एक्सप्लोरर

मिस्टर क्रिकेट माइकल हसी ने चुनी 'दुश्मनों की प्लेइंग इलेवन', भारत से तीन दिग्गजों को मिली जगह

माइकल हसी ने 2005 से 2013 के बीच ऑस्ट्रेलिया के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला. इस दौरान उन्होंने भारत, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड समेत सभी क्रिकेट टीमों के कई महान खिलाड़ियों के खिलाफ मैच खेले.

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर माइकल हसी ने अपने पसंदीदा क्रिकेटरों की एक प्लेइंग इलेवन बनाई है, जिसमें 3 भारतीय दिग्गजों को जगह दी गई है. हालांकि इस टीम में हसी ने अपने साथी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों को जगह नहीं दी है क्योंकि इस टीम में उन्होंने सिर्फ ऐसे ही खिलाड़ियों को शामिल किया है जिनके खिलाफ उन्होंने टेस्ट क्रिकेट खेला. विरोधी खिलाड़ियों की इस टीम में ब्रायन लारा और जैक्स कैलिस जैसे दिग्गजों को भी जगह मिली है. 2005 से 2013 के बीच ऑस्ट्रेलियाई टीम का अटूट हिस्सा रहे हसी ने आधुनिक क्रिकेट के इतिहास में कुछ सबसे बड़े खिलाड़ियों के खिलाफ मैदान पर मुकाबला किया. मिस्टर क्रिकेट के नाम से मशहूर हसी की टीम में भारत से वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली शामिल हैं. हसी ने अपनी टीम में सहवाग को ओपनर बनाया, जबकि सचिन तेंदुलकर को टेस्ट क्रिकेट में उनके पसंदीदा चौथे नंबर पर रखा है. वहीं कोहली बैटिंग ऑर्डर में पांचवे नंबर पर हैं. इस टीम में वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायल लारा नंबर 3 पर मौजूद हैं.

विकेटकीपर को लेकर थी उलझन

हालांकि विकेटकीपर के चयन पर हसी ने कहा कि वो चेन्नई सुपर किंग्स के अपने पूर्व कप्तान एमएस धोनी को शामिल करना चाहते थे, लेकिन श्रीलंकाई दिग्गज कुमार संगाकारा का रिकॉर्ड टेस्ट में बहुत आगे है. इसी वजह से साउथ अफ्रीकी स्टार एबी डिविलियर्स को भी जगह नहीं मिली है. ग्लेन मैक्ग्रा, ब्रेट ली, जेसन गिलेस्पी, मिचेन जॉनसन और शेन वॉर्न जैसे गेंदबाजों से भरी ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा रहे हसी ने भी अपने करियर में कई शानदार गेंदबाजों का सामना किया. इनमें से हसी ने अफ्रीकी सूरमा डेल स्टेन और इंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसर को शामिल किया है.

बेस्ट ऑफ एनिमीज इलेवन

माइकल हसी ने इस टीम को ‘बेस्ट ऑफ एनिमीज इलेवन’ नाम दिया है. इस टीम में ये खिलाड़ी शामिल हैं- वीरेंद्र सहवाग, ग्रीम स्मिथ, ब्रायन लारा, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, जैक्स कैलिस, कुमार संगाकारा, डेल स्टेन, मॉर्ने मॉर्कल, जेम्स एंडरसन और मुथैया मुरलीधरन. ये भी पढ़ें

सुरेश रैना ने की ऋषभ पंत की तारीफ, कहा- 'इन दो दिग्गजों जैसे हावी होकर खेलता है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget