एक्सप्लोरर

रणजी फाइनल: विदर्भ और दिल्ली के बीच होगी खिताबी जंग

कई बड़ी टीमों को पटखनी दे कर रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची विदर्भ का सामना अब सात बार की चैंपियन दिल्ली से होगा.

इंदौर: कई बड़ी टीमों को पटखनी दे कर रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची विदर्भ का सामना अब सात बार की चैंपियन दिल्ली से होगा. जहां विदर्भ अपने पहले खिताब से एक जीत दूर है वहीं मैदान से बाहर के विवादों को खेल पर हावी नहीं होने देने वाली दिल्ली की कोशिश आठवीं बार खिताब जीतने की होगी. शुक्रवार से शुरू हो रहे इस मुकाबले से दर्शकों को रोमांचक क्रिकेट की सौगात मिलेगी.

देश के प्रीमियर घरेलू टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहली बार पहुंचने वाली विदर्भ की टीम ने कई अप्रत्याशित जीत दर्ज की है. विदर्भ के सुनहरे सफर का अंत अगर होलकर स्टेडियम में हार के साथ होता है तो दिल्ली एक दशक बाद आठवां खिताब जीतेगा.

पिछले सीजन में दिल्ली की टीम विवादों से घिरी रही जिनमें कप्तान गौतम गंभीर और कोच केपी भास्कर के बीच विवाद प्रमुख रहा. इसके बावजूद टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और एक या दो खिलाड़ी भविष्य में भारत के लिए खेल सकते हैं.

विदर्भ के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली उसे हलके में लेने की गलती नहीं कर सकती. कप्तान ऋषभ पंत ने कहा ,‘‘हमारा फोकस अपने प्रदर्शन पर है. हमें पता है कि यह मैच जीतने के लिए बहुत अच्छा प्रदर्शन करना होगा.’’

मध्यम तेज गेंदबाज रजनीश गुरबानी इस सीजन की खोज साबित हुए हैं जिन्होंने कोलकाता में सेमीफाइनल में सितारों से सजे कर्नाटक के बल्लेबाजी क्रम की चूलें हिला दी थी. उनके लिए हालांकि अनुभवी गौतम गंभीर के बल्ले पर अंकुश लगाना कड़ी चुनौती होगा. भारतीय टीम से बाहर सलामी बल्लेबाज गंभीर ने इस सीडन में तीन शतक और दो अर्द्धशतक लगाए हैं. मध्यप्रदेश के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य का पीछा करते हुए चौथी पारी में उन्होंने 95 रन बनाए और बंगाल के खिलाफ सेमीफाइनल में सैकड़ा जड़ा.

दिल्ली के फाइनल तक के सफर में गंभीर ने सूत्रधार की भूमिका निभाई है. युवा सलामी बल्लेबाज कुणाल चंदेला ने भी सेमीफाइनल में शतक बनाया. मध्यक्रम में नीतिश राणा ने रन बनाए हैं. सात बार की चैम्पियन दिल्ली के पास पंत के रूप में युवा कप्तान है जो बल्ले से नाकाम रहने के बावजूद विकेटकीपिंग से छाप छोड़ने में कामयाब रहे हैं.

तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने लगातार विकेट लिए हैं. बंगाल के खिलाफ सेमीफाइनल में उन्होंने सात विकेट चटकाए. बायें हाथ के स्पिनर विकास मिश्रा ने दिल्ली के लिए इस सीजन में सर्वाधिक विकेट लिए हैं.

विदर्भ के लिए फैज फजल ने 76.63 की औसत से 843 रन बनाए जबकि संजय रामास्वामी 735 रन बना चुके हैं. मुंबई के साथ कई खिताब जीत चुके अनुभवी वसीम जाफर और कोच चंद्रकांत पंडित का अनुभव टीम के काफी काम आया है.

टीमें :-
विदर्भ :- फैज फजल ( कप्तान ), संजय रामास्वामी, वसीम जाफर, गणेश सतीश, अपूर्व वानखेड़े, विनोद वाडकर, आदित्य सरवटे, अक्षर वखारे, सिद्धेश नेराल, रजनीश गुरबानी, कर्ण शर्मा, शलभ श्रीवास्तव, सिद्धेश वाठ, अक्षर कर्णवार, सुनिकेत बिंगेवार, रविकुमार ठाकुर, आदित्य ठकारे.

दिल्ली :- ऋषभ पंत ( कप्तान ), गौतम गंभीर, कुणाल चंदेला, ध्रुव शोरे, नीतिश राणा, हिम्मत सिंह, मनन शर्मा, विकास मिश्रा, विकास टोकस, नवदीप सैनी, कुलवंज खेजरोलिया, आकाश सूदन, शिवम शर्मा, उन्मुक्त चंद, मिलिंद कुमार.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-इंग्लैंड के दूसरे टी20 पर भी बारिश का साया, जानें मैच के दौरान कैसा रहेगा मैनचेस्टर का मौसम
भारत-इंग्लैंड के दूसरे टी20 पर भी बारिश का साया, जानें मैच के दौरान कैसा रहेगा मैनचेस्टर का मौसम
वैभव सूर्यवंशी को कब मिलेगा मौका? गंभीर और अय्यर ने की लंबी मीटिंग, जानें क्या नतीजा निकला
वैभव सूर्यवंशी को कब मिलेगा मौका? गंभीर और अय्यर ने की लंबी मीटिंग, जानें क्या नतीजा निकला
दूसरे टी20 में भी नहीं होगा वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू, कोच के इस बयान से सबकुछ हो गया साफ
दूसरे टी20 में भी नहीं होगा वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू, कोच के इस बयान से सबकुछ हो गया साफ
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर आया BCCI का पहला रिएक्शन, दूसरे टी20 से पहले कहा- कोच और कप्तान...
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर आया BCCI का पहला रिएक्शन, दूसरे टी20 से पहले कहा- कोच और कप्तान

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'होर्मुज को अखाड़ा न बनाएं, नहीं तो...', UK और फ्रांस पर भड़का ईरान, दे डाली खुली धमकी
'होर्मुज को अखाड़ा न बनाएं, नहीं तो...', UK और फ्रांस पर भड़का ईरान, दे डाली खुली धमकी
बिहार में जनता को फौरन न्याय दिलाने के लिए सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा कदम, लिया ये फैसला
बिहार में जनता को फौरन न्याय दिलाने के लिए सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा कदम, लिया ये फैसला
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
अगली फसल देगी डबल मुनाफा, बस अभी से खेत में कर लें यह एक छोटा सा काम
अगली फसल देगी डबल मुनाफा, बस अभी से खेत में कर लें यह एक छोटा सा काम
Embed widget