 'अभी सामने आना...'
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget