एक्सप्लोरर

AUS vs PAK: क्या आउट नहीं थे मोहम्मद रिजवान? वीडियो में देखें बॉक्सिंग डे टेस्ट के असल विवाद की जड़

PAK vs AUS Melbourne Test: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार को संपन्न हुए बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में मोहम्मद रिजवान के विकेट को लेकर खूब चर्चाएं हो रही हैं.

Mohammad Rizwan Controversial Dismissal: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में जिस तरह पाक टीम को हार मिली है, उसे लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चाएं हो रही हैं. यह चर्चाएं मोहम्मद रिजवान को आउट दिए जाने के बाद से ही शुरू हो गई थीं. पाकिस्तान के मैच हारने के बाद तो टीम डायरेक्टर मोहम्मद हफीज ने कुछ ऐसी टिप्पणियां की, जिसके बाद इन चर्चाओं को और हवा मिल गई.

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट मुकाबला गंवा चुकी पाकिस्तान की टीम दूसरे मुकाबले में एक वक्त जीत के करीब नजर आ रही थी. पाक टीम को महज 98 रन की दरकार थी और उसके पांच विकेट बाकी थे. क्रीज पर मोहम्मद रिजवान और सलमान आगा मजबूती के साथ टिके हुए थे. यहीं पर मोहम्मद रिजवान आउट हुए और फिर पूरी टीम ढह गई. यानी मोहम्मद रिजवान का आउट होना ही यहां टर्निंग पॉइंट रहा. यहां जिस तरह मोहम्मद रिजवान को आउट दिया गया, उसी को लेकर अब विवाद चल रहा है.

पैट कमिंस की अपील और रिव्यू
मोहम्मद रिजवान जब 35 रन पर खेल रहे थे, तब ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस की एक गेंद पर वो जबरदस्त तरीके से चूके. कमिंस की एक शॉर्ट पिच गेंद को उन्होंने झूककर छोड़ने की कोशिश की लेकिन गेंद उनके हाथ और हेलमेट के बीच से निकलते हुए कीपर के पास चली गई. यहां पैट कमिंस को हल्की आवाज आई और उन्होंने अपील कर दी. अंपायर ने यहां कमिंस की अपील को खारिज कर दिया. ऐसे में कंगारू कप्तान ने रिव्यू लेने का फैसला किया.

कलाई पर लगे स्वेटबैंड से टकराई थी गेंद
थर्ड अंपायर ने काफी देर तक अलग-अलग एंगल से रिप्ले देखने के बाद मैदानी अंपायर को अपना फैसला बदलने का आदेश दिया. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि हॉट स्पॉट और स्निको तकनीक की मदद से यह पता चला कि गेंद ने रिजवान की कलाई में लगे बैंड को हल्के से छुआ था. बस इसी को लेकर रिजवान को पवेलियन जाने का इशारा कर दिया गया. यहां रिजवान हक्के-बक्के रह गए. वह अंपायर से बहस करते भी देखे गए. रिजवान का कहना था कि गेंद से उनका किसी भी तरह से संपर्क नहीं हुआ है.

मैच के बाद पाकिस्तान के टीम डायरेक्टर मोहम्मद हफीज ने भी इस विकेट को लेकर बहुत कुछ कहा. बाद में हफीज के बयान के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस भी यह कहत हुए दिखाई दिए कि यह सब बातें अब मायने नहीं रखती हैं, आखिरी में जीत ही मायने रखती है.

यह भी पढ़ें...

Year Ender 2023: इंटरनेशनल क्रिकेट में इस साल इन गेंदबाजों को मिले सबसे ज्यादा विकेट, टॉप-5 में तीन खिलाड़ी भारतीय

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ZIM Live Streaming: बदल गया मैच देखने का समय और प्लेटफॉर्म, जानिए टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव
IND vs ZIM Live Streaming: बदल गया मैच देखने का समय और प्लेटफॉर्म, जानिए टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव
IND VS ZIM: '...हार से डरना चाहिए', ज़िम्बाब्वे के खिलाफ़ पहले T20I से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान
'...हार से डरना चाहिए', ज़िम्बाब्वे के खिलाफ़ पहले T20I से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान
IND vs ZIM 1st T20 Playing 11: मिडिल आर्डर और ऑलराउंडर्स बनीं समस्या, वैभव सूर्यवंशी की होगी वापसी? देखें भारत की संभावित प्लेइंग-XI
मिडिल आर्डर और ऑलराउंडर्स बनीं समस्या, वैभव सूर्यवंशी की होगी वापसी? देखें भारत की संभावित Playing XI
3 भारतीय खिलाड़ी जो IND vs ZIM T20 सीरीज में कर सकते हैं डेब्यू, एक 150 kmph की रफ्तार से करता है गेंदबाजी
3 भारतीय खिलाड़ी जो IND vs ZIM T20 सीरीज में कर सकते हैं डेब्यू, एक 150 kmph की रफ्तार से करता है गेंदबाजी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
Embed widget