एक्सप्लोरर

IND vs AUS: जीत नहीं पाए तो बहाने शुरू, ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने कहा- 'वर्ल्ड कप के ठीक बाद टी20 सीरीज का मतलब नहीं'

IND vs AUS T20 Series: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज चल रही है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया 2-1 से पीछे है. इस पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने बहाने बनाने शुरू कर दिए हैं.

Michael Hussey: वर्ल्ड कप खत्म होने के सिर्फ 4 दिन बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज शुरू हो गई थी. इस सीरीज के तीन मैच हो चुके हैं. पहले दो मैचों में भारत और तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया को जीत हासिल हुई है. हालांकि, तीसरे मैच में भी टीम इंडिया जीत के करीब थी, लेकिन ग्लेन मैक्सवेल ने उस जीत को छीन लिया था. अब इन दोनों टीमों के बीच चौथा टी20 मैच रायपुर और पांचवा बेंगलुरू में खेला जाएगा. 

ऑस्ट्रेलिया की बेस्ट टीम नहीं खेल रही टी20 सीरीज

इस टी20 सीरीज के बारे में ऑस्ट्रेलिया के एक पूर्व और दिग्गज क्रिकेटर माइकल हसी का कहना है कि, वर्ल्ड कप के तुरंत बाद इस सीरीज का कोई तुक नहीं है. उन्होंने दुनियाभर में हो रहे इतने ज्यादा क्रिकेट को गलत बताया है. हसी का मानना है कि भारत के खिलाफ चल रही टी20 सीरीज में उनके बेस्ट खिलाड़ी नहीं खेल रहे हैं. उन्होंने कहा कि, ऑस्ट्रेलिया के कई खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्होंने वर्ल्ड कप खेला था, और उन्हें टी20 सीरीज में भी खेलना चाहिए था, लेकिन वो या तो आराम के लिए या अगली टेस्ट सीरीज की तैयारी करने के लिए अपने घर लौट गए हैं. ऐसे में भारत की बेस्ट टीम के सामने ऑस्ट्रेलिया की बेस्ट टीम नहीं है.

वनडे क्रिकेट एक शानदार फॉर्मेट है

इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व बल्लेबाज ने कहा कि, यह काफी हैरानी की बात है कि दुनियाभर में इतनी ज्यादा क्रिकेट खेली जा रही है. इतने सारे टूर्नामेंट में खेलना शारीरिक और मानसिक तौर पर असंभव है. वहीं, आईपीएल में सालों तक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए टी20 लीग क्रिकेट खेलने वाले माइक हसी का कहना है कि वर्ल्ड क्रिकेट में वनडे क्रिकेट को ज्यादा महत्व मिलना चाहिए, और इस फॉर्मेट के ज्यादा मैच होने चाहिए. उन्होंने कहा कि, ऐसा हो सकता है कि मेरी इस बात का समर्थन ज्यादातर लोग ना करें, लेकिन वनडे क्रिकेट एक शानदार फॉर्मेट है, और वर्ल्ड कप इस बात एक बेहतरीन उदाहरण है, जिसमें अविश्वसनीय क्रिकेट खेली गई है.

यह भी पढ़ें: कोहली ने वनडे-टी20 से लिया ब्रेक, क्या संन्यास लेने पर विचार कर रहे हैं विराट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये जानबूझकर ऐसा करता है ताकि...', वैभव सूर्यवंशी की चाल समझ गए इरफान, अपने बेटे से भी की तुलना
'ये जानबूझकर ऐसा करता है ताकि...', वैभव सूर्यवंशी की चाल समझ गए इरफान, अपने बेटे से भी की तुलना
IPL 2026: अंकतालिका में राजस्थान का दबदबा बरकरार, वैभव और बिश्नोई के पास ऑरेंज और पर्पल कैप
IPL 2026: अंकतालिका में राजस्थान का दबदबा बरकरार, वैभव और बिश्नोई के पास ऑरेंज और पर्पल कैप
RR vs RCB: किन गलतियों की वजह से हार गई RCB? कप्तान रजत पाटीदार ने मैच के बाद ये क्या कहा- '...कोई खास फर्क नहीं पड़ा'
किन गलतियों की वजह से हार गई RCB? कप्तान रजत पाटीदार ने मैच के बाद ये क्या कहा- '...कोई खास फर्क नहीं पड़ा'
RR vs RCB: प्लेइंग 11 से थे बाहर, नहीं की फील्डिंग; फिर ओपनिंग पर कैसे उतरे वैभव सूर्यवंशी?
प्लेइंग 11 से थे बाहर, नहीं की फील्डिंग; फिर ओपनिंग पर कैसे उतरे वैभव सूर्यवंशी?

वीडियोज

'दोस्त' ऑफ ईरान... 'Ghosts' ऑफ बेरूत !
बर्गर के अंदर निकला जिंदा कॉकरोच, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश!
Islamabad Meeting से पहले बढ़ा तनाव, क्या निकलेगा कोई हल?
शांतिपथ पर लेबनान वाला 'डायवर्जन'
Voter List में Mamata Banerjee या EC का 'खेला'?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran Peace Talks In Islamabad: 'ईरान जिंदा है तो सिर्फ बातचीत के लिए', पाकिस्तान में होने वाली शांति वार्ता से पहले ट्रंप ने फिर दी धमकी
'ईरान जिंदा है तो सिर्फ बातचीत के लिए', पाकिस्तान में होने वाली शांति वार्ता से पहले ट्रंप ने फिर दी धमकी
दिल्ली सरकार ने जारी किया नई EV पॉलिसी का ड्राफ्ट, इलेक्ट्रिक वाहनों पर रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस माफ
दिल्ली सरकार ने जारी किया नई EV पॉलिसी का ड्राफ्ट, रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस में 100 प्रतिशत छूट
US Iran Peace Talks: खून से सने बैग और जूते... पाकिस्तान मीटिंग से पहले ईरान के स्पीकर गालिबाफ ने शेयर की मीनाब अटैक की दर्दनाक तस्वीर
खून से सने बैग और जूते... PAK मीटिंग से पहले ईरान के स्पीकर गालिबाफ ने शेयर की मीनाब अटैक की दर्दनाक तस्वीर
The Kerala Story 2 Box Office: 'धुरंधर 2' के तूफान के बीच 'द केरल स्टोरी 2' ने 6 हफ्ते किए पूरे, जानें- कलेक्शन और बजट
'धुरंधर 2' के तूफान के बीच 'द केरल स्टोरी 2' ने 6 हफ्ते किए पूरे, जानें- कलेक्शन और बजट
RCB के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंद में ठोकी फिफ्टी, राजस्थान ने बनाया पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर
RCB के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंद में ठोकी फिफ्टी, राजस्थान ने बनाया पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर
Explained: कढ़ाई पनीर और मंचूरियन खाने के बाद युवक की मौत! एक्सपर्ट्स से जानें- गर्मियों में कैसे पकाएं और खाएं खाना
कढ़ाई पनीर और मंचूरियन खाने के बाद मौत! एक्सपर्ट्स से जानें- गर्मियों में कैसे पकाएं-खाएं खाना
Kitchen Gardening Tips: गर्मी में बाजार की भीड़ से बचें, घर के छोटे से कोने में उगाएं अपनी पसंद की 15 सब्जियां
गर्मी में बाजार की भीड़ से बचें, घर के छोटे से कोने में उगाएं अपनी पसंद की 15 सब्जियां
BPSC Civil Judge Vacancy 2026: बिहार में सिविल जज के 173 पदों पर भर्ती, 30 अप्रैल तक करें आवेदन
बिहार में सिविल जज के 173 पदों पर भर्ती, 30 अप्रैल तक करें आवेदन
Embed widget