एक्सप्लोरर

IND vs ZIM: किसे बनना चाहिए शिखर धवन का ओपनिंग पार्टनर? मोहम्मद कैफ ने दिया यह जवाब

India Tour of Zimbabwe: भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच 18 अगस्त को खेला जाना है.

Mohammad Kaif on India's Opening Batters: जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया (Team India) के लिए शिखर धवन (Shikhar Dhawan) का जोड़ीदार चुनना एक बड़ी चुनौती होगी. दरअसल, इस वक्त टीम में शामिल आधा दर्जन खिलाड़ी सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभा सकते हैं. इशान किशन, शिखर धवन, केएल राहुल और शुभमन गिल सलामी बल्लेबाज के तौर पर ही खेलते हैं. इनके साथ ही पिछली कुछ सीरीज में हमने सूर्यकुमार यादव और दीपक हुडा को भी बतौर सलामी बल्लेबाज खेलते हुए देखा है. फिर संजू सैमसन भी एक समय ओपनिंग बल्लेबाज हुआ करते थे. ऐसे में जिम्बाब्वे के खिलाफ सलामी जोड़ी कैसी होगी, यह टीम प्रबंधन के लिए पेचिदा सवाल हो सकता है.

बहरहाल, यहां शिखर धवन का तो ओपनिंग बैट्समैन बनना तय है. लेकिन उनका जोड़ीदार कौन होगा? इस पर मंथन जारी है. वैसे हाल ही में हुई वेस्टइंडीज सीरीज में शिखर धवन के साथ शुभमन गिल बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान पर उतरे थे. यह जोड़ी कारगर भी रही थी. लेकिन उस वक्त टीम में केएल राहुल नहीं थे. अब जब केएल राहुल की वापसी हो गई है तो यहां बदलाव संभव हो सकता है. पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) से जब इस बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने क्या जवाब दिया, जानिये...

हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में कैफ ने कहा, 'वनडे में पहले केएल राहुल 5वें क्रम पर बल्लेबाजी कर चुके हैं. लेकिन अगर वह मैच प्रैक्टिस करना चाहेंगे तो वह यहां ओपन कर सकते हैं. वैसे, शुभमन गिल अच्छे फॉर्म में हैं. विंडीज दौरे पर उन्होंने धवन के साथ अच्छी साझेदारियां की थी तो धवन के साथ गिल भी उतर सकते हैं. ऐसे में केएल राहुल नंबर-3 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं.'

वेस्टइंडीज के खिलाफ शुभमन गिल ने तीन वनडे मैचों में 102.50 के दमदार बल्लेबाजी औसत के साथ 205 रन बनाए थे. वह इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे. गिल ने इस दौरान दो अर्धशतक जड़े थे.

यह भी पढ़ें..

Tejaswin Shankar: 15 साल की उम्र में तेजस्विन ने अपने पिता को लिखा था एक इमोशनल लेटर, इसी के बाद मिली थी एथलेटिक्स में करियर बनाने की इजाजत

IPL: रवींद्र जडेजा को अपने पाले में शामिल करना चाहेंगी ये तीन फ्रेंचाइजी, जानें कौन है रेस में सबसे आगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस खिलाड़ी ने जीता ICC 'प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड, दावेदारों में भारतीय कप्तान शुभमन गिल भी थे शामिल
इस खिलाड़ी ने जीता ICC 'प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड, दावेदारों में भारतीय कप्तान शुभमन गिल भी थे शामिल
ब्रिटेन दौरे पर 10 मैच में एक जीत, अब गौतम गंभीर नहीं रहेंगे टीम इंडिया के कोच! इस दिग्गज को मिलेगी कमान
ब्रिटेन दौरे पर 10 मैच में एक जीत, अब गौतम गंभीर नहीं रहेंगे टीम इंडिया के कोच! इस दिग्गज को मिलेगी कमान
इंग्लैंड सीरीज खत्म, अब जिम्बाब्वे में धमाल मचाएंगे वैभव सूर्यवंशी? जानिए टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
इंग्लैंड सीरीज खत्म, अब जिम्बाब्वे में धमाल मचाएंगे वैभव सूर्यवंशी? जानिए टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
क्रिकेट का पहला विश्व विजेता, जिसे बदहाली में लेना पड़ा 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का लोन
क्रिकेट का पहला विश्व विजेता, जिसे बदहाली में लेना पड़ा 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का लोन

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके हुए बेहोश, हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 पुलिसवाले घायल
LIVE: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके हुए बेहोश, हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 पुलिसवाले घायल
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Embed widget