एक्सप्लोरर

Mohammed Shami's Mother Health: वर्ल्ड कप से पहले बिगड़ गई थी मोहम्मद शमी की मां की तबीयत, ऐसी है ताजा हेल्थ अपडेट

Mohammed Shami's Mother: वर्ल्ड कप 2023 फाइनल से पहले मोहम्मद शमी की मां अंजुम आरा की तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी. फिलहाल वह ठीक हैं और घर पर आराम कर रही हैं.

Mohammed Shami's Mother Anjum Ara: 19 नवंबर (रविवार) को खेले गए वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले के ठीक पहले भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की मां अंजुम आरा की तबीयत खराब हो गई थी. उन्हें तत्काल गांव के स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर मेडिकल फैसिलिटी वाले अस्पताल भी ले जाया गया. अब उनका स्वास्थ्य ठीक है.

शमी का परिवार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के सहसपुर गांव में रहता है. यहीं पर उनकी माता की तबीयत खराब हुई. शुरुआत में सहसपुर गांव के स्थानीय अस्पताल में दिखाने के बाद उन्हें पास के ही जोया शहर के हॉस्पिटल में एडमिट किया गया. हालांकि कुछ ही देर में उनकी छुट्टी भी हो गई. फिलहाल, वह सहसपुर गांव स्थित अपने घर पर ही आराम कर रही हैं. 

मोहम्मद शमी की बहन शबीना खातून ने अपनी मां की हेल्थ अपडेट देते हुए बताया कि उनकी मां अंजुम आरा को दो दिनों से हल्का बुखार था. वर्ल्ड कप फाइनल वाले दिन सुबह से ही उनका बुखार तेज हो गया. जब उन्हें तकलीफ असहनीय हुई तो उन्हें अस्पताल ले जाया गया. दोपहर में ही हॉस्पिटल से दवाई लेकर उन्हें वापस घर ले आया गया था. अब उनकी तबीयत बेहतर है. 

वर्ल्ड कप 2023 में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे मोहम्मद शमी
मोहम्मद शमी इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे. उन्होंने 7 मुकबलों में 10.70 के लाजवाब बॉलिंग एवरेज से कुल 24 विकेट चटकाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 12.20 और इकोनॉमी रेट 5.26 रहा. इन सात मैचों में तीन बार वह 'प्लेयर ऑफ दी मैच' चुने गए. सेमीफाइनल मुकाबले में उनके 7 विकेटों की बदौलत ही टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई थी. हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मुकाबले में शमी महज एक ही विकेट ले पाए.

यह भी पढ़ें...

IND vs AUS Final: वर्ल्ड कप 2023 फाइनल के बाद सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया और भारतीय टीम के लिए क्या खास बात लिखी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
Highlights: भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget