एक्सप्लोरर

KSCA T20 League की नीलामी में नहीं बिके द्रविड़ के बेटे, किस खिलाड़ी पर बरसा सबसे अधिक पैसा, जानिए

महाराजा ट्रॉफी T20 की नीलामी में देवदत्त पडिक्कल सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हुए वहीं राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ को किसी भी टीम ने नहीं चुना.

KSCA T20 League: महाराजा ट्रॉफी KSCA T20 लीग 2025 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में एक तरफ जहां कुछ खिलाड़ियों को मोटी रकम मिली तो वहीं राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ को किसी भी फ्रैंचाइजी ने अपनी टीम में नहीं शामिल किया. पिछली बार केएससीए लीग खेल चुके समित का इस बार फाइनल ऑक्शन लिस्ट में नाम तक नहीं था, जिससे फैंस हैरान रह गए.

कौन था सबसे महंगा खिलाड़ी

भारत के उभरते बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल इस नीलामी में सबसे ज्यादा महंगे खिलाड़ी साबित हुए. उन्हें हुबली टाइगर्स ने 13.20 लाख रुपये की सबसे ऊंची बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया. पडिक्कल की बल्लेबाजी का जलवा आईपीएल में भी देखने को मिला है और अब उनसे इस लीग में भी बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही है.

समित का नाम क्यों नहीं आया?

समित द्रविड़ को पिछले सीजन मैसूर वॉरियर्स ने 50 हजार रुपये में खरीदा था, लेकिन इस बार उनका नाम फाइनल ऑक्शन लिस्ट से गायब रहा. पहले खबरें थीं कि समित को कैटेगरी C (जूनियर राज्य खिलाड़ी) में रखा गया है, लेकिन अंतिम सूची में नाम न होने से यह साफ हो गया कि उन्हें इस बार मौका नहीं दिया गया है. आपको बता दें की समित ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई भारतीय अंडर-19 टीम में थे, लेकिन चोट के कारण बाहर हो गए थे.

पांडे और अभिनव भी रहे चर्चा में

अनुभवी बल्लेबाज मनीष पांडे और आईपीएल में छाए अभिनव मनोहर को भी शानदार कीमत मिली. मनीष पांडे को मैसूर वॉरियर्स ने जबकि अभिनव को हुबली टाइगर्स ने 12.20 लाख रुपये में खरीदा. कर्नाटक के तेज गेंदबाज विद्वथ कावेरप्पा पर शिवमोगा लायंस ने 10.80 लाख रुपये की बोली लगाई थी. वहीं विद्याधर पाटिल को बेंगलुरु ब्लास्टर्स ने 8.30 लाख में खरीदा.

ये खिलाड़ी भी रहे हाई-प्रोफाइल

श्रेयस गोपाल को मेंगलुरु ड्रैगन्स ने 8.60 लाख रुपये में खरीदा.

अनीश्वर गौतम को शिवमोगा लायंस ने 8.20 लाख में अपनी टीम से जोड़ा.

टूर्नामेंट में उतरेंगी ये 6 टीमें

लीग में कुल 6 टीमें होंगी जो 11 से 27 अगस्त तक मुकाबला करेंगी. सभी मैच बिना दर्शकों के कराए जाएंगे. टूर्नामेंट में शामिल टीमें हैं,

1. मैसूर वॉरियर्स

2. बेंगलुरु ब्लास्टर्स

3. गुलबर्गा मिस्टिक्स

4. हुबली टाइगर्स

5. मेंगलुरु ड्रैगन्स

6. शिवमोग्गा लायंस

हर टीम को अपने इलाके से दो खिलाड़ी और चुनने की इजाजत दी गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया पर अकेले भारी पड़े जो रूट, इंग्लैंड ने जीता दूसरा वनडे; 6 हार के बाद मिली जीत
टीम इंडिया पर अकेले भारी पड़े जो रूट, इंग्लैंड ने जीता दूसरा वनडे; 6 हार के बाद मिली जीत
संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास
संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास
तीसरे वनडे के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? BCCI का ये फैसला बनेगा रिटायरमेंट की वजह!
तीसरे वनडे के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? BCCI का ये फैसला बनेगा रिटायरमेंट की वजह!
IND vs ENG: गंभीर ने टीम इंडिया को बनाया प्रयोगशाला! इन फैसलों के चलते दूसरे वनडे में ढेर हुए भारत के 'शेर'
गंभीर ने टीम इंडिया को बनाया प्रयोगशाला! इन फैसलों के चलते दूसरे वनडे में ढेर हुए भारत के 'शेर'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget