एक्सप्लोरर

किडनी की बीमारी से जूझ रहा है भारत का पूर्व क्रिकेटर, मोहम्मद अजहरुद्दीन ने मदद का दिया आश्वासन

मोहम्मद अजहरुद्दीन ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर नोएल डेविड से मुलाकात की और उन्हें आश्वासन दिया कि एचसीए उनके उपचार के खर्चे का ध्यान रखेगा.

हैदराबाद क्रिकेट संघ (एचसीए) के अध्यक्ष मोहम्मद अजहरुद्दीन ने सोमवार को पूर्व भारतीय क्रिकेटर नोएल डेविड से मुलाकात की और उन्हें आश्वासन दिया कि एचसीए उनके उपचार के खर्चे का ध्यान रखेगा जिसमें किडनी प्रत्यारोपण सर्जरी का खर्चा भी शामिल है.

भारत के लिए चार वनडे खेलने वाले 51 साल के डेविड पिछले कुछ वर्षों से किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं और बुधवार को उनकी सर्जरी हुई.

एचसीए की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘‘आज, हैदराबाद क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मोहम्मद अजहरूद्दीन ने अपोलो अस्पताल में नोएल डेविड से मुलाकात की. इस महीने जुबली हिल्स के अपोलो अस्पताल में किडनी प्रत्यारोपण सर्जरी के बाद नोएल इससे उबर रहे हैं.’’

बयान के अनुसार, ‘‘यह मुलाकात पहले नहीं हो पाई क्योंकि सर्जरी के बाद नोएल को जीवाणुरहित वातावरण में रखा गया था. मोहम्मद अजहरूद्दीन ने डॉ. सुब्रमण्यन से भी मुलाकात की और उनसे सर्जरी तथा इसके बाद की एहतियात के बारे में जानकारी ली.’’

अजहर ने दोहराया कि एचसीए नोएल की सर्जरी का खर्चा उठाएगा. बयान के अनुसार ,‘‘अपोलो जुबली हिल्स के सीओओ तेजस्वी राव के साथ मुलाकात के दौरान अजहरूद्दीन ने दोहराया कि एचसीए नोएल की सर्जरी का खर्चा उठाएगा और उन्होंने वादा किया कि नोएल के रोजाना के निजी खर्चे में भी मदद की जाएगी.’’

दाएं हाथ के बल्लेबाज और ऑफ स्पिनर गेंदबाज डेविड ने अपना अंतिम एकदिवसीय मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ 1997 में खेला था.

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान में टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को मिली जान से मारने की धमकी, PCB ने जांच के बाद कही यह बात

IPL 2022: पंजाब किंग्स के लिए परफेक्ट कप्तान हैं मयंक अग्रवाल!, इन कारणों से उन्हें मिली जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर पर ताजा अपडेट, BCCI का नया प्लान लीक!
टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर पर ताजा अपडेट, BCCI का नया प्लान लीक!
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
अभिषेक शर्मा बने वर्ल्ड नंबर-1, दुनिया में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने
अभिषेक शर्मा बने वर्ल्ड नंबर-1, दुनिया में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने
हैदराबाद में शाई होप ने तोड़े 5 सबसे बड़े रिकॉर्ड, क्रिस गेल को पछाड़ा
हैदराबाद में शाई होप ने तोड़े 5 सबसे बड़े रिकॉर्ड, क्रिस गेल को पछाड़ा

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
नेहा बोरा ने ऐसा क्या बोला? मचा बवाल, BJP बोली- 'राहुल गांधी और उनके साथी...'
नेहा बोरा ने ऐसा क्या बोला? मचा बवाल, BJP बोली- 'राहुल गांधी और उनके साथी...'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget