एक्सप्लोरर

17 की उम्र में डेब्यू, फिक्सिंग, बैन, वापसी, संन्यास और फिर यू-टर्न... बेहद फिल्मी है मोहम्मद आमिर की कहानी

पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद आमिर का करियर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रहा है. देखिए कैसे डेब्यू से लेकर रिटायरमेंट और अब वापसी तक का सफर.

पाकिस्तानी टीम ने क्रिकेट जगत को एक से बढ़कर गेंदबाज दिए हैं. वसीम अकरम से लेकर वकार यूनिस और शोएब अख्तर की धारदार गेंदबाजी ने अच्छे-अच्छे दिग्गज बल्लेबाजों की हेकड़ी निकाल दी थी. मगर इन सबमें मोहम्मद आमिर की कहानी बेहद दिलचस्प रही है. आमिर वही गेंदबाज हैं, जिनका चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल में शुरुआती स्पेल भारतीय टीम कभी नहीं भूल पाएगी. उनका करियर उतार-चढ़ाव भरा रहा है और वो इन दिनों टी20 वर्ल्ड कप 2024 से ठीक पहले संन्यास से वापस आने की खबरों के कारण चर्चा में घिरे हैं. तो आइए जानते हैं कैसी रही है मोहम्मद आमिर के क्रिकेट करियर की कहानी.

17 साल की उम्र में किया था डेब्यू

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर का पहला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच टी20 वर्ल्ड कप 2009 में आया था. उन्होंने ग्रुप स्टेज के मैच में इंग्लैंड के खिलाफ अपना डेब्यू किया था और उस समय उनकी उम्र मात्र 17 साल थी. हालांकि उस मैच में आमिर ने खूब रन लुटा दिए थे, लेकिन उन्होंने अपने पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर रवि बोपारा को आउट करते हुए अपने उज्जवल भविष्य की नींव रख दी थी. आमिर धीरे-धीरे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी तेज और स्विंग गेंदबाजी से धाक जमा रहे थे, लेकिन अगले साल ही उनका करियर नया मोड़ लेने वाला था.

फिक्सिंग के आरोप

डेब्यू से अगले साल यानी 2010 में पाकिस्तानी टीम ने इंग्लैंड का दौरा किया. उस समय दोनों टीमों के बीच 4 टेस्ट मैचों की सीरीज भी हुई, जिसका आखिरी मुकाबला लॉर्ड्स स्टेडियम में खेला गया. उस टेस्ट मैच में मोहम्मद आमिर, मोहम्मद आसिफ और सलमान बट को फिक्सिंग का दोषी पाया गया था. बेहद छोटी सी उम्र में आमिर पर आईसीसी ने 5 साल का प्रतिबंध लगा दिया था. आमिर दुनिया के बेस्ट गेंदबाजों में से एक बन सकते थे, लेकिन इस बैन के कारण उनका करियर राह से भटक गया था.

2015 में की वापसी

उन्होंने प्रतिबंध खत्म होने के बाद 2015 में दोबारा प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट खेलना शुरू किया, लेकिन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में उनकी वापसी 2016 में हुई. आमिर ने जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक टी20 मैच में वापसी की, जिसमें उन्होंने एक विकेट लिया था. मोहम्मद आमिर की गेंदबाजी में धार अब भी कम नहीं हुई थी और उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में पाकिस्तान को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. वहीं फाइनल में उन्हीं के घातक स्पेल ने भारतीय बल्लेबाजों की कमर तोड़ कर रख दी थी. खैर करीब 5 साल तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के बाद आमिर ने मैनेजमेंट पर यातना का आरोप लगाते हुए 17 दिसंबर, 2020 को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट ले ली थी.

अब वापसी के लिए तैयार

अब अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से करीब साढ़े 3 साल दूर रहने के बाद आमिर ने संन्यास से वापसी की इच्छा जताई है. उनकी उम्र अभी 32 साल है और उन्होंने 24 मार्च, 2024 को रिटायरमेंट से वापसी का ऐलान किया था. इस संबंध में उन्होंने PCB ऑफिशियल्स से भी चर्चा की, इसलिए ऐसा लगता है जैसे मोहम्मद आमिर टी20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तानी टीम में चुने जा सकते हैं. ये कहना गलत नहीं होगा कि आमिर का करियर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रहा है.

यह भी पढ़ें:

RCB का था बुरा हाल, लेकिन यह विदेशी खिलाड़ी खुले मैदान में लड़की से कर रहा था फ्लर्ट

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुद्दे नहीं बचे, इसलिए मदरसे-मस्जिदों में कैमरे की मांग...', इसहाक गोरा का अरुण गोविल पर हमला
'मुद्दे नहीं बचे, इसलिए मदरसे-मस्जिदों में कैमरे की मांग', इसहाक गोरा का अरुण गोविल पर हमला
Goa Nightclub Fire: गोवा नाइट क्लब हादसे में 25 की मौत, PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान, घटना पर जताया दुख
गोवा नाइट क्लब हादसे में 25 की मौत, PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान, घटना पर जताया दुख
Dhurandhar BO Day 2: धुरंधर ने दो दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया, रणवीर सिंह की फिल्म की 50 Cr क्लब में एंट्री, बनाया ये रिकॉर्ड
धुरंधर ने दो दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया, रणवीर सिंह की फिल्म की 50 Cr क्लब में एंट्री, बनाया ये रिकॉर्ड
दक्षिण अफ्रीका से ODI सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का खास बयान, कहा- मैंने 2-3 साल...
दक्षिण अफ्रीका से ODI सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का खास बयान, कहा- मैंने 2-3 साल...

वीडियोज

Goa Nightclub Fire: गोवा के नाइट क्लब में भीषण हादसा, मृतकों के परिवार को सरकार देगी 2 लाखका मुआल्
Goa Nightclub Fire: गोवा के नाइट क्लब में भीषण हादसा, बढ़ा हादसे में मरने वालों की संख्या
Renuka Chowdhury: डॉग विवाद पर रेणुका चौधरी ने दिया सीधा और सख्त जवाब | Charcha With Chitra
पति के अफेयर की प्राण घातक बीवी ! | Sansani | Crime News
Babri Masjid: 6 दिसंबर...बाबरी मस्जिद को लेकर नया बवंडर! | TMC | Indigo Flight | Indigo Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुद्दे नहीं बचे, इसलिए मदरसे-मस्जिदों में कैमरे की मांग...', इसहाक गोरा का अरुण गोविल पर हमला
'मुद्दे नहीं बचे, इसलिए मदरसे-मस्जिदों में कैमरे की मांग', इसहाक गोरा का अरुण गोविल पर हमला
Goa Nightclub Fire: गोवा नाइट क्लब हादसे में 25 की मौत, PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान, घटना पर जताया दुख
गोवा नाइट क्लब हादसे में 25 की मौत, PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान, घटना पर जताया दुख
Dhurandhar BO Day 2: धुरंधर ने दो दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया, रणवीर सिंह की फिल्म की 50 Cr क्लब में एंट्री, बनाया ये रिकॉर्ड
धुरंधर ने दो दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया, रणवीर सिंह की फिल्म की 50 Cr क्लब में एंट्री, बनाया ये रिकॉर्ड
दक्षिण अफ्रीका से ODI सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का खास बयान, कहा- मैंने 2-3 साल...
दक्षिण अफ्रीका से ODI सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का खास बयान, कहा- मैंने 2-3 साल...
स्पेशल 26 स्टाइल में उड़ाया करोड़ों का सोना, दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे में 5 लोग किए गिरफ्तार
स्पेशल 26 स्टाइल में उड़ाया करोड़ों का सोना, दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे में 5 लोग किए गिरफ्तार
Watch: गोवा के नाइटक्लब में आग ने 25 लोगों की ले ली जान! हादसे का भयानक वीडियो आया सामने
गोवा के नाइटक्लब में आग ने 25 लोगों की ले ली जान! हादसे का भयानक वीडियो आया सामने
जॉब पर समय से पहले आना पड़ा भारी, परेशान बॉस ने नौकरी से निकाला- अब अदालत पहुंची महिला, यूजर्स हैरान
जॉब पर समय से पहले आना पड़ा भारी, परेशान बॉस ने नौकरी से निकाला- अब अदालत पहुंची महिला, यूजर्स हैरान
टोल प्लाजा से इतनी दूर है आपका घर तो नहीं देने होंगे पैसे, ये वाला नियम जानते हैं आप?
टोल प्लाजा से इतनी दूर है आपका घर तो नहीं देने होंगे पैसे, ये वाला नियम जानते हैं आप?
Embed widget