एक्सप्लोरर

IND Vs BAN: दोहरा शतक लगाने के बाद मयंक बोले- असफलता का डर निकाल दिया था

IND Vs BAN: मयंक अग्रवाल ने टेस्ट करियर की शुरुआत में ही दो दोहरे शतक जमा दिए हैं.

IND Vs BAN: महज 12 पारियों में ही टेस्ट करियर का दूसरा दोहरा शतक लगाने वाले मयंक अग्रवाल ने अपनी कामयाबी का राज खोला है. मयंक अग्रवाल का कहना है कि उन्होंने अपने करियर मे असफलता के बारे में सोचना छोड़ दिया था जिसके कारण उनका खेल और निखरकर कर सामने आया है. अग्रवाल ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच के दूसरे दिन दमदार बल्लेबाजी की और 243 रनों की शानदार पारी खेलकर भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचाया. मैच के बाद अग्रवाल ने कहा, "मानसिकता की बात की जाए तो मैंने अपने जेहन असफलता का डर निकाल दिया है जिसके कारण मुझे में बहुत बड़ा बदलाव आया है. मन से डर को निकालने के बाद मुझमें रनों की भूख पैदा हो गई, ऐसा भी समय रहा है जब मैं रन नहीं बना पाया. अब मैं जब भी सेट हो जाता हूं तो बड़े रन बनाने की कोशिश करता हूं." अपने सफर पर बात करते हुए अग्रवाल ने कहा, "निश्चित रूप से मैंने अपने सफर का बहुत आनंद लिया है. मेलबर्न में मेरा पहला मैच खेलना बहुत खास था. मैंने टीम की जीत में योगदान दिया और भारत ने पहली बार आस्ट्रेलिया में सीरीज जीती इससे मुझे बहुत अच्छा महसूस हुआ." IND Vs BAN 1st Test Day 3 Lunch: जीत से 6 कदम दूर टीम इंडिया, दूसरी पारी में बांग्लादेश के चार विकेट गिरे अग्रवाल ने कहा, "यही वह भावना है जो मुझे और टीम के बाकी खिलाड़ियों को आगे बढ़कर टूर्नामेंट जीतने के लिए प्रेरित करती है. मैं एक समय पर एक गेंद खेलने और जब तक संभव हो बल्लेबाजी करने का प्रयास करता हूं." दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट की सीरीज के पहले मैच भी अग्रवाल ने दोहरा शतक लगाया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी को गंभीर कर रहे नजरअंदाज, लक्ष्मण ने दिए पूरे मौके; टीम में भेदभाव?
वैभव सूर्यवंशी को गंभीर कर रहे नजरअंदाज, लक्ष्मण ने दिए पूरे मौके
एक T20I सीरीज में सबसे ज्यादा रन किसके नाम? शे होप बना सकते हैं वर्ल्ड रिकॉर्ड
एक T20I सीरीज में सबसे ज्यादा रन किसके नाम? शे होप बना सकते हैं वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत के खिलाफ शानदार पारियां खेलकर बढ़ी शे होप की टेंशन, चौंका देगी वजह
भारत के खिलाफ शानदार पारियां खेलकर बढ़ी शे होप की टेंशन, चौंका देगी वजह
हैदराबाद में भारत की हार पर सुनील गावस्कर का तीखा बयान, बोले- 'बल्लेबाजों को...' 
हैदराबाद में भारत की हार पर सुनील गावस्कर का तीखा बयान, बोले- 'बल्लेबाजों को...' 

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
प्रयागराज का कसारी मसारी अब कृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
प्रयागराज का कसारी मसारी अब कृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
श्रेयस अय्यर सबसे ज्यादा टी20 हारने वाले कप्तानों की शर्मनाक लिस्ट में शामिल
श्रेयस अय्यर सबसे ज्यादा टी20 हारने वाले कप्तानों की शर्मनाक लिस्ट में शामिल
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Embed widget