एक्सप्लोरर

LUNCH India vs West Indies: पृथ्वी शॉ की आक्रामक पारी से टीम इंडिया की मजबूत शुरुआत

भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन वेस्टइंडीज़ के 311 रनों के जवाब में लंच तक भारत ने 80/1 बना लिए हैं.

हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन वेस्टइंडीज़ के 311 रनों के जवाब में भारत ने लंच तक पहली पारी में 80/1 बना लिए हैं. पृथ्वी शॉ 52, जबकि चेतेश्वर पुजारा 9 रन बनाकर क्रीज़ पर मौजूद हैं.

दूसरे दिन के खेल की शुरुआत वेस्टइंडीज़ ने सात विकेट के नुकसान पर 295 रनों के साथ की थी. लेकिन उमेश यादव की घातक गेंदबाज़ी के आगे पूरी विंडीज़ टीम 311 रनों पर सिमट गई.

इसके बाद बल्लेबाज़ी के लिए उतरे भारतीय बल्लेबाज़ पृथ्वी शॉ और केएल राहुल ने शुरुआत की. पृथ्वी लगातार दूसरे टेस्ट में अपने अंदाज़ में बेहद आक्रामक अंदाज़ में खेलते नज़र आए.

उन्होंने राहुल के साथ मिलकर टीम के स्कोर को महज़ 8वें ओवर में ही 61 रनों तक पहुंचा दिया. इस दौरान पृथ्वी आतिशी बल्लेबाज़ी करते रहे. लेकिन केएल राहुल आज एक बार फिर से बदकिस्मत नज़र आए और जेसन होल्डर की गेंद पर 4 रन बनाकर बोल्ड हो गए.

61 रन के स्कोर पर पहला विकेट गंवाने के बाद पृथ्वी का साथ देने के लिए पुजारा क्रीज़ पर पहुंचे. पृथ्वी ने शानदार तरीके से बल्लेबाज़ी जारी रखा और लगातार दूसरे टेस्ट में भी 50 से अधिक का स्कोर बनाया. उन्होंने अपनी पारी में कुल आठ चौके एक छक्का लगाया.

वहीं पुजारा संभलकर खेलते हुए नज़र आए. 

इससे पहले दिन की शुरुआत में वेस्टइंडीज़ की बल्लेबाज़ी के वक्त उमेश यादव ने देवेन्द्र बिशु को बोल्ड कर दिया. इसके बाद 98 रनों के स्कोर पर खेलने उतरे रोस्टन चेज ने अगले ओवर में अपना शतक पूरा किया लेकिन इसके बाद वाले ओवर में वह उमेश की गेंद पर बोल्ड हो गए.

उन्होंने अपनी पारी में 189 गेंदें खेली और आठ चौकों के अलावा एक छक्का लगाया. मेहमान टीम के लिए सबसे ज्यादा 106 रन रोस्टन चेज ने बनाए. कप्तान जेसन होल्डर ने 52 रनों का योगदान दिया.

अगली गेंद पर उमेश ने शेनन गेब्रिएल को विकेट के पीछे ऋषभ पंत के हाथों कैच करा विंडीज की पारी का अंत किया. उमेश ने दो लगातार विकेट लिए हैं. वह अब अगली पारी में हैट्रिक पर होंगे.

उनके अलावा भारत के लिए कुलदीप यादव ने तीन, रविचंद्रन अश्विन ने एक विकेट लिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वार्म-अप मैच के पहले दिन श्रीलंका XI का कमाल, स्पिनरों ने बचाई भारत की लाज
वार्म-अप मैच के पहले दिन श्रीलंका XI का कमाल, स्पिनरों ने बचाई भारत की लाज
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
घर पर हमले के बाद छलका शाकिब अल हसन का दर्द, कहा- 'बांग्लादेश तभी लौटूंगा जब...'
घर पर हमले के बाद छलका शाकिब अल हसन का दर्द, कहा- 'बांग्लादेश तभी लौटूंगा जब...'
रिटायरमेंट के बाद अब इस T20 लीग में खेलेंगे अजिंक्य रहाणे, टीम ने किया एलान
रिटायरमेंट के बाद अब इस T20 लीग में खेलेंगे अजिंक्य रहाणे, टीम ने किया एलान

वीडियोज

R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget