एक्सप्लोरर

Mansoor Ali Khan Pataudi Birth Anniversary: टीम इंडिया का वह कप्तान जिसने अपनी प्रेमिका को मनाने के लिए भेज दिए थे 7 रेफ्रिजरेटर

Mansoor Ali Khan Pataudi: पटौदी के नवाब मंसूर अली खान ने बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर से शादी करने के लिए बहुत मशक्कत की थी.

Mansoor Ali Khan Pataudi Sharmila Tagore Love Story: क्रिकेट और बॉलीवुड से जुड़ा एक ऐसा किस्सा, जिसे लोग सालों बाद भी बहुत दिलचस्प से सुनते हैं, पढ़ते हैं या उस पर बात करते हैं. यह किस्सा है बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर और पटौदी के नवाब मंसूर अली खान का. टीम इंडिया का वह कप्तान जिसने अपनी प्रेमिका को मनाने के लिए, उससे बात करने के लिए एक नहीं, दो नहीं बल्कि 7 रेफ्रिजरेटर भेज दिए. भारतीय क्रिकेट इतिहास का वह कप्तान जिसने अपने देश के खिलाड़ियों को विदेश में खेलने के लिए तैयार किया. 

साल 1967. बॉलीवुड की हिम्मती एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर ने फिल्म 'एन इवनिंग इन पेरिस' पेरिस में बिकिनी पहनी और एक मैग्जीन के लिए फोटो शूट भी करवाया. हर तरफ शर्मिला छा गईं और उनकी चर्चा जोरों पर चलने लगी. फिर एक दिन शर्मिला और पटौदी के नवाब दोस्तों की वजह से पहली बार मिले. यहां से दोनों के प्रेम कहानी की शुरुआत होती है. दुनिया जिसे टाइगर पटौदी के नाम से बुलाती थी वे शर्मिला को पसंद करने लगे थे. 

IPL: ...तो इस वजह से Mumbai Indians ने Hardik Pandya को नहीं किया रिटेन

एक इंटरव्यू में सोहा अली खान ने बताया कि उनके पिता मंसूर अली खान ने मां शर्मिला टैगोर को मनाने के लिए 7 रेफ्रिजरेटर गिफ्ट किए थे. लेकिन ये रेफ्रिजरेटर शर्मिला के दिल में जगह नहीं बनवा सके. हालांकि इतना जरूर हुआ कि शर्मिला ने उनसे मिलने का मन बना लिया. इसके बाद भी करीब 4 साल तक पटौदी के नवाब ने शर्मिला को गुलाब के फूल भेजे, तब जाकर वे सफल हुए और उनकी जिंदगी में शर्मिला आईं. 

WTC अंक तालिका में चैंपियन न्यूजीलैंड का बुरा हाल, बांग्लादेश से भी नीचे, टीम इंडिया इस स्थान पर

शर्मिला टैगोर एक हिंदू परिवार से थीं और मंसूर अली नवाबी खानदान से ताल्लुक रखते थे. ऐसे में उन दोनों का मिलना बहुत कठिन था. हालांकि दोनों ने ही अपने परिवारों को शादी के लिए मना लिया. शर्मिला अपने मंसूर के लिए मुस्लिम बन गईं और उन्होंने अपना नाम बदलकर आयशा सुल्तान रख लिया. लेकिन दुनिया उन्हें आज भी शर्मिला टैगोर के नाम से ही पुकारती है. इन दोनों की शादी भी काफी चर्चित रही. शर्मिला और मंसूर की शादी में उस समय के राष्ट्रपति जाकिर हुसैन और इंदिरा गांधी ने भी शिरकत की थी.

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे मंसूर अली खान ने 46 टेस्ट मैचों में 2793 रन बनाए थे. उन्होंने इस दौरान 6 शतक और 16 अर्धशतक लगाए थे. पटौदी के नवाब का टेस्ट मैचों में सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 203 रन था. उन्होंने फर्स्ट क्लास मैचों की 499 पारियों में 15425 रन बनाए थे. इसमें भी उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 203 रन था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND-SL पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त, भारत ने बनाए 460/9; तीसरे सेशन में गंवाए 4 विकेट
IND-SL पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त, भारत ने बनाए 460/9; तीसरे सेशन में गंवाए 4 विकेट
केएल राहुल के लिए 'अनलकी' है 80-90 का फेर, 7वीं बार शतक के करीब आउट
केएल राहुल के लिए 'अनलकी' है 80-90 का फेर, 7वीं बार शतक के करीब आउट
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
'सबसे बड़ी जीत', ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद क्या बोले BAN कप्तान शांतो?
'सबसे बड़ी जीत', ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद क्या बोले BAN कप्तान शांतो?

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget