एक्सप्लोरर

IPL: ...तो इस वजह से Mumbai Indians ने Hardik Pandya को नहीं किया रिटेन

Hardik Pandya: पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या और ईशान किशन जैसे स्टार खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है.

Zaheer Khan on Hardik Pandya: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रैंचाइजी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को रिटेन नहीं किया है. फ्रैंचाइजी ने जिन 4 खिलाड़ियों को बरकरार रखा है उनमें रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, कीरोन पोलार्ड और जसप्रीत बुमराह हैं. पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या और ईशान किशन जैसे स्टार खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है. 

फ्रैंचाइजी ने हार्दिक को क्यों नहीं रिटेन किया है, इसका खुलासा भी हो गया है. टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज और मुंबई इंडियंस के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा जहीर खान (Zaheer Khan) ने एक इंटरव्यू में बताया कि हार्दिक अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं और रिटेंशन का फैसला आसानी से नहीं होता है, उसमें कई बातों को ध्यान में रखा जाता है. 

हार्दिक मुंबई इंडियंस टीम का अहम हिस्सा रहे हैं और उन्होंने आईपीएल में टीम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. हार्दिक फिटनेस की समस्या से जूझ रहे हैं और उन्होंने आईपीएल 2021 में गेंदबाजी भी नहीं की थी. साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए भी टीम इंडिया में उनका चयन नहीं हुआ है.

क्या लखनऊ या अहमदाबाद हार्दिक पर लगाएंगी दांव?

हालांकि, जहीर को उम्मीद है कि हार्दिक फिटनेस हासिल करने के बाद मजबूत वापसी करेंगे. जहीर ने कहा, 'बिल्कुल हार्दिक अपनी पूरी फिटनेस हासिल कर सकते हैं. हार्दिक इसके लिए काफी उत्सुक हैं. रिटेंशन का फैसला आमतौर पर विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए लिया जाता है. बातचीत आमतौर पर बहुत लंबी होती है. यह एक आसान प्रक्रिया नहीं है. जिन खिलाड़ियों के साथ आपने इतना समय बिताया उन्हें अलविदा कहना आसान नहीं होता है.' 

आईपीएल में इस बार दो नई टीमें लखनऊ और अहमदाबाद भी शामिल हुई हैं. यह देखा जाना बाकी है कि हार्दिक नीलामी पूल में जाएंगे या नीलामी से पहले इन दोनों फ्रैंचाइजी में से कोई एक उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लेगा. मेगा नीलामी से पहले लखनऊ और अहमदाबाद जो खिलाड़ी नहीं रिटेन किए गए हैं उनमें से तीन-तीन को चुन सकती हैं. हार्दिक आईपीएल करियर में अब तक 96 मैचों में 1476 रन बनाए हैं और 42 विकेट ले चुके हैं और वह लीग के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडरों में से एक हैं.

ये भी पढ़ें- WTC अंक तालिका में चैंपियन न्यूजीलैंड का बुरा हाल, बांग्लादेश से भी नीचे, टीम इंडिया इस स्थान पर

Glenn Maxwell Corona Positive: Big Bash League में बढ़े कोरोना के मामले, ग्लेन मैक्सवेल पाए गए संक्रमित

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL: केएल राहुल बने टीम इंडिया के कप्तान, शुभमन गिल को किया रिप्लेस
केएल राहुल बने टीम इंडिया के कप्तान, शुभमन गिल को किया रिप्लेस
अजीत अगरकर की नीतियों पर भड़का दिग्गज, 4 खिलाड़ियों का लिया नाम
अजीत अगरकर की नीतियों पर भड़का दिग्गज, 4 खिलाड़ियों का लिया नाम
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
सूर्यकुमार यादव के अगले मैच का एलान, नए अवतार में करेंगे धमाका
सूर्यकुमार यादव के अगले मैच का एलान, नए अवतार में करेंगे धमाका

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
Embed widget