एक्सप्लोरर

पाक टीम में चल रही गंदी पॉलिटिक्स? कप्तान पर लगे भेदभाग के आरोप! जानें पूरा मामला

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पाकिस्तान को ट्राई सीरीज के फाइनल में न्यूजीलैंड से 5 विकेट की हार मिली थी.

Pakistan Squad Champions Trophy 2025: मोहम्मद रिजवान को पाकिस्तान क्रिकेट टीम का कप्तान बने अभी चार महीने ही बीते हैं. अभी से उनपर आरोप लगने लगे हैं. पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने बहुत बड़ा दावा किया है कि चयनकर्ताओं द्वारा फहीम अशरफ को टीम में शामिल किए जाने से कप्तान रिजवान खुश नहीं हैं. बासित अली का यह बयान ट्राई सीरीज 2025 के फाइनल में पाकिस्तान की न्यूजीलैंड के हाथों 5 विकेट की हार के बाद आया है. फाइनल मुकाबले में फहीम अशरफ ने बैटिंग करते हुए 22 रन बनाए, वहीं गेंदबाजी में केवल 2.2 ओवर गेंदबाजी की थी.

दिग्गज क्रिकेटर बासित अली ने अपने यूट्यूब चैनल पर चर्चा के दौरान दावा किया कि मोहम्मद रिजवान ने फाइनल मैच में जिस तरह फहीम अशरफ से गेंदबाजी करवाई. उससे साफ पता चलता है कि वो अशरफ को टीम में शामिल किए जाने से खुश नहीं हैं. अशरफ ने शुरुआत में 2 ओवर गेंदबाजी की थी, उसके बाद रिजवान उन्हें तब गेंदबाजी में वापस लेकर आए जब पाकिस्तान की हार निश्चित हो चुकी थी.

टीम के चयन पर उठे थे सवाल

फहीम अशरफ को जब चैंपियंस ट्रॉफी के स्क्वाड में शामिल किया गया तब उनके चयन पर सवाल उठे थे. ट्राई सीरीज में वापसी से पहले उन्हें आखिरी बार 2023 एशिया कप में पाक टीम के लिए खेलते देखा गया था. इतने समय तक पाक टीम से गायब रहने के बावजूद चैंपियंस ट्रॉफी स्क्वाड में उन्हें जगह मिलने से वो निशाने पर आ गए थे. उन्हें ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से भी बाहर रखा गया था.

फहीम अशरफ ने साल 2017 में पाकिस्तान के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया था. उनके प्रदर्शन में निरंतरता की कमी रही है, इसलिए वो बार-बार टीम से बाहर होते रहे हैं. उन्होंने अब तक 17 टेस्ट मैचों में 678 रन बनाने के अलावा 25 विकेट लिए हैं. वहीं 35 वनडे मैचों में उनके नाम 26 विकेट हैं. वो टी20 क्रिकेट में भी 36 विकेट ले चुके हैं.

यह भी पढ़ें:

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले बाबर आजम और पाकिस्तान टीम को लेकर मोहम्मद आमिर का बड़ा बयान, जानें क्या कहा

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 3 Score Live: लंच तक ढह गई श्रीलंका की आधी टीम, भारतीय गेंदबाजों ने बिखेर जलवा
LIVE: लंच तक ढह गई श्रीलंका की आधी टीम, भारतीय गेंदबाजों ने बिखेर जलवा
कप्तान विराट कोहली के 3 रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ पाना लगभग नामुमकिन
कप्तान विराट कोहली के 3 रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ पाना लगभग नामुमकिन
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget