एक्सप्लोरर

LUNCH India vs Australia 3rd Test 4th Day: 399 रनों के सामने ऑस्ट्रेलिया ने लंच तक गंवाए 2 विकेट

India vs Australia: 399 रनों के लक्ष्य के जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने लंच से पहले ही 2 विकेट गंवा दिए हैं.

ऑस्ट्रेलिया यहां मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर जारी तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन शनिवार को भारत द्वारा रखे गए 399 रनों के विशाल स्कोर के सामने अच्छी शुरुआत नहीं कर सकी.

मेजबान टीम ने दिन के पहले सत्र का खेल खत्म होने तक अपने दो विकेट 44 रनों पर ही खो दिए हैं. वह अभी भी लक्ष्य से 355 रन पीछे है.

भोजनकाल की घोषणा होने तक उस्मान ख्वाजा 26 और शॉन मार्श दो रन बनाकर खेल रहे हैं.

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान टीम ने पारी के दूसरे ओवर में ही एरॉन फिंच (3) का विकेट खो दिया. वह छह के कुल स्कोर पर जसप्रीत बुमराह की गेंद पर विराट कोहली के हाथों लपके गए.

भारत को दूसरी सफलता रवींद्र जडेजा ने दिलाई. जडेजा ने पिच पर बने रफ पैच का अच्छा इस्तेमाल किया. इसी श्रेत्र में डाली गई गेंद पर मार्कस हैरिस (13) शॉर्ट लेग पर मंयक अग्रवाल के हाथों लपके गए.

इसी बीच उस्मान ख्वाजा ने हालांकि जडेजा को हावी नहीं होने दिया और उन पर निकल कर कुछ अच्छे शॉट्स मारे. ख्वाजा ने अभी तक 35 गेंदों का सामना किया है जिनपर उन्होंने तीन चौके और एक छक्का लगाया है.

इससे पहले, भारत ने चौथे दिन पहले सत्र में कुछ देर बाद ही अपनी पहली पारी आठ विकेट के नुकसान पर 106 रनों पर घोषित की. मेहमान टीम ने अपनी पहली पारी सात विकेट के नुकसान पर 443 रनों पर घोषित की थी और ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 151 रनों पर ढेर कर पहली पारी के आधार पर 292 रनों की बढ़त ले ली थी.

भारत ने चौथे दिन की शुरुआत पांच विकेट के नुकसान पर 54 रनों के साथ की. मंयक (42) के रूप में भारत ने दिन का अपना पहला विकेट खोया. वह 83 के कुल स्कोर पर पैट कमिंस की गेंद पर बोल्ड हुए. मयंक ने अपनी पारी में 102 गेंदों का सामना किया और चार चौकों की अलावा दो छक्के लगाए. मयंक दूसरी पारी में भारत के सर्वोच्च स्कोरर रहे.

मयंक के बाद रवींद्र जडेजा (5) को 100 कुल स्कोर पर कमिंस ने अपना छठा शिकार बनाया. ऋषभ पंत (33) को जोश हेजलवुड ने आउट कर भारत को आठवां झटका दिया. इसी के साथ भारत ने अपनी दूसरी पारी घोषित कर दी. पंत ने 43 गेंदों पर तीन चौके एक छक्का लगाया.

ऑस्ट्रेलिया के लिए कमिंस ने इस पारी में छह विकेट लिए. हेजलवुड को दो सफलताएं मिलीं.

भारत ने पहली पारी में चेतेश्वर पुजारा (106), कप्तान विराट कोहली (86), मयंक (76) और रोहित शर्मा (नाबाद 63) की बेहतरीन पारियों की मदद से विशाल स्कोर खड़ा किया था.f

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG: सिर्फ एक खिलाड़ी की एंट्री, दूसरे वनडे में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
IND vs ENG: सिर्फ एक खिलाड़ी की एंट्री, दूसरे वनडे में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
'गौतम गंभीर को बतौर कोच 10 में से 4 नंबर देता दूं', मोहम्मद कैफ का बयान वायरल, पूछा- विराट से बात भी करते हैं?
'गौतम गंभीर को बतौर कोच 10 में से 4 नंबर देता दूं', मोहम्मद कैफ का बयान वायरल, पूछा- विराट से बात भी करते हैं?
चोटिल शुभमन गिल नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे, फिर कौन करेगा कप्तानी? जानें भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
चोटिल शुभमन गिल नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे, फिर कौन करेगा कप्तानी? जानें भारत की संभावित प्लेइंग 11
एक नहीं, 2027 वनडे वर्ल्ड में होंगे भारत-पाकिस्तान के 3 मैच! ICC ने बनाया धांसू प्लान 
एक नहीं, 2027 वनडे वर्ल्ड में होंगे भारत-पाकिस्तान के 3 मैच! ICC ने बनाया धांसू प्लान 

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
पाक मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
'गौतम गंभीर को बतौर कोच 10 में से 4 नंबर देता दूं', मोहम्मद कैफ का बयान वायरल, पूछा- विराट से बात भी करते हैं?
'गौतम गंभीर को बतौर कोच 10 में से 4 नंबर देता दूं', मोहम्मद कैफ का बयान वायरल, पूछा- विराट से बात भी करते हैं?
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2000 की नई किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, रुक न जाए पैसा इसलिए आज ही कर लें ये काम
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2000 की नई किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, रुक न जाए पैसा इसलिए आज ही कर लें ये काम
Embed widget