एक्सप्लोरर

IND vs AUS Final: वर्ल्ड कप 2023 फाइनल के बाद सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया और भारतीय टीम के लिए क्या खास बात लिखी?

Sachin Tendulkar: वर्ल्ड कप 2023 के संपन्न होने के एक दिन बाद सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पोस्ट में ऑस्ट्रेलिया को टाइटल जीतने की बधाई दी है. उन्होंने भारतीय टीम के लिए भी खास बात लिखी है.

Sachin Tendulkar On Team India: वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया टीम के चैंपियन बनने और भारतीय टीम के टाइटल चूक जाने पर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का रिएक्शन आया है. उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में दोनों टीमों के लिए संक्षिप्त में बेहद खास बात लिखी है. उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टीम को बधाई दी है और भारतीय टीम को पूरे वर्ल्ड कप में दमदार प्रदर्शन के लिए सराहा है.

सचिन ने आज (20 नवंबर) सुबह एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, 'ऑस्ट्रेलिया को छठी वर्ल्ड कप जीत पर बधाई. क्रिकेट के सबसे बड़े मंच के सबसे महत्वपूर्ण दिन में उन्होंने बेहतर क्रिकेट खेला. टीम इंडिया की किस्मत खराब रही. किसी टूर्नामेंट में लाजवाब प्रदर्शन के बावजूद सिर्फ एक खराब दिन दिल तोड़ने वाला हो सकता है. मैं खिलाड़ियों, प्रशंसकों और शुभचिंतकों की पीड़ा को महसूस कर सकता हूं कि उन पर क्या गुजर रही होगी. हार खेल का एक हिस्सा है. हमें याद रखना चाहिए कि इस टीम ने पूरे टूर्नामेंट में हमारे लिए अपना सब कुछ झोंक दिया.'

वर्ल्ड कप 2023 में अजेय टीम इंडिया को फाइनल में मिली हार
वर्ल्ड कप 2023 में पहले मैच से लेकर सेमीफाइनल तक भारतीय टीम का सफर बेहद दमदार रहा. टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज में अपने सभी 9 मुकाबले एकतरफा जीतकर अंतिम चार में जगह बनाई. इसके बाद सेमीफाइनल में भी इस टीम ने आसान जीत हासिल की. लेकिन फाइनल में उसे हार का सामना करना पड़ा. इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 240 रन बनाए, जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 43वें ओवर में ही जीत हासिल कर ली. कंगारू टीम यहां 6 विकेट से विजय रही.

यह भी पढ़ें...

World Cup 2023 Final: वसीम अकरम से लेकर रमीज़ राजा तक, वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की हार पर क्या कुछ बोले पाकिस्तान के क्रिकेटर्स?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs AFG Test Live Score: शुभमन गिल ने जड़ा शतक, 350 के पार हो गया टीम इंडिया का स्कोर; ऋषभ पंत भी जमे
LIVE: शुभमन गिल ने जड़ा शतक, 350 के पार हो गया टीम इंडिया का स्कोर; ऋषभ पंत भी जमे
टीम इंडिया में आते ही वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड
टीम इंडिया में आते ही वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड
भारत की टी20 टीम में 5 बड़े बदलाव, श्रेयस अय्यर कप्तान; 'वर्ल्ड चैंपियन' सूर्यकुमार यादव टीम से बाहर
भारत की टी20 टीम में 5 बदलाव, श्रेयस अय्यर कप्तान; 'वर्ल्ड चैंपियन' सूर्यकुमार यादव टीम से बाहर
आयरलैंड से टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, श्रेयस अय्यर कप्तान; वैभव सूर्यवंशी को मिला मौका
आयरलैंड टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, श्रेयस अय्यर कप्तान; वैभव सूर्यवंशी को मिला मौका

वीडियोज

Varun Dhawan की कॉमिक टाइमिंग ने जीता दिल, 'Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai' में भरपूर मनोरंजन
Khan Sir Controversy: गिरफ्तार होंगे खान सर? कोर्ट से आई बड़ी खबर! | Patna Coaching Firing | Bihar
Khan Sir Controversy: खान सर के सरेंडर से पहले कोचिंग के बाहर हाई अलर्ट | Patna Coaching Firing
US Iran War Updates: Trump का बदलता मूड..युद्ध में लाएगा शांति? | Hormuz | Breaking | Latest News
Khan Sir Controversy: आज कोर्ट में सरेंडर करेंगे खान सर? | Patna Coaching Firing

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डिंपल यादव के बयान पर केशव प्रसाद मौर्य का पलटवार, बोले- '12 सालों में आत्मनिर्भरता की...'
डिंपल यादव के बयान पर केशव प्रसाद मौर्य का पलटवार, बोले- '12 सालों में आत्मनिर्भरता की...'
यूसुफ पठान को पहुंचाया था ममता बनर्जी का बहरामपुर सीट छोड़ने का संदेश? सौरव गांगुली ने खबरों को किया खारिज
यूसुफ पठान को पहुंचाया था ममता बनर्जी का संदेश? सौरव गांगुली ने खबरों को किया खारिज
टीम इंडिया में आते ही वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड
टीम इंडिया में आते ही वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड
Dipika kakar Health Update: शोएब इब्राहिम ने दिया दीपिका कक्कड़ का हेल्थ अपडेट, शुरू हुई इम्यूनोथेरेपी
शोएब इब्राहिम ने दिया दीपिका कक्कड़ का हेल्थ अपडेट, शुरू हुई इम्यूनोथेरेपी
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन का डिब्बा हुआ क्षतिग्रस्त, दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन का डिब्बा हुआ क्षतिग्रस्त, दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बवाल, हिट लेकर पहुंचा शख्स, कहा- 'भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने वालों...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बवाल, हिट लेकर पहुंचा शख्स, कहा- 'भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने वालों...'
मुंबई के मरीन ड्राइव अचानक समुद्र से बहकर आया विशाल जीव, देखने वालों की लगी भीड़- वीडियो वायरल
मुंबई के मरीन ड्राइव अचानक समुद्र से बहकर आया विशाल जीव, देखने वालों की लगी भीड़- वीडियो वायरल
Daily Water Intake Myth: दिन में पानी की मात्रा को लेकर आपसे बोला गया है सबसे बड़ा झूठ, जानिए क्या है इसे पीने का सही तरीका?
दिन में पानी की मात्रा को लेकर आपसे बोला गया है सबसे बड़ा झूठ, जानिए क्या है इसे पीने का सही तरीका?
Embed widget