एक्सप्लोरर

IPL 2025 Playoffs Qualification Scenarios: MI जीते या DC, या बारिश के कारण रद्द हो जाए मैच, जानिए प्लेऑफ में जाने का समीकरण

MI vs DC IPL 2025: प्लेऑफ के लिहाज से मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज एक महत्वपूर्ण मैच खेला जाएगा. वानखेड़े में होने वाले इस मैच में बारिश की भी संभावना है.

IPL 2025 Qualification Scenarios for MI and DC: आज IPL 2025 का 63वां मुकाबला प्लेऑफ के लिहाज से महत्वपूर्ण है. मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मैच में बारिश की संभावना है, इसलिए फैंस के मन में सवाल है कि अगर बारिश के कारण मैच रद्द हो जाएगा तो इसका असर क्या पड़ेगा. क्योंकि अब आईपीएल प्लेऑफ की दौड़ में सिर्फ मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स ही बची है. 

गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स अपना प्लेऑफ का टिकट कन्फर्म कर चुकी है. जबकि 5 टीमें (CSK, RR, SRH, LSG और KKR) दौड़ से बाहर हैं. अब मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच प्लेऑफ की लड़ाई है. और आज वानखेड़े में इन दोनों के बीच ही भिड़ंत है.

अगर मुंबई इंडियंस दिल्ली कैपिटल्स को हरा दे तो

अगर आज होने वाले मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हरा दिया तो हार्दिक पांड्या एंड टीम प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर लेगी. दिल्ली कैपिटल्स का सफर खत्म हो जाएगा.

अगर दिल्ली आज मुंबई को हरा दे तब क्या होगा समीकरण?

अगर आज दिल्ली कैपिटल्स मुंबई इंडियंस को हरा दे तो आज कोई भी टीम प्लेऑफ में जगह पक्की नहीं करेगी, लेकिन मुंबई इंडियंस की मुश्किल बढ़ जाएगी. अभी दिल्ली के 12 मैचों के बाद 13 अंक हैं. आज जीती तो उसके 15 अंक हो जाएंगे. 

दिल्ली का अगला मैच का पंजाब किंग्स के साथ है, उसे जीतकर दिल्ली के 17 अंक हो जाएंगे और वह प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी क्योंकि फिर अगर मुंबई अपना आखिरी मैच जीत भी जाए तो उसके 16 ही अंक होंगे. दिल्ली और मुंबई दोनों ही पंजाब किंग्स से हार जाए तो भी दिल्ली ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करेगी.

इस स्थिति में मुंबई को चाहिए होगा कि दिल्ली कैपिटल्स अपना अगला मैच पंजाब किंग्स से हार जाए और मुंबई अपने अगले मैच में पंजाब को हरा दे. तब दिल्ली के 15 अंक ही रहेंगे और मुंबई के 16 अंक हो जाएंगे.

अगर MI बनाम DC मैच बारिश के कारण रद्द हुआ तो क्या होगा समीकरण

अगर बारिश के कारण मैच रद्द होता है तो दोनों टीमों को 1-1 अंक मिल जाएंगे. इस स्थिति में मुंबई इंडियंस के 15 और और दिल्ली कैपिटल्स के 14 अंक हो जाएंगे. फिर दोनों टीमों का समीकरण क्या होगा.

दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली को अगले मैच में पंजाब किंग्स को हराना होगा, ऐसे में उसके 16 अंक हो जाएंगे. लेकिन इतना ही काफी नहीं होगा. क्योंकि इसके बाद मुंबई और पंजाब के बीच भी भिड़ंत होनी है. उस मैच में अगर मुंबई जीत जाएगी तो दिल्ली का सफर खत्म हो जाएगा लेकिन अगर पंजाब मुंबई को हरा दे तो दिल्ली क्वालीफाई कर जाएगी.

मुंबई इंडियंस

दिल्ली अगर अपने अगले मैच में हार जाए तो उसका सफर 14 अंकों के साथ ही खत्म हो जाएगा, जबकि मुंबई के पहले ही 15 अंक होंगे तो वह सीधा क्वालीफाई कर जाएगी. लेकिन अगर दिल्ली पंजाब को हरा देती है तो उसके 16 अंक हो जाएंगे. ऐसे में मुंबई को अपना आखिरी मैच जीतना होगा.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान को घटिया टीम बताने पर बवाल, पूर्व क्रिकेटर ने किया पलटवार
पाकिस्तान को घटिया टीम बताने पर बवाल, पूर्व क्रिकेटर ने किया पलटवार
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget