एक्सप्लोरर

लाबुशेन को भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने की उम्मीद, कहा- हालात जल्द ही बेहतर होंगे

लाबुशेन पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे बेहतरीन बल्लेबाज बनकर उभरे हैं. लाबुशेन अब वनडे क्रिकेट में अपना जलवा दिखाना चाहते हैं.

कोरोना के कहर की वजह से ना सिर्फ मौजूदा समय पर क्रिकेट प्रभावित हुआ है, बल्कि भविष्य में होने वाले टूर्नामेंट्स पर भी तलवार लटक रही है. टीम इंडिया को इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाना है. लेकिन कोरोना के कारण टेस्ट सीरीज पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज लाबुशेन का कहना है कि अगर इंडिया ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर नहीं आती है तो यह काफी निराशाजनक स्थिति होगी.

भारत और ऑस्ट्रेलिया की सीरीज पर यात्राओं पर लगे प्रतिबंध की वजह से भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं. लाबुशेन ने कहा, ''इसका मतलब यह होगा कि हम क्रिकेट नहीं खेल सकेंगे जो मेरे लिये, टीम के लिए और ऑस्ट्रेलिया के लिए काफी हानिकारक होगा.''

भारतीय दौरे के बीच में 18 अक्टूबर से शुरू होने वाला टी20 विश्व कप भी है. लेकिन इस वैश्विक महामारी के कारण उसका भविष्य भी अधर में है. ऑस्ट्रेलिया में हालांकि देशभर में लागू लॉकडाउन कोविड-19 से ग्रसित लोगों की संख्या में कमी आयी है. देश में सिर्फ 6,800 लोग इसके चपेट में आये है जिसमें से लगभग 100 की मौत हुई है.

वनडे में बेहतर करना चाहते हैं लाबुशेन

लाबुशेन ने कहा, ''उम्मीद हैं कि उनके अच्छे कामों से हम भारत की मेजबानी कर पाएंगे. चार या पांच महीने बाद भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के हालात बन सकते हैं.'' लाबुशेन ने उम्मीद जताई है कि आने वाले वक्त में हालात बेहतर जरूर होंगे. लाबुशेन के लिए पिछला साल काफी शानदार गया और अब वह अपने आप को बेहतर वनडे क्रिकेटर बनाने पर काम कर रहे हैं.

लाबुशेन ने कहा, ''मुझ में सुधार की काफी गुंजाइश है. एक दिवसीय क्रिकेट में मैं आखिरी के ओवरों में अपनी बल्लेबाजी में सुधार करना चाहता हूं. इसके साथ ही मैं अपनी गेंदबाजी में भी सुधार करना चाहूंगा.''

इस पूर्व गेंदबाज ने कहा- साल 2009 में यूनिस खान की कप्तानी में खिलाड़ियों ने साजिश के तहत किया था खराब प्रदर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर के शेड्यूल का एलान, 10 टीमों में होगी टक्कर
2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर के शेड्यूल का एलान, 10 टीमों में होगी टक्कर
जोस बटलर के नाम T20 इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
जोस बटलर के नाम T20 इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास, बाबर ने खेला विनिंग शॉट
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
सब्जी मंडी बनी डांस फ्लोर! 'छम्मक छल्लो' गाने पर हसीना ने लगाए कातिल ठुमके
सब्जी मंडी बनी डांस फ्लोर! 'छम्मक छल्लो' गाने पर हसीना ने लगाए कातिल ठुमके
Embed widget