एक्सप्लोरर

मोहम्मद शमी के चोटिल होने की सारी खबरें झूठी? इसी महीने होगी इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी!

Mohammed Shami Injury Update: मोहम्मद शमी की वापसी पर नया खुलासा भारतीय क्रिकेट फैंस को बहुत खुश कर देगा. जानें कब तक वापसी कर सकते हैं शमी?

Mohammed Shami Latest Return Update: मोहम्मद शमी को लेकर बुधवार सुबह से अटकलें थीं कि चोट के कारण उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को मिस करना पड़ सकता है. शमी पिछले करीब एक साल से टखने की चोट से रिकवर करने के लिए नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) में ट्रेनिंग कर रहे हैं. अब टाइम्स ऑफ इंडिया की एक नई रिपोर्ट ने शमी की वापसी ना होने की सभी अफवाहों को झूठा साबित कर दिया है. बताया गया कि शमी 16 अक्टूबर से शुरू होने जा रही न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वापसी कर सकते हैं.

टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से बीसीसीआई (BCCI) के एक सूत्र ने बताया, "मोहम्मद शमी का रिहैब बहुत बढ़िया चल रहा है. न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में भी उनके रिटर्न को एक संभावना के तौर पर देखा जा रहा है. बीसीसीआई के स्पेशलिस्ट उनकी देखरेख कर रहे हैं और वो अच्छे तरीके से रिकवर कर रहे हैं." इससे यह उम्मीद भी बढ़ गई है कि शमी नवंबर में शुरू हो रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भी टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल हो सकते हैं.

इस बीच खुद शमी ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को मिस करने पर गुस्से वाला रिएक्शन दिया. उन्होंने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि उन्होंने या BCCI की ओर से ऐसी कोई पुष्टि नहीं हुई है कि वो बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में नहीं खेलेंगे. शमी ने इन खबरों को अफवाह मात्र बताया. शमी ने लोगों से आग्रह किया कि वो ऐसी अफवाहों पर विश्वास ना करें.

याद दिला दें कि शमी को 2023 क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान टखने में चोट आई थी. वो तभी से क्रिकेट के मैदान में नहीं उतरे हैं. वो पिछले करीब एक साल से शमी बेंगलुरु में स्थित NCA में रिकवर कर रहे हैं. शमी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी इतिहास के सबसे प्रभावी गेंदबाजों में से एक हैं क्योंकि वो अब तक 11 मैचों में 40 विकेट चटका चुके हैं. दूसरी ओर न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज की बात करें तो दोनों देशों के बीच 3 मुकाबले खेले जाएंगे. यदि टीम इंडिया तीनों मैच जीत लेती है तो उसकी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में जाने की राह और भी आसान हो जाएगी.

यह भी पढ़ें:

रणजी में शतकों की झड़ी, अब ईरानी कप में ठोका दोहरा शतक, आखिर क्यों सरफराज खान को टीम इंडिया में नहीं मिल रही जगह

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ईरान में नई लीडरशिप का समय आ गया..', ट्रंप ने खामेनेई को सत्ता से हटाने का प्लान कर लिया तैयार? कह दी बड़ी बात
'ईरान में नई लीडरशिप का समय आ गया..', ट्रंप ने खामेनेई को सत्ता से हटाने का प्लान कर लिया तैयार?
केदारनाथ मंदिर में अब नहीं बना पाएंगे रील, चारधाम यात्रा में मोबाइल ले जाने पर लगेगा बैन
केदारनाथ मंदिर में अब नहीं बना पाएंगे रील, चारधाम यात्रा में मोबाइल ले जाने पर लगेगा बैन
जब सलमान खान की वजह से रोने लगे थे करण जौहर, टेंशन से फिल्ममेकर की हो गई थी हालत खराब
जब सलमान खान की वजह से रोने लगे थे करण जौहर, टेंशन से फिल्ममेकर की हो गई थी हालत खराब
351 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन, टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ 27 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक, जानिए कौन
351 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन, टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ 27 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक, जानिए कौन

वीडियोज

Sansani:वीडियो में कैद एक 'मुर्दे' का दर्द | Crime News
DGCA ने Indigo पर 22.20 करोड़ का लगाया जुर्माना, CEO-COO को भी दी गई चेतावनी
Owaisi ने Maharashtra में कैसे कर दिया बड़ा 'खेला'?
Maharashtra में फिर 'ढाई-ढाई' साल वाला मेयर फार्मूला होगा लागू?
Sandeep Chaudhary: 89 सीटों के चक्रव्यूह में कैसे निकलेंगे Eknath Shinde? | Mumbai New Mayor | BMC

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान में नई लीडरशिप का समय आ गया..', ट्रंप ने खामेनेई को सत्ता से हटाने का प्लान कर लिया तैयार? कह दी बड़ी बात
'ईरान में नई लीडरशिप का समय आ गया..', ट्रंप ने खामेनेई को सत्ता से हटाने का प्लान कर लिया तैयार?
केदारनाथ मंदिर में अब नहीं बना पाएंगे रील, चारधाम यात्रा में मोबाइल ले जाने पर लगेगा बैन
केदारनाथ मंदिर में अब नहीं बना पाएंगे रील, चारधाम यात्रा में मोबाइल ले जाने पर लगेगा बैन
जब सलमान खान की वजह से रोने लगे थे करण जौहर, टेंशन से फिल्ममेकर की हो गई थी हालत खराब
जब सलमान खान की वजह से रोने लगे थे करण जौहर, टेंशन से फिल्ममेकर की हो गई थी हालत खराब
351 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन, टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ 27 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक, जानिए कौन
351 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन, टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ 27 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक, जानिए कौन
कोहरे की चादर में लिपटा उत्तर भारत, दिल्ली-NCR में विजिबिलिटी शून्य, फ्लाइट्स-ट्रेनें लेट, यूपी-बिहार में भी बढ़ी ठंड, जानें अन्य राज्यों का हाल
कोहरे की चादर में लिपटा उत्तर भारत, दिल्ली-NCR में विजिबिलिटी शून्य, फ्लाइट्स-ट्रेनें लेट, यूपी-बिहार में भी बढ़ी ठंड
Telangana: सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को बनाया हनीट्रैप का शिकार, धमकी देकर वसूले लाखों रुपए
सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को जाल में फंसाकर किया गंदा काम!
"छोटा पैकेट बड़ा धमाका" इस बच्ची के डांस स्टेप्स देखकर तो माइकल जैक्सन भी शरमा जाए, वीडियो देख बोले यूजर्स
Moon Distance From Earth: अगर चांद पृथ्वी से दूर चला जाए तो क्या होगा, जानें कैसे पड़ेगा इससे धरती पर असर?
अगर चांद पृथ्वी से दूर चला जाए तो क्या होगा, जानें कैसे पड़ेगा इससे धरती पर असर?
Embed widget