एक्सप्लोरर

IND vs AUS: कन्कशन सब्सटीट्यूट के तहत टीम में आए थे लाबुशेन, आज हैं नंबर वन टेस्ट बल्लेबाज, क्या मैट रैनशॉ भी कर पाएंगे ऐसा?

IND vs AUS 2nd Test: दिल्ली में खेले जा रहे भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच से डेविड वॉर्नर बाहर हो चुके हैं. उनकी जगह मैट रेनशॉ की टीम में एंट्री हुई है. मार्नस लाबुशेन भी ऐसे ही टीम में आए थे.

Matt Renshaw as Concussion Substitute: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच दिल्ली में खेले जा रहे टेस्ट मैच से डेविड वॉर्नर बाहर हो चुके हैं. बल्लेबाजी के दौरान मोहम्मद सिराज की गेंद पर लगी चोट के कारण अब वह मैदान पर नहीं लौट सकेंगे. उनकी जगह मैट रैनशॉ (Matt Renshaw) अब कन्कशन सब्सटीट्यूट के तौर पर ऑस्ट्रेलियाई टीम की प्लेइंग-11 का हिस्सा हैं. 

क्रिकेट में पहले कन्कशन सब्सटीट्यूट जैसा कोई विकल्प नहीं था लेकिन अब अगर प्लेइंग-11 में शामिल कोई खिलाड़ी इस तरह चोटिल हुआ है कि वह खेलने में असमर्थ है तो उसकी जगह टीमें कन्कशन सब्सटीट्यूट का इस्तेमाल कर सकती है. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में इस विकल्प का सबसे पहले उपयोग करने वाली टीम ऑस्ट्रेलिया ही थी.

एशेज 2019 में जोफ्रा आर्चर की एक बाउंसर पर स्टीव स्मिथ बुरी तरह चोट खा बैठे थे. एशेज का यह दूसरा ही टेस्ट था. इस टेस्ट की पहली पारी में स्मिथ 92 रन बनाकर आउट हुए थे. लेकिन इसके बाद वह मैदान पर नहीं उतरे. ऐसे में उनकी जगह मार्नस लाबुशेन को कन्कशन सब्सटीट्यूट उतारा गया. लाबुशेन ने ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में स्मिथ की जगह लेते हुए 59 रन की महत्वपूर्ण पारी खेलते हुए मैच को ड्रॉ करा दिया था.

टेस्ट क्रिकेट में नंबर-1 बल्लेबाज है लाबुशेन
वैसे तो लाबुशेन अक्टूबर 2018 में ही टेस्ट डेब्यू कर चुके थे. लेकिन वह कुछ खास रंग नहीं जमा पा रहे थे. लेकिन एशेज में कन्कशन सब्सटीट्यूट के तौर पर उतरने के बाद से लाबुशेन की किस्मत कुछ इस कदर बदली कि उन्होंने बैक टू बैक बड़ी पारियां खेलीं और अब हाल यह है कि वह टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज हैं.

क्या मैट रैनशॉ भी कर पाएंगे करिश्मा?
मैच रैनशॉ नवंबर 2016 में टेस्ट डेब्यू कर चुके हैं. पिछले भारत दौरे पर भी वह ऑस्ट्रेलिया टीम की स्क्वाड में शामिल थे. उन्होंने तब बेहतर प्रदर्शन भी किया था. हालांकि इसके बाद लंबे अरसे तक मैट रैनशॉ ऑस्ट्रेलियाई स्क्वाड से बाहर रहे हैं. भारत दौरे से पहले हुई दक्षिण अफ्रीका सीरीज से उन्हें टेस्ट टीम की प्लेइंग-11 में वापसी हुई है. वह नागपुर में हुए टेस्ट मैच में भी शामिल थे लेकिन यहां वह दोनों पारियों में कुल 2 रन ही बना पाए. ऐसे में दिल्ली टेस्ट से उन्हें बाहर रखा गया था.

रैनशॉ भले ही नागपुर टेस्ट में फ्लॉप रहे थे और दिल्ली टेस्ट की शुरुआती प्लेइंग-11 से बाहर कर दिए गए थे लेकिन वह स्पिन के खिलाफ अच्छा खेल दिखा सकते हैं. उन्हें पिछली बार के भारत दौरे का अच्छा अनुभव भी है. ऐसे में यह खिलाड़ी निश्चित तौर पर कन्कशन सब्सटीट्यूट के तौर पर उतर कर लाबुशेन के नक्शे कदम पर चल सकता है.

यह भी पढ़ें...

Women's T20 WC 2023: अब इंग्लैंड से होगा भारतीय टीम का अगला मुकाबला, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2025 नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड विनर्स का एलान, 17 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार
2025 नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड विनर्स का एलान, 17 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
इंग्लैंड टेस्ट से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, बाबर आजम बाहर, जानें कौन बना कप्तान
इंग्लैंड टेस्ट से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, बाबर आजम बाहर, जानें कौन बना कप्तान
रवींद्र जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज
जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget