एक्सप्लोरर

IPL 2024: लखनऊ सुपर जायंट्स में बड़ा बदलाव, अब इस दिग्गज की टीम में हुई एंट्री

Lucknow Super Giants: लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम इंडियन प्रीमियर लीग में साल 2022 में जुड़ी थी. दोनों साल टीम ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया, लेकिन अभी तक खिताब नहीं जीत सकी है.

Lance Klusener LSG Assistant Coach: इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन यानी आईपीएल 2024 का बिगुल बज चुका है. आईपीएल 2024 का पहला मैच 22 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले जाएगा. इस बीच लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपनी टीम में एक बड़ा बदलाव किया है. 

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने आईपीएल के आगामी सीजन के लिए दक्षिण अफ्रीका के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी लांस क्लूजनर को अपना सहायक कोच नियुक्त किया है. वह मुख्य कोच जस्टिन लैंगर और साथी सहायक कोच एस. श्रीराम के साथ मिलकर काम करेंगे. 

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम इंडियन प्रीमियर लीग में साल 2022 में जुड़ी थी. दोनों साल टीम ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया, लेकिन अभी तक खिताब नहीं जीत सकी है. दोनों ही बार टीम एलिमिनेटर में बाहर हो गयी थी. बता दें कि लांस क्लूजनर एलएसजी की दक्षिण अफ़्रीकी फ्रेंचाइजी, डरबन सुपर जायंट्स के मुख्य कोच भी हैं. 

अपने समय के दिग्गज रहे 52 साल के लांस क्लूजनर ने दुनिया भर में कई टीमों को कोचिंग दी है, जिसमें दिल्ली और त्रिपुरा की घरेलू टीमों के सलाहकार कोच के तौर पर काम करना भी शामिल है. वह दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े रहने के अलावा मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच रह चुके हैं. 

गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने पिछले साल उनके कोच रहते कैरेबियन प्रीमियर लीग में अपना पहला खिताब जीता था. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वह दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बल्लेबाजी कोच रहने के अलावा अफगानिस्तान के मुख्य कोच रहे हैं. क्लूजनर ने 1996 से 2004 के बीच दक्षिण अफ्रीका के लिए 49 टेस्ट और 171 वनडे मैच खेले. 

लखनऊ की टीम आईपीएल 2024 में अपना अभियान 24 मार्च को जयपुर में 2008 चैंपियन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शुरू करेगी. वहीं अभी तक के शेड्यूल के हिसाब से लखनऊ की टीम अपने घर पर दो मैच खेलेगी. पहला मैच 30 मार्च को पंजाब किंग्स से और दूसरा मैच सात अप्रैल को गुजरात टाइटंस से होगा. 

यह भी पढ़ें-

Yuvraj Singh: राजनीति में एंट्री करेंगे युवराज सिंह? गुरदासपुर लोकसभा सीट से लड़ेंगे चुनाव? जानें 'सिक्सर किंग' का जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND VS ENG: 27 साल से ब्रिस्टल में भारत अजेय, सचिन, द्रविड़ और रोहित के क्लब में आज कौन होगा शामिल
IND VS ENG: 27 साल से ब्रिस्टल में भारत अजेय, सचिन, द्रविड़ और रोहित के क्लब में आज कौन होगा शामिल
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
IND vs ENG 4th T20 Playing 11: क्या आज खेलेंगे संजू सैमसन, उपकप्तान तिलक वर्मा की होगी छुट्टी? चौथे T20 की संभावित प्लेइंग XI
क्या आज खेलेंगे संजू सैमसन, उपकप्तान तिलक वर्मा की होगी छुट्टी? चौथे T20 की संभावित प्लेइंग XI
वेस्टइंडीज को ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीतना पड़ा महंगा, ICC ने लगाया जुर्माना, WTC में भी हुआ नुकसान
वेस्टइंडीज को ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीतना पड़ा महंगा, ICC ने लगाया जुर्माना, WTC में भी हुआ नुकसान

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget